लगभग 5484 साल पुराने इस पेड़ को दुनिया का सबसे पुराना पेड़ बताया जा रहा है: World Oldest Tree

0
1314
World Oldest Tree
World's Oldest Tree Location In Hindi. An ancient Cyprus tree that could be up to 5,484 years old is believed to be the world's oldest tree.

Photo Credits: Reuters

Delhi: अगर आपसे यह प्रश्‍न पूछा जाये कि मनुष्‍यों कि अधिकतम आयु कितनी होती है तो आप बहुत ही आसानी से इस सवाल का जबाव दे देते है। क्‍योंकि स्‍टडी के मुताबिक यह बताया गया है, कि आज का मनुष्‍य अधिकतम 100 से 120 वर्ष की आयु तक जीवित रहता है।

अगर यही प्रश्‍न आपसे धरती पर मौजूद अन्‍य जीव जन्‍तुओं के लिए पुछा जाये तो भी आप इस प्रश्‍न का जबाव बहुत ही आसानी दे पाएंगे। क्‍योंकि आप जानते है, कि पृथ्‍वी पर पाये जाने वाले सभी जीव जंतुओं में कछुआ सबसे अधिक उम्र तक जीवित रह सकता है। एक कछुआ अधिकतम 300 वर्षो तक इस पृथ्‍वी पर जीवित रह पाता है।

अगर यही प्रश्‍न पेड़ पौधों के लिए पुछा जाये, तो इसका जबाव शायद आप नहीं दे पाएंगे। क्‍योंकि इसकी सटीक जानकारी हमारे पास नहीं है। लेकिन आज की खबर जानने के बाद आपके पास भी इस प्रश्‍न का उत्‍तर होगा।

आज हम आपको एक ऐसे पेड़ के बारे में बताएंगे। जिसे दुनिया के सबसे अधिक उम्र वाले पेड (World’s Oldest Tree) होने का खिताब मिल चुका है। यह पेड़ इस दुनिया में 5484 साल (5484 Year Old) से मौजूद है ओर अभी भी यह पेड़ इस पृथ्‍वी पर है। आइये जानते है कि यह पेड़ कहॉं है और क्‍या नाम है इस पेड़ का।

साइप्रेस ट्री (Cyprus tree) जिसकी उम्र 5484 साल है

चिली देश जोकि साउथ अमेरिका में है, वहां पर एक पार्क है। जिसका नाम अलर्स कोस्तेरो नेशनल पार्क है। इस पार्क में इस पुरे विश्‍व का सबसे अधिक पुराना पेड़ खोजा गया है। इस पेड को साइप्रेस ट्री के नाम से जाना जाता है। इसका हिन्‍दी में नाम सनौवर है।

यह पेड़ पृथ्‍वी पर मौजूद सभी पेड़ो से पुराना है। पुराने पेड का अर्थ है, कि इसकी आयु दुनिया मैं मौजूद जितने भी पेड़ है उनमें सबसे ज्‍यादा है। चूँ‍कि यह पेड़ सबसे उम्रदराज है। इसलिए इसे साइंटिस्‍टों के द्वारा ग्रेट ग्रैंडफादर नाम से नवाजा गया है।

इस पेड़ की आयु 5484 साल है। इसका पता पेरिस में स्थित लेबोरेटरी क्लाइमेट एंड एनवायरमेंटल साइंसेस के एक इकोलॉजिस्ट जिनका नाम जोनाथन बारिचविच है। उनके द्वारा लगाया गया है। जोनाथन बताते है, कि यह पेड़ साइप्रेस दुनिया में विलुप्‍त हो रही प्रजाति का पेड़ है।

