यदि घर के बाथरूम और किचिन के नलो में जंग लगी है, तो इन आसान उपायों से साफ़ कर चमका दें

0
5805
tap iron rust solution
How To Clean Rust From Tap in Hindi. Tips to Remove Rust Stains From a Faucet. These Kitchen Cleaning tips and tricks is useful for you.

Free File Photo Used

Jabalpur: आधुनिक घरों के किचिन और बाथरूम (Kitchen And Bathroom) में पानी के लिए नल के कनेक्शन रहते है, जो की स्टील या लोहे (Iron) के होते है। नलों में थोड़ा बहुत पानी हमेशा बना रहता है, जिससे लोहा नमी पाकर जंग (Rust) में बदलने लगता है। ऐसे में बाथरूम और किचिन पुरानी और काफी गन्दी लगती है।

कुछ लोग तो साफ करने की बजाय नल (Tap) को ही बदल देते है, जो की काफी ख़र्चीला साबित होता है। जंग छुड़ाने में भी काफी मेहनत भी लगती है। बाथरूम और किचिन के नलो (Kitchen Taps) में जंग कई कारणों से लगता है।

यदि आप नल पर लगे जंग को छुड़ाने (To Clean Tap Rust) के लिए मंहगे क्लीनर का उपयोग करते है तो इस पोस्ट को पढ़ने के बाद आप उनका उपयोग करना बन्द कर देंगे। कुछ ऐसी चीज़ें है, जो आपके घर में ही उपलब्ध है, उन चीजों की मदद से आप जंग को आसानी से निकाल सकते है।

इसके लिए ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं होती। आज हम आपको कुछ आसान से टिप्स बताएंगे जिनकी मदद से आप कुछ ही मिनटों में नल से जंग को हटा सकती हैं, तो आइए जानते हैं। इन टिप्स के बारे में।

नल पर कई प्रकार की गन्दगी जमा होती है

अक्सर हम देखते है कि नलों पर कई प्रकार की गन्दगी जम जाती है, जैसे नल के हैंडल में साबुन और गंदगी का जमाव, नल में लाइमस्केल का जमाव, नल के सिंक के आसपास की गंदगी का जमाव यह देखने में काफी गन्दा लगता है।

लगातार दो से तीन दिन सफाई न की जाए, तो यह गन्दगी बढ़ जाती है और थोड़ा ज्यादा समय हो जाए, तो यह परमानेंट अपना घर बना लेती है। इसलिए नलों को साफ करना बहुत जरुरी होता है। आगे जानते है उन आसान टिप्स के बारे में।

हाइड्रोजन पेरॉक्साइड का इस्तेमाल

हाइड्रोजन पेरॉक्साइड (Hydrogen Peroxide) एक प्रकार का रसायन होता है, इसका इस्तेमाल सफाई के लिए ही किया जाता है। इससे पहले आपने इसका नाम कई बार सुना हो होगा, लेकिन इस्तेमाल नहीं किया होगा, तो आपको बता दें, हाइड्रोजन पेरॉक्साइड की मदद से आप नल में लगी जंग को आसानी से निकाल सकते है।

इसका उपयोग सीधे करना होता है 2 से 3 चम्मच हाइड्रोजन पेरॉक्साइड लिक्विड को नल के ऊपर अच्छे से छिड़क दीजिए। इसके बाद लगभग 30 मिनट के लिए छोड़ दीजिए। 30 मिनट बाद सैंडपेपर को नल पर रगड़े और फिर साफ पानी से धो लीजिय। आप देखेंगे जंग निकल चुकी हैं।

नींबू, गर्म पानी का इस्तेमाल

नीबू (Lemon) को प्राकृतिक कलिंजर की श्रेणी में रखा गया है। नीबू फ्रेशनेस के काम भी आता है। नींबू और गर्म पानी की मदद से आप बाथरूम के नल पर लगी जिद्दी गन्दगी और जंग को मिनटों में निकाल सकते हैं।

इसके लिए सबसे पहले नीबू और गर्म पानी का घोल तैयार करें और नल के जंग वाले भाग पर एक लेप लगाकर कुछ समय के लिए छोड़ दीजिए। ये लेप जंग के कुछ हिस्से को आसानी से निकाल देता है और कुछ जंग को आप क्लीनिंग ब्रश की मदद से निकाल सकते है।

सिरका और बेकिंग सोडा के मिश्रण का इस्तेमाल

बेकिंग सोडा (Baking Soda) खाने के व्यंजन को बनाने के साथ ही सफाई के लिए भी बहुत उपयोगी है। जंग हटाने के लिए बेकिंग सोडा एक बेहतरीन उत्पाद है। सिरका (Vinegar) और बेकिंग सोडा का कॉम्बिनेशन नल से जंग हटाने के लिए एक बेस्ट तरीका साबित हुआ। इस के लिए बेकिंग सोडा और सिरके का मिश्रण बना लीजिये और क्लीनिंग ब्रश को अच्छे से भिगोकर जंग लगे भाग पर एक से दो मिनट के लिए रगड़े। ऐसा करने से जंग बहुत ही सरलता से निकल जाते हैं।

डिशवाश सोप (Dishwashing liquid) का इस्तेमाल

नल पर जंग लगना बहुत ही नार्मल है। परंतु नल की खूबसूरती और चमक को बनाए रखना बहुत जरुरी है। इसके लिए एक समय के बाद नल को साफ करना बेहद जरूरी हो जाता है, क्योंकि सफाई ना की जाए तो वह जंग कठोर हो जाती है, इसलिए जग को साफ करने के लिए आप डिशवाश सोप और गर्म पानी के घोल में कोई सूती कपडे को भिगोकर नल को अच्छी तरह से साफ करें। अगर आपको घर से जुड़े ये साफ सफाई के आसन से घरेलू टिप्स अच्छी लगी, तो हमें जरूर बताएं और आपके लिए ये कितनी कारगर रही ये भी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here