
Delhi: आज का जमाना बदल गया है। हमारे समाज में अब लड़कियों को लड़को की तरह दर्जा दिया जाने लगा है। ऐसा इसलिए क्योंकि लड़कियों ने हर क्षेत्र में अपने हुनर को साबित कर दिया है। साथ ही जमाने में सबको यह संदेश दिया है कि वह किसी से कम नहीं है। लेकिन एक सच्चाई यह भी है कि पुराने समय में हम जिस समाज में रहते है। उस समाज में लड़कियों के पैदा होने पर जश्न नहीं बल्कि अफसोस मनाया जाता था।
ऐसा इसलिए क्योंकि पुराने समय में लड़कियों को एक अलग नजर से देखा जाता था। उन्हें कमजोर और पिछड़ा हुआ समझा जाता था। यह समझा जाता था, कि लडकियां तो सिर्फ घर का काम करने के लिए बनी है। वह बाहर का कोई काम नहीं कर सकती। इसलिए उनकी शिक्षा पर ज्यादा पैसे ना खर्च करते हुए उन्हें सिर्फ घर गृहस्ती का ही काम सिखाया जाना चाहिए। उन्हें घर की चार दीवारियों में ही सीमित रखा जाता था।
भले ही जमाना बदल गया है लेकिन पुरानी मानसिकता के लोगों कि हमारे समाज में कमी नहीं है। आज भी बहुत से लोग लड़की के पैदा होने पर उन्हें अच्छी शिक्षा दिलाने में कतराते है। उनकी सोच बस यही तक सीमित होती है कि लड़किेयों को पढ़ाने से पैसे की बर्बादी है।
वह शादी करके अपने घर चली जाएगी। इसलिए लड़को की शिक्षा पर पैसे लगाने चाहिए। क्योंकि वह हमेशा उनके साथ रहेंगे, उनका सहारा बनकर। इसी सोच के चलते वह बिना ज्यादा पढ़ाये ही अपनी लड़की की शादी कम उम्र में कर देते है।
लड़कियों के लिए पीएनबी का नया ऑफर
हालांकि कुछ परिवार में उनकी इच्छा तो होती है कि वह अपनी लड़की को भी अच्छा पढ़ा लिखा कर काबिल बनाये। उसके बाद ही शादी करें। लेकिन पैसों की कमी कि वजह से वह यह इच्छा पूरी नहीं कर पाते। अगर ऐसा आपके साथ भी है तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है।

हम ऐसा इसलिए कह रहे है, क्योंकि देश के फैमस बैंको में शामिल पीएनबी (PNB) जिसका पूरा नाम पंजाब नेशनल बैंक है। उन्होंने ऐसे मॉं बाप जोकि अपनी बच्ची की शिक्षा और शादी को लेकर चिंतित हे उनके लिए बहुत ही शानदार ऑफर लाये है। उनके ऑफर के जरिए लोग अपनी बच्ची के भविष्य के लिए 1500000 रूपये की पूँजी बना सकते है। आखिर किस तरह इतना पैसा बनाया जा सकता है इस ऑफर के जरिए आइये जानते है।
सुकन्या समृद्धि खाते से बनाये 1500000 रूपये कि रकम
पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) अपने बैंक में लोगों को सुकन्या समृद्धि खाता (Sukanya Samriddhi Account) शुरू करने की सुविधा प्रदान कर रहा है। सुकन्या समृद्धि खाता वह खाता होता है, जिसमें परिवार अपनी बच्ची के नाम से हर माह 250 रूपये जमा करके उन पैसों को पन्द्रह लाख रूपये (15 Lakh Rupee) में बदल सकता है।
250 रूपये हर माह जमा करने के बाद पंजाब नेशनल बैंक खाताधारकों को 7.6 प्रतिशत का चक्रवृद्धि ब्याज देती है। इसके साथ ही बैंक हर तीन माह के बाद में इस बैंक की दर को रिवाइज भी करती जाती है। जिससे कम समय में ही आपके पैसे बढ़ जाते है।
सुकन्या समृद्धि खाते में सिर्फ 250 रूपये हर महीने जमा करना होता है। आप चाहे तो इससे ज्यादा भी निवेश कर सकते है, इस ऑफर में आप 250 रूपये से पैसे जमा करना स्टार्ट करके अधिकतम 150000 रूपये तक का पैसा इन्वेस्ट कर सकते है।
21 वर्ष बाद पन्द्रह लाख की रकम मिलेगी
इस स्कीम के जरिये आपकी बच्ची के 21 साल होने पर 1500000 रूपये का फंड आपको मिल जाता है। लेकिन आपको बता दे कि आपको 21 साल तक इस खाते में पैसे जमा नहीं करने होते है। आपको सिर्फ 15 साल तक ही खाते में पैसे जमा करने होते है। इसकी खास बात यह भी है कि खाते में जो पैसे जमा होते जाते है। उसका ब्याज 21 वर्ष की आयु तक बेटी को मिलता रहता है।

इस योजना के तहत मॉं पिता हर माह अगर 3000 रूपये जमा करें। यानि की हर वर्ष का 36000 रूपये। तो बैंक से 7.6 प्रतिशत का जो कंपाउंड इंटरेस्ट मिलता है। उस हिसाब से बच्ची की 21 वर्ष की आयु हो जाने के बाद आपके जमा पैसों की मैच्योरिटी रकम 1522221 रूपये हो जाती है।
जिसके बाद अपनी बच्ची को आप अपनी इच्छानुसार अच्छी शिक्षा दिलवा सकते है। साथ ही अच्छे से शादी भी करवा सकते है। इस नये ऑफर से माता पिता अपनी बच्ची के भविष्य की चिंता से मुक्त हो सकते है। इस योजना के विषय में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आप पीएनबी के ऑफिशियल लिंक पर विजिट करके जानकारी ले सकते है।




