
Photo Credits: Twitter(@RailMinIndia)
Delhi: हमारे देश में हर दिन लगभग एक करोड़ लोग ट्रेन में यात्रा करते है। हमारे देश में पहली ट्रेन 1853 में लार्ड डलहोजी के समय में मुम्बई से ठाणे के बीच चली थी। जब भी हम यात्रा करते है, तो हमें कई तरह कि परेशानियों का सामना करता पड़ता है।
यह परेशानी हमारे लगेज कि हो सकती है, या फिर बच्चों कि। जब बच्चे हमारे साथ हो तो हमें हर वक्त उनका ख्याल रखना पड़ता है। खासकर जब बच्चे छोटे हो तो यह परेशानी और भी बढ़ जाती है, क्योंकि हर वक्त उन्हें गोद में लेकर चलना पड़ता है। जिससे मॉ को बहुत अधिक परेशानी होती है।
बेबी बर्थ सीट
महिलाओं कि इसी परेशानी को देखते हुए हमारे रेलवे विभाग ने मदर्स डे (Mother’s Day) पर मॉं की इस परेशानी से उन्हें थोड़ी राहत देने के लिए बेबी बर्थ सीट की शुरूआत की है। लेकिन यह रेलवे विभाग का अभी केवल एक ट्रायल है। अगर उन्हें इस नई पहल पर जनता का अच्छा रिस्पोंस मिला, तो वह इस पहल को आगे भी जारी रखेंगे और इसका विस्तार करेंगे। नहीं तो इसे यही पर रोक देंगे। यह शुरूआत अभी केवल एक ट्रेन पर की गई है।

आपको बता दे कि यह पहली बेबी बर्थ सीट (Baby Berth Seat) लखनऊ से दिल्ली के बीच चलने वाली ट्रेन में दी गई है। इस सीट में बच्चों को सुलाने के लिए अलग से जगह दी गई, ताकि मॉं को बच्चों को सुलाने में दिक्कत ना हो।
इस सीट को जरूरत होने पर यूज किया जा सकता है और अगर जरूरत ना हो तो मोड़ कर अलग भी किया जा सकता है। यह बर्थ रेगुलर बर्थ सीट पर जोड़ कर बनाया गया है। इसे बहुत ही आसानी से यूज किया जा सकता है। यह पूरी तरह से सुरक्षित है। इससे रेगुलर बर्थ सीट की चोड़ाई बढ़ जायेगी।
क्या अलग से देना होगा चार्ज
आपके मन में इस एक्स्ट्रा बेबी बर्थ सीट को लेकर कई सवाल मन में होंगे। उनमें से एक यह कि क्या इस सीट के लिए एक्स्ट्रा चार्ज देना होगा। तो हम आपको बता दें कि रेलवे विभाग द्वारा इस सीट के लिए कोई भी अलग से चार्ज नहीं लिया जायेगा।
अगर हम रेल में यात्रा 5 साल के छोटे बच्चे को लेकर करते है, तो हमें सीट बुकिंग करते समय केवल यह बताना होगा कि हम छोटे बच्चे के साथ यात्रा कर रहें है। यह बता देने पर बेबी बर्थ सीट बुक हो जायेगी।
नॉर्थेन रेलवे के डीआरएम सुरेश कुमार सपरा ने बताया है कि रेलवे (Indian Railway) का यह कदम महिलाओं के लिए बहुत ही सुविधाजनक है। हालांकि यह अभी केवल एक ट्रायल है। अगर इसमें अच्छा रिस्पोंस मिलेगा, तो इसे आगे कंटिन्यू रखा जायेगा। अच्छा फीडबैक मिलने के बाद ही इसे जारी रखने कि तैयारी की जायेगी।
क्या अलग से करनी होगी बुकिंग
हालांकि अभी इस सीट को बुक करने कि सुविधा रेलवे विभाग के द्वारा नहीं दी गई है। अगर अभी कि बात कि जाये, तो अभी केवल टीटी को पता होगा कि बेबी बर्थ सीट कहा है। अगर किसी यात्री को जरूरत होगी, तो वह टीटी से संपर्क करके यह सीट ले सकता है और अपनी यात्रा को सुविधाजनक बना सकता है। अभी रिजर्वेशन के लिए यह सुविधा उपलब्ध नहीं है। अगर यह एक्सपेरिमेंट सफल रहा, तो आगे यह सुविधा जारी रख कर बुकिेग कि सुविधा रेलवे विभाग द्वारा दी जायेगी।
Facilitating ease of travel for mothers travelling with their babies.
Indian Railways introduced baby berth on experimental basis in Lucknow Mail 12229/30, Coach No. 194129/B4, berth No. 12 & 60.
The fitted baby berth is foldable & secured with a stopper. pic.twitter.com/THZvL4MJhk— Ministry of Railways (@RailMinIndia) May 10, 2022
आपको बता दे कि यह बेबी बर्थ सीट को हम अपनी जरूरत के हिसाब से इस्तेमाल कर सकते है। इसे आसानी से फोल्ड किया जा सकता है। इसके ऊपर एक छोटा हैंडल होता है और साइड में एक रोड है। जिससे बच्चे कि सेफ्टी रहे और बच्चा सफर के दौरान गिर ना जाये और उसे कोई नुकसान ना पहुँचे। लकिन अगर यात्री चाहे तो और सेफ्टी के लिए दोनों तरफ तकिया लगा कर बेबी को सुला सकता है। ताकि उन्हें कोई डर ना रहे।
रेलवे कि यह पहल तारीफ के काबिल है। संजय कुमार ने बेबी बर्थ के शुरू होने कि जानकारी देते हुये पोस्ट कि। जिसकी लोग तारीफ भी कर रहे है। लागों का रिस्पोंस चाहे जैसा हो लेकिन रेलवे का इस और ध्यान देकर नई पहल करना यह बात हमारा दिल जीत लेता है। उनकी इस नई पहल के लिए हम उन्हें बधाई देते है।




