अपनी गर्भवती बेटी के लिए कर्नल साब माँ बने, इनके काम देख लोगों बोले, फ़ौजी सब कुछ कर सकता है

0
12952
Col Sanjay Pande
How a retired single father Col Sanjay Pande took care of his pregnant daughter. Retired Colonel turns 'mother' for pregnant daughter.

Photo Credits: Twitter(@ColSanjayPande)

Delhi: जिम्मेदारी शब्द बोलने में तो एक छोटा सा शब्द है, परंतु उस शब्द के मायने बहुत बड़े है। हर किसी के ऊपर जिम्मेदारियां होती है, जिम्मेदारियां ऐसी होती है, जो लोगो को बंध कर रहने में मजबूर कर देती है। माँ बाप की अपने बच्चों के प्रति जिम्मेदारी हो या बच्चों की अपने माँ बाप के प्रति यह सबसे अहम् होता है कि कौन किस तरह अपनी जिम्मेदारी निभा रहा हैैं।

जिम्मेदारियां सबकी अलग अलग होती है आज की कहानी है एक पिता बेटी की जिसमे एक बेटी अपने बच्चे को जनम देने वाली है पर दुर्भाग्य से उसकी माँ नहीं है, तो उस बेटी के पिता ने माँ बन कर अपने फर्ज पुरे किये।

माता पिता सच में भगवान होते है। किसी एक के न रहने पर भी वे अपने फर्ज बखूबी निभाते है एक माँ पिता भी बन सकती है और एक पिता माँ भी इसका उदाहरण खुद फौजी साहब है। इस वक़्त सोशल मीडिया पर एक दिल को खुश कर देने वाली पोस्ट वायरल हो रही है। उस पोस्ट में एक पिता अपनी प्रेग्नेंट बेटी (Pregnant Daughter) के प्रति मां का फर्ज और एक पिता की जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

माँ की कमी ना हो पिता बेटी के लिए मां बन गये

कहते है फौजी नारियल की तरह होते है, दिखते कठोर है, पर होते नरम है। ऐसे ही है कर्नल संजय पांडेय (Retired Colonel Sanjay Pande) जो की रिटायर्ड फौजी (Retired Army man) है। कहते है जो दुनिया में आया है, उसे जाना ही पड़ता है। वो किसी को साथ लेकर नहीं जाता भले जिंदगी भर वो अपने साथ बहुत सारी चीज़ों को लोगो को इखट्टा करता है।

जिंदगी का सफर किसी के चले जाने से कुछ समय के लिए रुक जरूर जाता है, पर किसी के चले जाने से जिंदगी नहीं रुकती। हम चलते ही चले जाते हैं और विशेषतौर पर अपने लाइफ पार्टनर को खोना सबसे बड़ा दर्द होता है, जिसके साथ सारी उम्र बिता दी, जिससे प्यार किया, एक खूबसूरत सा एक आशियाना बनाया हो और एक दिन वो इस दुनिया को और हमें छोड़ कर चला जाए, तो इंसान बहुत अकेला हो जाता है कर्नल संजय पांडेय की पत्नी भी अब इस दुनिया में नहीं है।

इसी बात को कर्नल संजय पांडेय ने ट्विटर पर लिखा की मेरी पत्नी अब इस दुनिया में नहीं है। और उनके जाने के ठीक एक साल बाद उनकी बेटी ने उन्हें बताया कि वो प्रेग्नेंट है। एक साधारण सी बात है कि इन दिनों उनकी बेटी की देख भाल के लिए किसी का उसके साथ होना जरुरी है जो उनकी माँ करती है। इस स्थिति में कर्नल ने अपनी बेटी के लिए एक पिता के साथ साथ माँ का फर्ज भी निभाया।

बेटी के लिए बनाए स्वादिष्ट लड्डू

कर्नल कहते है, जब मेरी बेटी ने मुझे खबर दी की में नानू बनने वाला हूँ, तो मैने फैसला किया कि मै अपनी बेटी के लिए माँ बनकर उसका ख्याल रखूंगा। उसी दिन से मैने तैयारी शुरू कर दी। मैंने किताबों पढ़ी और Youtube पर देखा की प्रेग्नेंसी के लिए आवश्यक आहार क्या क्या होते है।

30 दिनों के समयांतराल में ही मैंने लड्डू तैयार किये। लड्डुओं को बना कर 96 घंटे में उन्हें यूके पार्सल करवा दिया। फिर मैंने और दूसरे तरह के लड्डू बनाना देखा, इसके बाद फिर 15 दिन बाद दूसरे प्रकार से लड्डू बनाए और पार्सल किये।

इसी तरह से काम चलता रहा। कर्नल कहते है मैने हर तरह से स्वस्थ और पौष्टिक भोजन बनाने की हर संभव कोशिश की और सफल भी हुआ मैने एक भारतीय मां की तरह अपनी बेटी का ख्याल रखा। कोरोना के चलते मैने साफ-सफाई का भी अच्छी तरह ध्यान रखा।

12 तरह के लड्डू बनाना सीखे

कर्नल संजय पांडेय कहते है कि आपदा के चलते सफर करने की मंजूरी नहीं मिल रही थी इस लिए में यूके नही जा पा रहा था तो मैंने पूरे आठ महीने तक उस बेटी का ख्याल यही से रखा। उसे पोष्टिक चीज़ों से बनी खाने की चीजें भेजीं। उसके बाद उन्होंने यूके में भी अपनी बेटी के लिए चीजें बनाई।

कर्नल संजय खुश होकर बताते है कि अब वे इस काम के मास्टर बन गए हैं। इन 8 महीनो में उन्होंने करीब 12 प्रकार के लड्डू बनाना सीखा। कर्नल कहते हैं कि उन्हें गर्व है और उम्मीद भी की उन्होंने अपनी पत्नी की जिम्मेदारी अच्छी तरह निभाई है और उनकी दिवंगत पत्नी को निराशा नहीं हुई होगी। मैंने जनवरी 2019 से लेकर आज तक जो कुछ भी किया वह मेरा फर्ज था।

लोगो ने फौजी के साथ सुपर नानू भी कहा

रिटायर्ड फौजी साहब की ट्वीट पर लोगो ने खूब प्रतिक्रिया दी और उनके काम की खूब तारीफ भी की लोग कहते है कि सिंगल पैरेंट होकर आपने वो कर दिखाया जो कोई सोच भी नहीं सकता है आपने अपने देश के साथ एक पिता का फर्ज भी बहुत अच्छी तरह निभाया और लोगो में मिसाल पेश की कि एक सैनिक सभी काम को करने में सक्षम होता है। साथ ही एक यूजर ने उनसे लड्डू के रेसिपी की डिमांड भी की और अब लोग उन्हें सुपर नानू बुलाते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here