छल्‍लों की गणना से पेड़ की उम्र पता लगाई जाती है

हम सभी जानते है, कि विज्ञान में पेड़ो कि आयु का पता लगाने के लिए पेड़ के तने में मौजूद चक्र जिन्‍हें वार्षिक वलय के नाम से जाना जाता है। उन वलयों को गिन कर आयु पता लगाई जाती है। अगर कोई पेड़ जीवित ना हो तो इस पेड़ के उभरे हुए भाग जिन्‍हें छल्‍ला कहा जाता हे। उन्‍हें गिन कर सटीक आयु का अनुमान लगाया जाता है। पेड़ में हर साल चक्रों का निर्माण होता जाता है।

पेड़ो कि छाल को काट कर एक सेंपल लेकर भी हम पेड़ो की आयु का पता लगा सकते है। इकोलॉजिस्‍ट जोनाथन ने भी पेड़ के आकार, उसके फैलाव आदि का निरीक्षण करके कंप्‍यूटर मॉडल की सहायता से अच्‍छे से जॉच करके इस पेड़ की आयु का पता लगाया है, और अपने निरीक्षण से इस पेड़ की आयु 5484 वर्ष बताई।

कंप्‍यूटर मॉडल की सहायता से पता लगाई गई उम्र

जोनाथन जी बताते है कि इस पेड़ के विकास के बारे में उन्‍होंने कंप्‍यूटर मॉडल की सहायता से 80 प्रतिशत तक पता लगा लिया है। वह बताते है कि केवल 20 प्रतिशत जानकारी का पता लगाया जाना बाकी है। वह कहते है कि जितनी स्‍टडी इस पेड़ पर की गई है।

उसके हिसाब से इस पेड़ की बताई गई उम्र बिल्‍कुल सटीक है। इस पेड़ के तने का डायमीटर केवल 4 मीटर का है। इसी वजह से छल्‍लों को गिन कर इस पेड़ कि आयु का पता नहीं लगाया जा सका। इसलिए जोनाथन के द्वारा कंप्‍यूटर मॉडल का प्रयोग किया गया। इस पेड़ ने पुराने सबसे उम्रदराज पेड़ का रिकॉर्ड तोड़ कर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया है।

पुराना रिकॉर्ड तोड़ कर बनाया रिकॉर्ड

आपको बता दे कि साइप्रेस ट्री के पहले सबसे उम्रदराज पेड़ का रिकॉर्ड कैलिफोर्निया में स्थित पेड़ ब्रिस्टलकोन पाइन के नाम था। इस पेड़ को मेथुसेलाह के नाम से जाना जाता है। इस पेड़ की उम्र करीब 4853 साल की है। लेकिन साइप्रेस ने इस पेड़ का यह रिकॉर्ड तोड़ कर अब अपने नाम कर लिया है। क्‍योंकि ग्रेट ग्रैंडफादर की आयु 5,484 है। जोकि मेथुसेलाह से 631 वर्ष अधिक है।

जोनाथन को अपनी इस खोज के लिए कई आलोचना का भी सामना करना पड़ा है। वह बताते है कि कुछ वैज्ञानिक उनके इस आयु के अनुमान को सही नहीं मानते, क्‍योंकि उनका मानना है कि किसी पेड़ को बिना काटे उसकी उम्र का अंदाजा लगाना सही तरीका नहीं है।

कोलंबिया यूनिवर्सिटी में डायरेक्‍टर जोकि ट्री रिंग लेबोरेटरी के डायरेक्‍टर है। उनका नाम एड कुक है। वह कहते हैं, कि किसी भी पेड़ के छल्‍लों को गिने बगैर उस पेड़ की सही आयु पता नहीं लगाई जा सकती, यह बात सही है।

वह यह भी कहते है, कि जिस तरह से जोनाथन ने कंप्‍यूटर मॉडल का प्रयोग करके इस पेड़ की उम्र का पता लगाया है। वह भी पुरी तरह से सही हो सकती है। इसके साथ ही एड कुक कहते है, कि चाहे जो‍ भी हो लेकिन यह बात बिल्‍कुल पक्‍की है, कि इस पेड़ की आयु 5000 से अधिक की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here