यहां 62 साल की उम्र में महिला कर रही पशु पालन, डेयरी बिज़नेस से एक करोड़ का दूध बेच रही हैं

0
9050
Navalben Dalsangbhai Chaudhary

Photo Credits: Twitter

Banaskantha, Gujarat: कहा जाता है कि यदि किसी भी व्‍यक्‍ति के इरादे बुलंद हों और वह किसी चीज को पाने के लिए पूरी ईमानदारी से मेहनत करे, तो आसमान में भी सुराख किया जा सकता है। जिसका मतलब है, कि मेहनत से कुछ भी हासिल किया जा सकता है। आज हम एक ऐसी ही बिजनेस वुमन (Business Woman) कि कहानी लेकर आये है, जिन्‍होंने इस बात को सही साबित कर दिया है।

वह महिला जो अपने जीवन में कभी स्‍कूल नहीं गई। लेकिन आज वह एक ऐसा बिजनेस करती है, जिससे वह करोड़ो का मुनाफा कमाती है। आज हम बात कर रहे है, गुजरात की 62 साल की महिला नवलबेन दलसंगभाई चौधरी (Navalben Dalsangbhai Chaudhary) की। जो कि पशु पालन (Animal Husbandry) का बिजनेस करती है और एशिया कि सबसे बड़ी ‘बनास डेयरी’ (Banas Dairy) में प्रतिदिन 1000 लीटर का दूध बेचती है और हर महीने 8 से 9 लाख रूपये कमाती है।

उन्‍होंने एक महिला होकर एक ऐसा बिजनेस किया, जिसे करके उन्‍होंने साबित कर दिया कि महिला किसी से कम नहीं होती और उम्र सिर्फ एक नंबर के अलावा कुछ नहीं है। वह आज एक सफल बिजनेस वुमन बन चुकी है।

Money in India
Money Presentation Photo

मीडिया रिर्पोटों कि माना जाये, तो नवलबेन ने एक साल में 1.10 करोड़ रुपये का दूध बेचने का रिकॉर्ड बनाया है। जिसके साथ वह सबसे अधिक दूध बेच कर पैसे कमाने वाली महिला बन चुकी है। इससे पहले भी 2019 में उन्होंने 87.95 लाख रुपए का दूध बेचा था।

कैसे हुई सफलता कि शुरूआत

नवलबेन की सफलता (Navalben Success) की यह कहानी उस समय शुरू हुई, जब उन्होंने दूध बेचने के मकसद के साथ अपने घर पर एक कंपनी प्रारंभ की। धीरे-धीरे उसने गाय-भैंस खरीदे और अपने बिजनेस को आगे की ओर बढ़ाया।

आज उनके पास 250 से अधिक पशु हैं। जिनसे निकले दूध को वह अलग अलग क्षेत्रों में सप्लाई करती है। नवलबेन रोज सुबह 5 बजे उठती है, और गाय भैंस का दूध निकालने का में जुट कतई है। वह हर रोज 1000 लीटर का दूध निकालती है। नवलबेन को उनकी उपलब्धियों के लिए तीन बार बनासकांठा जिले में सर्वश्रेष्ठ ‘पशुपालक’ पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।

नवलबेन के चार बेटे हैं। जो शहरों में पढ़ रहे हैं और काम कर रहे हैं। उनके बेटे उनसे बहुत कम पैसे कमाते है। नवल जी दूध बेचने के मामले में बनासकांठा जिले में नंबर वन पर है। 2020 में भी 1 करोड़ 10 लाख रुपए का दूध बेचकर रिकोर्ड बनाया है। जो कि अब-तक का उनका सर्वश्रेष्‍ठ कमाई का‍ रिकॉर्ड है।

लोंगों को देती है रोजगार

नवलबेन अपने इस कार्य के जरिये लोगों को रोजगार भी देती है। नवलबेन की डेयरी में काम करने वाले कर्मचारीयों कि संख्‍या 15 हैं और वह उन्‍हें अच्‍छी खासी सेलरी भी देती है। वह अमूल डेयरी को ऑपरेटिव सोसाइटी के साथ भी जुड़ी हुई हैं।

जहां वह अपनी डेयरी से दूध की आपूर्ति करती हैं। जिस तरह हर कोई आपदा में आर्थिक तंगी का सामना कर रहा था। ठीक उसी तरह नवलबेन को भी आपदा में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा था। उस समय उन्‍होने 3.50 लाख रूपये कि कमाई की थी।

गुजरात के बनासकांठा (Banaskantha) जिले के नगाणा गांव की रहने वाली नवलबेन ने सभी बाधाओं को दूर करते हुए अपने जिले में एक मिनी क्रांति लाने का काम किया। वह लोगों के लिए एक उदाहरण बन चुकी है। नवल बेन सुबह और शाम 500-500 लीटर दूध बेच लेती हैं। बता दें कि 2019 में भी 87.95 लाख रुपए का दूध बेचने वाली गुजरात में अपने जिले में वह पहली महिला थी।

कई पुरस्‍कारों से किया जा चुका है सम्‍मानित

नवलबेन एक सफल बिजनेस बुमन है और आज वह करोड़ो में कमाई करती है। नवलबेन को उनकी उपलब्धियों के लिए तीन बार बनासकांठा जिले में सर्वश्रेष्ठ ‘पशुपालक’ पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। उन्हें दो बार ‘लक्ष्मी’ पुरस्कार से भी नवाजा गया है। वह जिस कंपनी को दूध सप्‍लाई करती है, उसके द्वारा भी उन्‍हें सम्‍मानित किया जा चुका है।

कैसे करती है पशुओं कि देखभाल

नवलबेन पशुओं के देखभाल अपने घर के सदस्‍य कि तरह करती है। नवलबेन पशुओं कि देखभाल के लिए ‍साफ शेड और शुद्ध पानी का इस्‍तेमाल करती है। साथ ही वह खाने पीने का काफी अच्‍छे से इंतजाम करती है। पशुओं के चारे के लिए वह अपनी 5 एकड़ भूमि पर स्वंय चारा उगाती है। ताकि पशुओं का आहार पौष्टिक हो और उसमें कोई भी मिलावट ना हो।

नवलबेन 62 साल कि उम्र में जिस तरह से कार्य कर रही है। उससे वह लोगों के लिए प्रेरणा का स्‍त्रोत बन चुकी है। वह लोग जो बिजनेस करने के लिए एक सही उम्र कि बात करते है, उनके लिए नवलबेन एक उदाहरण कि तरह पेश हुई है।

नवलबेन इस उम्र में भी अपना बिजनेस और बढ़ाना चाहती है। साथ ही वह लोगों यह बताना भी चाहती है, कि पशुपालन एक बहुत अच्‍छा और मुनाफे का बिजनेस है। अगर इस कार्य को लगन और ईमानदारी से किया जाये, तो हर महीने लाखों का मुनाफा कमाया जा सकता है। जिस तरह से वह हर महीने लाखों का मुनाफा कमाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here