
Free File Photo Used
Indore: भारत में 75 प्रतिशत शिशु की मृत्यु कुपोषण से होती है। यह दो प्रकार का होता है। अति पोषण और अल्पपोषण भारत में कुपोषण का दूसरा प्रकार है अल्पपोषण। गरीबी समाज की सबसे बड़ी बीमारी है। इस बीमारी से कई सारी बीमारी जन्मी है।
ये तो हम सब बखूबी जानते है कि नवजात शिशु (Newborn Baby) के लिए साफ सुथरा परिवेश बेहद जरुरी होता है। क्योंकि नवजात शिशु की रोगप्रतिरोधक क्षमता बहुत कम होती है। साथ ही एक बच्चे को जरुरी न्यूट्रेशन देना बेहद जरुरी होता है। क्योंकि बच्चे जब ग्रोथ करने की उम्र में होते है। तो संतुलित आहार न मिल पाने की बजह से बच्चे में अपंगता आने लगती है। जिससे उस बच्चे के अंदर कमजोरी के कारण कई तरह के रोग पनपने लगते है।
अक्सर जानकारी के आभाव से बच्चे की जान भी चली जाती है। भारत में लगभग 40 प्रतिशत शिशु मृत्यु हो रही है। इस दर को कम करने के लिए सरकार कई तरह के प्रयास कर रही है। स्वास्थ मिशन के तहत सरकार स्वस्थ कर्मियो को गांव गांव भेज कर बच्चो की जरुरी जाचें कर रही है।
जो बच्चा कुपोषित होता है उसे NRC में भर्ती करा कर उसे सही न्यूट्रेशन (Nutrition) दे रही है। यदि आपके घर में भी बच्चा है या फिर आने वाला है तो आज हम बच्चे के सही न्यूट्रेशन के लिए एक बेबी फ़ूड तैयार करेंगे जिससे आपका बच्चा एक दम मस्त और हेल्थी होगा तो आइए जानते है।
बेबी फ़ूड बनाने के लिए क्या चाहिए
हम सब जानते है कि बच्चे का पेट बहुत छोटा होता है और 2 से 3 चम्मच में उनका पेट भर जाता है। ऐसे में बच्चे को सही न्यूट्रेशन कैसे मिलेगा तो इसका विकल्प निकाला गया बच्चो के विशेषज्ञ से मिली जानकारी के अनुसार ही यह फ़ूड (Baby Food) बनाया गया है। तो इसको बनाने के लिए हमें क्या क्या चाहिए होगा, 1 उबला हुआ आलू, 1 बड़ा चम्मच काजू का पाउडर, 3 बड़े चम्मच सूजी, आधा कप गाय का दूध, 1 चम्मच चीनी या मिश्री।
बेबी फ़ूड बनाने की विधि
बेबी फ़ूड बनाने के लिए सबसे पहले हम एक कढ़ाई में 21 चम्मच घी डालते है। घी अगर देशी गाय का हो तो और अच्छा होगा। घी को कड़ाई में डाल कर गरम कर लें। इसके बाद उसमे सूजी डालकर भुने ध्यान रहे सूजी का कलर नहीं बदलना चाहिये। सूजी को हल्का ही भूनना है।
इसके बाद इस भुनी हुई सूजी को एक प्लेटे में निकाल कर रख लेना है। फिर एक बार फिर आपको उसी कढ़ाई में 1 चम्मच घी डालना है और उबले आलू को अच्छी तरह मेश करके उस घी के साथ भूनना है ध्यान रहे आलू में कोई भी बड़ा टुकड़ा न हो आप चाहे, तो उसे कद्दूकस भी कर सकते है। इसके बाद आलू में 2 चम्मच पानी डाल कर अच्छी तरह पकाए।
काजू का पाउडर और चीनी डालकर खीर की तरह बनाए
आलु के पकने के बाद उसमे काजू का पाउडर, सूजी और चीनी के साथ 1 कप पानी डाल कर पकाए। इसको लगातार चलाते हुए 2 से 3 मिनट तक मीडियम आंच पर पकाएं यह खीर की तरह दिखेगी। और शुद्ध घी के कारण स्वाद भी अच्छा होगा जो बच्चों को पसंद आयगा।
अब इसमें दी गई मात्रा के आधार पर दूध डाल कर 2 से 3 मिनट और पकाए इस खीर को सेरेलक की तरह रखना है ज्यादा पतला भी नहीं और न ज्यादा गाड़ा। हम जानते है कि छोटे बच्चों के लिए गाय का दूध बहुत अच्छा माना जाता है, क्योंकि गाय का दूध जल्दी पाचक हो जाता है। इस लिए गाय का दूध का ही इस्तेमाल करे। तो आपका बेबी फ़ूड तैयार है, आप इसमें चीनी की जगह गुड़ और मिश्री का उपयोग भी कर सकते है।
कुछ जरुरी जानकारी
इस फ़ूड के अलाबा भी आप बच्चो को मुगफली का मक्कन और घी और गुड़ के साथ रागी का प्रयोग करे इससे आपके बच्चे का वजन बढेगा। आपके बच्चे को भूख लगेगी और तेजी से विकास होगा। पर ध्यान रहे आपको इस फ़ूड को 1 साल के बच्चे को देना है। 0 से 6 माह के बच्चों के लिए माँ का दूध ही संपूर्ण आहार होता है।
6 माह के बाद बच्चे को अनाज खिलाया जाता है, तो बच्चे को दाल का पानी देना है, क्योंकि बच्चे छोटे होते है और उनकी पाचन शक्ति कमजोर होती है। और एक साल के बाद आप अपने बच्चे को ये आहार जरूर दें आप देखेंगे कि आपका बच्चा काफी तेज़ी से विकास करेगा।



