घर पर आम का मुरब्बा बनाने की यह आसान रेसिपी सीखें, लोग चटकारे लेके खाएंगे Aam ka Murabba

0
4234
Aam ka Murabba Recipe
Aam ka Murabba Recipe At Home In Hindi. Aam ka Murabba Banane Ki Vidhi. This Khatta Meetha Murabba give awesome taste.

Jabalpur: ठण्ड के दिनों में अपने आंवले का मुरब्बा ज़रूर खाया होगा, उसी तरह गर्मी आयी और आम का सीजन चालू हो जाता है और लोग आम बड़े ही मज़े से खाते हैं। साथ ही घरो में आम का अचार और मुरब्बा भी बनाते हैं।

आज आपके साथ आम का मुरब्बा बनाने की विधि (Aam ka Murabba Recipe) शेयर कर रहे हैं, जो बहुत सरल है और आप आसानी से अपने घर पर बना सकते हैं। इसका स्वाद अपने चख लिया तो आप भी वाह कहते नहीं थकेंगे। इसको बनाना अपनी मम्मी से सीखा है और बचपन से सालो से मुरब्बा कहते आ रहे हैं।

इसका मीठा और चटपटा स्वाद देख के ही मुँह में पानी आ जाता है। आम के मुरब्बे को कई जगह आम का मीठा अचार भी बोला जाता है। आज भी हमारे यहाँ खाने के साथ अचार का लुत्फ़ उठाया जाता है। आवश्यक सामग्री क्या क्या होनी चाहिए जानते है।

आम का मीठा अचार या मुरब्बा बनाने के लिए आपको चाहिए। पानी 1 कप, सरसों का तेल 1 बड़ा चम्मच, कच्चा आम 3500 ग्राम, नमक 1.5 चम्मच, गुड़ 500 ग्राम, पांच मसाले मिक्स (जीरा सौंफ मेथी राइ कलौंजी) 1 बड़ा चम्मच, लाल मिर्च 1 छोटा चम्मच, धनिए 1 चम्मच, सौंफ 1 चम्मच।

फर्स्ट स्टेप में सबसे पहले आम को अच्छी तरह धो लेना है और सूखा कर रखना है, ताकि इसमें ज़रा भी पानी न हो सूखने के बाद आम को काट कर छोटे टुकड़े कर लेना है। दूसरी स्टेप में कटे हुए आम के टुकड़ों को एक सूती कपडे में धुप में 3-4 घंटे के लिए रख के सुखाना है।

आम के टुकड़ो का पूरी तरह सुखना ज़रूरी है, इस वजह से ये लम्बे समय तक चलता है, ख़राब नहीं होता, अगर आप 3-4 महीने में ही इसको खा कर ख़त्म कर सकते हैं, तो आप बिना सुखाये भी आम के टुकड़ो का इस्तेमाल कर सकते हैं।

तीसरी स्टेप में गैस की आग में एक कढ़ाही को रख कर गरम करें और उसमे धनिए और सौंफ को सेंक लेना है और फिर उनको पीस लेना है और आम के टुकड़ो को एक प्लेट में रख लेना है।

चौथी स्टेप में कढ़ाही में तेल डालना है। फिर इसमें पांच मिक्स मसालों को डालना है। इनको सेंक लेना है, आपस में फिर धनिए और सौंफ का पिसा हुआ मसालाऔर आम दाल देना है और इन सबको 3 से 4 मिनिट तक सेंक लेना है। उसके बाद एक बड़ी प्लेट में निकाल कर रख लेना है।

पांचवी स्टेप में अब आप फिर से कढ़ाही में पानी डाल कर उसमे गुड़ मिला लें और गुड़ के पिघलने तक पकाते रहना है। गुड़ जब पिघल जाये, तो आंच को काम कर के चाशनी बना ले। कुछ ही टाइम में ये गाढ़ी हो जाएगी।

अब गाढ़ी हुई चाशनी में सारा सेंका हुआ मसाला आम सब डाल कर, फिर उसमे मिर्च और नमक मिला का मिक्स कर लेंगे। 5 से 6 मिनिट तक ढँक के पकने दीजिये। इसके बाद आपका आम का मुरब्बा बन के तैयार हो गया है।

अब इसे ठंडा होने दीजिये फिर एक कांच के बर्तन में रख लीजिये। आप चाहे, तो फ्रिज में रख कर इसको तेल साल तक चला सकते हैं। आप इसके खट्टे मीठे स्वाद को हमेशा याद रखेंगे।

Aam ka Murabba
Aam ka Murabba Recipe.

दोस्तों क्या आप जानते हैं, कच्चा आम खाने के क्या फायदे हैं, आइये हम थोड़ा और जानकारी लें। गर्मियों में कई बार तला हुआ मसालेदार खाना खाने से एसिडिटी की समस्या होने लगती है। कच्चा आम खाने से पाचन अच्छा होता है और पित्त सही रहता है। इसके अलावा लू लगने से बचाये रखता है शरीर की रोग प्रतिरोधक शक्ति को बढ़ाने का काम भी करता है। शुगर लेवल भी बनाये रखता है।

अगर आप इसका रोज़ सेवन करते हैं, तो आपके बालों का ख्याल रखते हुए काला बनाएं रखने में सहायक होता है। इसके साथ साथ अगर आप दाग रहित और चमकती त्वचा चाहते है, तो आम को खाते रहिये। ये आपकी स्किन को टाइट रखने का काम भी करता है।

कच्चे आम में आयरन पाया जाता है विटामिन सी होता है। कच्चे आम में फाइबर जो आपके पाचन तंत्र को मजबूत करता है और कैल्शियम पाया जाता है। आपकी हड्डीयों की ताकत बढ़ाता है। साथ में विटामिन A और E भी भरपूर मात्रा में होता है, जो आपकी आँखों के लिए फायदे मंद है और त्वचा के लिए ज़रूरी होता है।गर्भावस्था के दौरान, यह उल्टी की प्रॉब्लम को भी कम करने में मदद करता है। यह अल्सर की प्रॉब्लम में भी फायदेमंद होता है।

कहते हैं न अति किसी भी चीज़ की नुकसान देह होती है। उसी तरह अगर ज्यादा आम चाहे वो कच्चा हो या पका खाने से इसके नुकसान भी हो सकते हैं, जैसे दस्त लग जाना, शरीर में दाने और फुंसी निकल आना जैसी समस्या होती है, क्योंकी यह गरम होता है। आम खाने से वजन बढ़ता है, पेट फूलने की समस्या देखी जाती है। कई बार एलर्जी की प्रॉब्लम भी हो जाती है। आम खाने के बाद दही, कोल्ड ड्रिंक, मसालेदार खाना, चाय-कॉफ़ी नहीं लेना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here