इन खास शहरों में शेयरिंग बाइक और सोलर ट्री जैसी सुविधाएं शुरू होंगी, कुल 102 शहर मॉडर्न होंगे

0
949
Solar trees UP
There will be cycle sharing, solar trees will be installed 102 cities of Uttar Pradesh were included in the first phase of Smart City.

Lucknow: उत्तर प्रदेश अपडेट 2015 में प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की घोषणा करते हुए कहा था। कि पूरे देश के सैकड़ों शहरों को आधुनिक सुविधाओं जैसे डेवलप्ड रोड, चौराहों एवं गार्डन्स का सौन्दररियकरण, स्मार्ट पार्किंग, कन्वेंशनल सेंटर्स, सोलर प्लांट्स इत्यादि से परिपूर्ण कर स्मार्ट सिटी बनाएंगे।

इसलिये करीब 1 लाख करोड़ का बजट भी पास किया गया, पूरे भारत में चलाये जा रहे। इसी स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत उत्तर प्रदेश सरकार ने भी निर्णय लिया है कि अब वह भी प्रदेश के 220 शहरों को स्मार्ट सिटी की तर्ज पे आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करेंगे।

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के अंतर्गत UP के 102 शहरों में हुई शुरुआत

जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश में शुरू में सिर्फ 102 शहरों को स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में शामिल किया जायेगा। जिसके अंतर्गत इन 102 शहरों में पहले बुनियादी ढांचे को अर्थात स्मार्ट रोड, व्यवस्थित चौराहे, पब्लिक टॉयलेट्स, सुव्यवस्तित आधुनिक स्मार्ट पार्किंग, अंडर पास, बाईपास रोड्स, सामाजिक कार्यक्रमों के लिये बड़े कन्वेंशनल हॉल की व्यवस्था की जाएगी। इससे यातायात तो सुगम होगा ही साथ ही अनाधिकृत पार्किंग खत्म होगी।

बिजली की बचत के लिए सोलर ऊर्जा का इस्तेमाल किया

इतना ही नही बिजली की बचत और ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के लिये स्मार्ट सिटीज़ में जगह जगह सोलर ट्री, सोलर बेंचेस और स्मार्ट सोलर लाइट्स लगायेंगे। आपको बता दूं कि सोलर पेनल्स की कैपेसिटी 100 वाट्स से ले के कई किलो वाट्स तक हो सकती है। जिससे किसी भी तरह की मशीन्स और उपकरण को चलाया जा सकता है और ये 100 Percent क्लीन औए ग्रीन एनर्जी कहलाती है।

एक ओर जहां इससे बिजली के प्रति आत्मनिर्भरता बढ़ेगी। साथ ही पर्यावरण भी बेहतर होगा, आम जन को शेयरिंग साईकल उपलब्ध होगी, जिसे किसी अन्य शहर से आने वाले यात्री जिनके पास साधन नही हैं वो अपनी सुविधा अनुसार किसी भी स्मार्ट साईकल स्टैंड से रेंट पे साईकल ले के शहर के किसी भी दूसरे स्टैंड पे जमा कर सकेंगे।

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में हेल्थ प्रोजेक्ट भी शामिल किया

आपको जान के खुशी होगी कि स्मार्ट सिटी में स्वस्थ सुविधाओं को बेहतर बनाने एक स्मार्ट हेल्थ कार्ड जारी किया जायेगा। जिससे शहर के किसी भी हॉस्पिटल में मुफ्त इलाज करवा सकेंगे साथ ही दवाइयां भी। इससे आम जन तक स्वास्थ्य सुविधा असानी से पहुँच सकेंगी और स्मार्ट एटीएम जैसे कार्ड भी बनाये जाएंगे।

प्रोजेक्ट का खर्च केंद्र सरकार और नगरीय निकायों द्वारा उठाया जाएगा

आइये जानते हैं स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में पहले 102 शहर में से मुख्य शहर कौन से होंगे, लखनऊ, कानपुर, गाजियाबाद, आगरा, मथुरा, मेरठ, वाराणसी, प्रयाग राज, मुरादाबाद, बरेली, झांसी, फ़िरोज़ाबाद, गोरखपुर, शाहजहांपुर, अयोध्या आदि शहर हैं और जरूरी प्राथमिकता के आधार पे अन्य शहरों के नाम स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में शामिल करने की प्रक्रिया चालू है।

उत्तर प्रदेश सरकार के अनुसार स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में इन अमृत शहर को प्राथमिक रूप से अविलंब इसी वित्तीय वर्ष में शामिल किया जायेगा। एवं इस स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में होने वाले खर्च को 60 प्रतिशत केंद्र सरकार वहन करेगी एवं 40 प्रतिशत शहरी निकायों को देना होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here