पुलिस कांस्टेबल की बेटी ने टॉप कर UPSC परीक्षा पास की और IAS अफसर बन गई, ऐसे की तैयारी

0
981
Ishita Rathi UPSC
Ishita Rathi daughter of a Delhi Police assistant sub-inspector and head constable pair who cleared UPSC Exam 2021. Photo credits Twitter(Komalrathi86).

Delhi: सिविल सर्विसेज की तैयारी करने वाला हर स्‍टूडेंट इसकी तैयारी करते समय बस यही सोचता है, कि वह एक दिन इसे क्‍लीयर करके इस देश की सबसे कठिन परीक्षा के सबसे बड़े पद को प्राप्‍त कर लेगा। लेकिन हम सभी जानते है कि लाखो तैयारी करने वाले स्‍टूडेंट में से कुछ स्‍टूडेंट ही इसे पास कर पाते है।

कड़ा तप, खुद पर भरोसा, संयम और ईमानदारी इसमें सफल होने का मूलमंत्र है। कुछ लोग इस परीक्षा के लिए इतनी कड़ी मेहनत करते है, कि सिर्फ इस परीक्षा को पास नहीं करते बल्‍कि इस परीक्षा में बहुत अच्‍छी रैंक भी हासिल कर लेते है।

इशिता ने 2021 यूपीएससी में हासिल की 8वी रैंक

2021 सिविल सर्विसेज की परीक्षा (Civil Service Exam) के परिणाम अभी हाल में घोषित हो चुके है। परिणाम के आने के बाद से सफल विद्या‍र्थियों की खुशियों का ठिकाना नही रहा है। इस परीक्षा में कुल 685 उम्‍मीदवार सफल हुए है। जिनमें टॉप 3 में लडकियों ने बाजी मारी है।

आज की हमारी कहानी इस परीक्षा में सफल होने वाली दिल्‍ली की इशिता राठी (Ishita Rathi) की है, इशिता राठी वह उम्‍मीदवार जिन्‍होंने इस परीक्षा में 8वां स्थान हासिल किया है। इस सफलता के साथ ही इशिता को कलेक्‍टर का पद मिल गया। इशिता ने यह स्‍थान अपनी कड़ी मेहनत ओर अपने लक्ष्‍य में पूरे फोकस की वजह से हासिल किया है। आइये कलेक्‍टर इशिता के जीवन के बारे में जानने का प्रयास करते है।

इशिता जी का परिवार

इशिता के परिवार के बारे में बात की जाये तो इनके परिवार के सभी सदस्‍य शायकीय सेवाओं में कार्यरत है। इशिता के पिताजी हेड कॉन्‍स्‍टेबल (Head Constable) के पद पर है। तो वहीं उनकी माता जी भी एएसआई है। दोनों ही पुलिस विभाग में अपनी सर्विस दे रहे है। इशिता के चाचा भी स्‍टेट बैंक में जॉब करते है। इशिता की तरह उनका भाई भी इसी परीक्षा की तैयारी कर रहा है।

माता पिता का था सपना

इशिता ने इस परीक्षा की तैयारी अपने माता पिता की इच्‍छा पूरी करने के लिए की। इशिता के माता पिता चाहते थे, कि उनकी बेटी यूपीएससी (UPSC) की तैयारी करके उनका नाम रौशन करे। इसलिए इशिता ने इसकी तैयारी करना शुरू की।

इशि‍ता की सफलता पर उनके माता पिता कहते है, कि यह उनके सपनों की सफलता है। इशिता की सक्‍सेस पर उनके माता पिता बहुत ही खुश है। सिर्फ उनके माता पिता ही नहीं बल्‍कि पूरा परिवार ओर पूरा शहर ही उन पर गर्व कर रहे है।

प्रारंभिक शिक्षा और तैयारी की शुरूआत

इशिता की स्‍कूली शिक्षा की बात की जाये, तो उन्‍होंने स्‍कूलिंग दिल्ली के ही डीएवी स्‍कूल से कंपलीट किया है। इशिता की स्‍कूल की पढ़ाई हो जाने के बाद इशिता ने दिल्‍ली के ही लेडी श्रीराम कॉलेज को स्‍नातक के लिए चुना।

उन्‍होंने वहॉं एडमिशन लिया लेडी श्रीराम कॉलेज से इशिता ने इको‍नॉमिक्‍स से पढ़ाई की। वहा से इशिता ने एमए भी कम्‍पलीट किया। अपनी पढ़ाई के दौरान ही इशिता ने यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी थी। पहले प्रयास में वह इसे निकालने में सफल नहीं रही।

तीसरे प्रयास में वह इसे निकालने में सफल हो पाई। जब रिजल्‍ट घोषित हुआ तो इशिता का परिवार अपनी बेटी की सफलता पर बहुत खुश हुआ। अपने मॉं बाप का सपना पूरा करके इशिता भी बहुत खुश है। इशिता की सफलता पर सभी ने उन्‍हें बधाई भी दी।

फोकस करना है बहुत जरूरी

जब इशिता से उनकी सफलता के बारे में पूछा गया तो वह इसके बारे में जानकारी देते हुए बताती है, कि उन्‍होनें यह सफलता लक्ष्य पर अपने फोकस की वजह से हासिल की है। वह कहती है बिना फोकस के जीवन में कुछ भी हासिल नहीं किया जा सकता इसलिए हमारा विजन पूरी तरह स्‍पष्‍ट होना चाहिए।

वह (IAS Ishita Rathi) कहती है कि यह सफलता उन्‍हें अपने माता पिता की वजह से मिली है। यह सपना भी उन्‍ही का था। उनके मॉटीवेशन की वजह से वह इसमें सफल हुई है। वह पूरा श्रेय अपने माता पिता को देती है।

इस परीक्षा की तैयारी करने वाले स्‍टूडेंट को इशिता कहती है कि अगर आपका लक्ष्‍य क्‍लीयर है और आप इसमें पूरी ईमानदारी से फोकस करके तैयारी करेंगे। तो अवश्‍य ही सफल हो पायेंगे। सीमित पढ़ना लेकिन बार बार पढ़ना यह मूलमंत्र आपको इस परीक्षा मे सफल होने के रास्‍ते को सरल कर देता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here