इस कर्मचारी ने 27 साल की नौकरी में एक भी छुट्टी नहीं ली और अब ऐसे 1.5 करोड़ रु इनाम मिल गया

0
1308
Burger King Kevin Ford
Over Ru 1.5 Cr raised for Burger King employee who never missed work in 27 years. Burger King veteran receives over 1.5 Cr via GoFundMe.

Photo Credits: Twitter

Delhi: इंटरनेट ऐसी चीज़ है, जिसके जरिये कोई भी इनफार्मेशन बहुत तेजी से दुनिया भर में फैल जाती है अर्थात आये दिन कोई न कोई खबर वायरल होती रहती है, जिसमें कुछ नेगेटिव व कुछ खबरें प्रशंसनीय व इंस्पिरेशनल होती हैं ऐसी ही एक इंस्पिरेशनल खबर है कि एक प्राइवेट कंपनी में 27 साल की नौकरी के दौरान इस शख्श ने एक भी छुट्टी नही ली।

गौरतलब है कि एक इंसान सामान्यतः खुद की बीमारी पारिवारिक समस्याएं के चलते साल भर में कई छुट्टियां ले ही लेते हैं और कई बार तो बेवजह आराम करने के उद्देश्य से भी लोग अक्सर काम से गोल मार लेते हैं लेकिन इस शक्श ने एक अजब ही मिसाल कायम कर दी 27 साल में एक भी छुट्टी न ले के।

दुनिया के एक बड़े फ़ास्ट फ़ूड चेन बर्गर किंग का कर्मचारी था 27 सालों तक

जैसा कि आप जानते हैं पूरी दुनिया में लाखों लोग आज फ़ास्ट फ़ूड के दीवाने हैं और तरह तरह के फ़ास्ट फ़ूड चेन रेस्टॉरेंट्स का चलन हमारे शहरों में बढ़ता जा रहा है, जो न केवल टेस्टी फ़ास्ट फ़ूड (Fast Food) बनाते हैं बल्कि फ्री होम डिलवरी (Free Home Delivery) की सुविधा भी प्रोवाइड करते हैं।

ऐसे में इनमे काम करने वाले कर्मचारी अक्सर समय समय पे अपनी इनकम और प्रमोशन के चक्कर मे कम्पनीज बदलते रहते हैं, ऐसी ही दुनिया की एक लीडिंग फ़ास्ट फ़ूड चेन बर्गर किंग (Fast Food Chain King) में काम करने वाले केविन फोर्ड (Kevin Ford) नाम के कर्मचारी न केवल लगातर 27 वर्षों तक कार्य किया, बल्कि इस 27 साल में एक छुट्टी तक नही ली।

इस वफादारी के बदले कंपनी ने दिये मामूली गिफ्ट्स।

जानकारी के अनुसार फ़ास्ट फ़ूड चेन बर्गर किंग (Burger King) में 27 वर्षों की सफल नौकरी करने के बाद जब केविन फोर्ड रिटायर हुए तो कंपनी ने औपचारिक तौर पे रिटायरमेंट में कैंडी बैग, चॉकलेट्स, कॉफ़ी मग गिफ्ट्स में दे के विदा किया।

यही बात केविन और उसके करीबी लोगों को मायूस कर गयी कि एक साधारण कर्मचारी को भी यही गिफ्ट्स देते हैं और 27 सालों के वफादार कर्मचारी को भी यही साधारण गिफ्ट्स, फिर 27 वर्षों तक ईमानदारी और वफादारी से बिना छुट्टी लिये लगातर काम करने का क्या फायदा।

केविन फोर्ड की बेटी सेरेना आयी सामने

जी हां दोस्तों केविन फोर्ड की बेटी (Kevin Ford Daughter) सेरेना के अनुसार सिंगल फादर के तौर पे पिता ने सेरेना और उसकी छोटी बहन दोनों की परवरिश कि, प्रत्यक्ष तौर पे देखें तो वास्तव मे ये बहुत ही संघर्षपूर्ण जीवन रहा होगा, जिसमें केविन ने न केवल एक ही कंपनी में लगातर काम किया, बल्कि छुट्टी लिये बिना ही दोनों बच्चों की देखभाल भी की, इसलिये उसकी बेटी सेरेना ने ठाना की अपने पिता के इस संघर्ष को वो यूँही जाया नही जाने देंगी, जिसमे इंटरनेट बना उनका साथी।

जहां चाह वहां राह, लिया क्राउड फंडिंग का सहारा जुटाए डेढ़ करोड़

आपको बता दें कि पैसे इकट्ठा करने या जरूरत मंद लोगों के लिये दुनिया भर में इंटरनेट के जरिए क्राउड फंडिंग (Crowdfunding) एक जबरजस्त आईडिया है, जिसके द्वारा लोग घर बैठे ऑनलाइन डोनेशन (Online Donation) कर के समाज मे मदद फैला रहे और इसी को हथियार बना के सेरेना ने Go Fund Me प्लेटफॉर्म की लिंक 20 जून को वायरल कि जिससे मात्र 10 दिनों में 7300 लोग मदद को आगे आये।

इसके चलते ही 2,37,232 डॉलर अर्थात करीब 1.8 करोड़ रुपये इकट्ठे हो कि केविन फोर्ड को प्राप्त हुए। दोस्तों हम भी सेरेना की तरह अपने आस पास के किसी बहुत जरूरत मंद लोगों के लिये क्राउड फंडिंग का आईडिया इस्तेमाल कर समाज मे मदद कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here