यदि अपने घर पर मोगरे के पेड़ में बहुत फूल उगाने हैं, तो यह उपाए करें, फूलों की बहार आ जाएगी

0
42238
Mogra Plant flowers
Mogra or Jasmine plant care in Hindi. how to grow Mogra plant at home. Everything About Growing Mogra (Arabian Jasmine) Plant.

Indore: फूल कई तरह के होते है, मोगरे का फूल, गुलाब का फूल, गेंदे का फूल, पर फूल जो भी हो हर किसी को बहुत पसंद आते है और जब घर में फूल लगे हो तो यह एक सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करते हैै। आज हम बात करेंगे मोगरे के फूल (Jasminum Sambac) की जो दक्षिण एशिया तथा दक्षिण-पूर्व एशिया का प्रमुख है।

मोगरा फिलिपिंस कंट्री का राष्ट्रीय पुष्प है। इसे संस्कृत भाषा में मालती और मल्लिका भी कहां जाता हैं। यह एक इंडियन फ़्लावर है। इसका वानस्पतिक नाम जेसमिनम सेमलेक है। मोगरे का फूल काफी सुंगंधित होता है।

मोगरा के फूल (Arabian jasmine) से सुगन्धित फूलों की माला और गजरे बनाए जाते है, जो भगवान को पहनाई जाती है और गजरे महिलाए अपने बालों में लगाती है। बहुत से लोगो के घर में मोगरे के फूल का पौधा लगा होता है, परंतु लोग साल के अंत में इस पौधे को हटा देते है वह सोचते है। कि उनका पौधा सूख चूका है, जो अब काम का नहीं है।

तो आपको बता दें कि मोगरे के पौधे का एक डोरमेंट पीरियड होता है, जो सर्दियों में आता है और बसंत के मौसम तक रहता है। इस समय मोगरे का पौधा (Mogra plant) करीब करीब पूरा सूख जाता है।

अगर उसकी कटिंग करके छोड़ दिया जाए, तो वह पौधा अगले सीजन में ढेर सारे फूलों के साथ दोवारा उग जाता है। यदि आप चाहते है कि आपको मोगरे के पौधे में बहुत सारे फूल आये, तो आप पानी के साथ कुछ फर्टिलाइजर मिलाकर डालें। इस पोस्ट में हम कुछ फर्टिलाइजर की जानकारी देंगे।

कुछ इस तरह से करे मोगरे के पौधे की केअर।

अगर आप चाहते है कि आपके मोगरे के पौधे में खूब सारे फूल निकले तो आपको पौधे की देख रेख करनी होगी। अभी मोगरे का मौसम आ रहा है और पौधे की खुदाई भी करनी है। जो बहुत जरुरी होती है।

पहले तो आप मिट्टी में जमा पत्तियां, खरपतवार, सूखी मिट्टी और कंकड़ पत्थर निकाल दे। इसके बाद एक इंच के करीब तक मिट्टी को खोद दे, यदि उसमें जड़ें दिखाई पड़ती हैं, तो थोड़ी-थोड़ी जड़ो को काट दें। आप चाहे तो पौधे के ऊपरी भाग की मिट्टी को बदल सकते है, जिससे पौधे को नया पोषण मिलेगा।

Mogra flowers grow
Mogra Plant and flowers photo credits Pixabay

यदि आपका पौधा 1-2 साल पुराना हो गया है, तो उसका गमला बदल दें। गमला बदलने के बाद पौधे की टहनियो को भी थोड़ा छाट दें। वर्मी कम्पोस्ट डाल कर लगातार 10 दिनो तक पानी दें। जब मोगरे के पौधे में अच्छी तरह से फूल आने लगे, तो उसकी थोड़ी प्रूनिंग कर दें और इसे हमेशा खिली धुप वाली जगह पर रखे, नही तो पौधे में फर्टिलाइजर डालने का कोई फायदा नहीं मिलेगा।

मोगरे के पौधे में करे केमिकल फर्टिलाइजर का उपयोग

मोगरे के पौधे में केमिकल फर्टिलाइजर (Chemical Fertiliser) का उपयोग कर सकते है, जिससे उस पौधे में ढेरो फूल आ जाते है। आप एनपीके फर्टिलाइजर का उपयोग कर सकते है। यह आसानी से नर्सरी, सीड स्टोर या फिर ऑनलाइन स्टोर पर मिल जाता है।

NPK फर्टिलाइजर का उपयोग मुख्यतःफूलों के लिए ही किया जाता है और यह काफी सस्ता होता है। 1 चमचा फर्टिलाइजर को 5 लीटर पानी में मिलकर घोल तैयार कर ले और अपने पौधे पर ऊपर से नीचे तक डालें।

मोगरे के पौधे के लिए होममेड फर्टिलाइजर बनाए

बिना केमिकल फर्टिलाइज़र का उपयोग किये आप चाहते है कि मोगरे के पौधे में ज्यादा फूल आए, तो आप हैवी पोटेशियम वाले फर्टिलाइजर का उपयोग करे या घर में बनाए। इसे 2 प्रकार से बनाया जा सकता हैं। पानी में दो से तीन दिनों के लिए प्याज के छिलके डालकर रख दें और फिर उस पानी को छानकर मोगरे के पौधे में थोड़ा थोड़ा करके डाले। ऐसा आप दो हफ़्तों में एक बार कर सकते है।

केले के छिलकों से बना फर्टिलाइजर का उपयोग

यह दूसरा तरीका होता है, होम मेड फर्टिलाइज़र बनाने का केले के छिलकों काफी ज्यादा मात्रा में पोटेशियम पाया जाता है, इसलिए उसे मिट्टी में मिलाकर उपयोग में लिया जा सकता हैं।

केले के छिलको (Banana Peels) को सुखा कर अच्छी तरह पीस ले, फिर इस पाउडर को मिट्टी में मिला लें और इस मिटटी को गमले में लगे पौधे पर डाल दे। जड़ों तक फर्टिलाइजर पहुंचते ही पौधे में एक बदलाव दिखना शुरू हो जाएगा। इस तरीके से आप अपने घर के पौधे में ढेर सारे फूल उगा सकते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here