अब यह मिनी सोलर पावर जेनरेटर आपकी समस्या सुलझा देगा, बिना खर्च के बिजली सप्लाई करेगा

0
1412
Portable Solar Power Generator
SARRVAD Portable Solar Power Generator S-150 is innovated for giving solar power to people. Its comprehensive power backup system.

Delhi: वैज्ञानिक की खोज और उनके इन्वेंशन ने दुनिया को वो मुकाम दिया है कि कोई सोच भी नहीं सकता था। एक समय ऐसा था कि अदि मानव कच्चा मांस खाते थे और आज मानव को कच्चे पक्के का ज्ञान हो गया है साथ ही क्या फायदे है और क्या नुकसान इसके बारे में भी अच्छी तरह जानते है। साथ ही इतना तेज़ दिमाग की हर दिन तरक्की कर रहे है।

कहने को तो आग एक बहुत छोटी खोज रही, परंतु दुनिया का पहला ऊष्मा का साधन आग ही बनी। धीरे धीरे मानव में विकास हुआ और आज मानव ने विज्ञान की मदद से लोगों का जीवन इतना सरल बना दिया की मानव विज्ञान का गुलाम बन गया।

पहले देश की आबादी बहुत कम थी और उपयोग की चीजे बहुत ज्यादा तो लोगो को अंदाजा नहीं था की क्या जा रहा है और क्या आ रहा हा। परंतु अब देश की आबादी बढ़ चुकी है और संसाधन धीरे धीरे समाप्त हो रहे है। जिससे लोगो को बहुत सारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

पहला तो यही है कि विज्ञान ने लोगो को इतने सारे उपकरण दिए सभी बिजली से चलने वाले और अब बिजली की ही कमी आ रही है, इस तरह तो लोगो की मुश्किल बढ़ जाएंगी। परंतु अब वैज्ञानिकों ने सोलर एनर्जी (Solar Energy) का इस्तेमाल करके अपनी जरूरतों को पूरा किया है।

जी हाँ सूरज की किरणों से प्राप्त ऊर्जा का इस्तेमाल करके अब लोगो की जरूरतें पूरी हो रही है। क्या आप जानते है, अब भारत में सोलर ऊर्जा से चलने वाला जनरेटर (Portable Solar Power Generator) बना लिया गया है। बिना पैसे खर्च करे ये पूरे घर में पावर सप्लाई करेगा तो आइए जानते है विस्तार से।

पावर की सप्लाई बंद होने पर भारी मुसीबत उठानी पड़ती

शहर और गांव में बहुत फर्क होता है। शहर की हर चीज देख और समझ का बनाई जाती है। परंतु गांव में ऐसा नहीं होता गांव के हर काम सिर्फ काम चलाऊ होते है। अक्सर बारिश या तेज तूफान के कारण गांव के साथ साथ शहर में भी बिजली बहुत लंबे समय के लिए चली जाती है।

जिससे लोगो को बहुत परेशानी होती है, छोटे मोटे इन्वर्टर से घर में लाइट की व्यवस्था तो हो जाती है। परंतु मोबाइल लैपटॉप चार्ज करने के लिए दिक्कत होती है। इसी लिए एक ऐसा जेनरेटर बनाया गया। जो आपके बजट में होगा और इससे आपकी बिजली की पूर्ति होगी। साथ ही इसके लिए पेट्रोल डीजल की जरूरत भी नहीं होती।

जनरेटर का आकार

SARRVAD पोर्टेबल सौर ऊर्जा जनरेटर S-150 (SARRVAD Portable Solar Power Generator S-150) नाम का जनरेटर एक पोर्टेबल जनरेटर है, इसका आकार बहुत छोटा है। आप इसे कही भी आसानी से उठा और रख सकते है।

यह जेनरेटर आपके घर में टेलीविजन में लगे सेट टॉप बॉक्स की तरह है। इस आधुनिक सोलर पावर जेनरेटर की मदद से लैपटॉप, टीवी, फोन और पंखा जैसे इलेक्टोनिक उपकरणों में आसानी से पावर सप्लाई कर सकता है। बिना बिल दिए आपका काम बन जाता है।

इस जनरेटर की विशेषता

इस जनरेटर की कुछ विशेषताएं है। आपको बता दें की यह जेनरेटर आपको 42000mAh 155Wh के साथ मिलता है। यह काफी सारे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसों को एक साथ पावर सप्लाई कर सकता है। इसमें न पेट्रोल की जरूरत होती है न ही डीजल का। इसमें आपको कोई खर्च नहीं आता है।

आपको इसे एक बार बस फुल चार्ज कर लेना है। इसके बाद आप कई फोन, लैपटॉप आदि चार्ज कर सकते है। इसके साथ ही आप टैबलेट, लैपटॉप, हॉलिडे लाइट, रेडियो, मिनी फैन, टीवी आदि भी चला सकते है।

इमरजेंसी के लिए उपयोगी साबित होता है

कहते है जो जरूरत के वक्त साथ दें वही सच्चा दोस्त होता है। तो जान लें यह आपका मुसीबत का साथी साबित होगा। यह जनरेटर आपको मुसीबत के वक्त भी साथ देगा आपातकालिन समय में भी यह पावर सप्लाई कर सकता है।

जनरेटर के साथ आपको 1 पावर एडॉप्टर और एक कार चार्जर भी दिया जाता है। इसका वजन मात्र २ किलोग्राम है और यह सूरज की किरणों में चार्ज होता है। इससे आप बिजली बिल की भी बचत कर सकते है। इसका दाम भी किफायती है मात्र 19,000 में आप इसे खरीद सकते है। और अपने घर को स्मार्ट तरीके से बिजली बिल से बचा सकते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here