बिहार के लड़के ने किया कमाल, Amazon कंपनी में इस कारण मिली 1 करोड़ से भी ज्यादा की नौकरी

0
1482
Abhishek Kumar Amazon
Amazon hires NIT Patna student Abhishek Kumar at whopping INR 1.8 crore. A student from NIT Patna has bagged a record offer at Amazon.

Photo Credits: Social Media

Patna: बिहार के युवा प्रतिभा के बहुत धनि है। बिहार राज्य के जमुई निवासी अभिषेक कुमार ने कमाल कर दिया है। उन्होंने ऐसा काम कर दिखाया है, जिसके लिए बड़े-बड़े कॉलेजों के छात्र कड़ी मेहनत करते हैं और सपने देखा करते हैं। अभिषेक कुमार को एक जानी मानी विदेशी कंपनी में 1.08 करोड़ के पैकेज का जॉब मिला है। पटना NIT के छात्र अभिषेक कुमार (NIT Patna Student Abhishek Kumar) की इस सफलता से उनके परिवार में होली देवाली का माहौल है।

Amazon में 1.08 करोड़ का पैकेज पाया

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ NIT पटना ने साल 2022 में प्लेसमेंट के कई रिकॉर्ड स्थापित किये हैं। इससे पहले गूगल कंपनी में छात्रों को लाखो की नौकरी दी थी और अब पटना NIT के CSE ब्रांच के 22 वर्षीय स्टूडेंट अभिषेक (Abhishek Kumar) को अमेजन, बर्लिन में 1.08 करोड़ का पैकेज हासिल हुआ है।

ऐसा पहली बार है, जब किसी NIT के स्टूडेंट को प्लेसमेंट के दौरान अमेजन जैसी कंपनी में विदेश में जॉब मिली हो। अब वे जर्मनी में अमेज़न (Amazon Germany) को अपनी सेवाएं देंगे। इस प्लेसमेंट से एनआईटी पटना में भी काफी उत्साह है। अन्न छात्र भी अब प्रेरित हो रहे है की जब ऐसा एक के साथ हो सकता है, तो अन्न स्टूडेंट्स के साथ भी संभव है।

आपको बता दें की 14 दिसंबर 2021 को अभिषेक ने अमेजन के लिए कोडिंग टेस्ट दिया था और फिर उन्होंने 13 अप्रैल को तीन राउंड में एक-एक घंटे के इंटरव्यू भी दिए थे। फिर इसका परिणाम 21 अप्रैल को आया और उन्हें अमेजन, जर्मनी से फाइनल सिलेक्शन का रिप्लाई मिल गया। आखिर में उनका चयन हो गया।

रिपोर्ट्स बताती हैं की ‘NIT Patna’ के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर ने बताया की ऐसा पहली बार हुआ है, जब अमेजन से इंटरनेशनल लेवल पर किसी स्टूडेंट को प्लेसमेंट (Placement) मिला है। विद्यार्थियों ने इस साल सारे रिकॉर्ड ब्रेक तोड़ दिए हैं। अभिषेक के पिता इंद्रदेव यादव जमुई सिविल कोर्ट में अधिवक्ता हैं और माँ मंजू कुमारी एक ग्रहणी हैं। अब उनके परिवार ख़ुशी का माहौल है।

Success Story and Money
Success Presentation Image

अभी NIT पटना में अंतिम वर्ष के छात्र अभिषेक 2 भाई में छोटे हैं। उनका बड़ा भाई स्नातक कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है। अभिषेक को यह कामयाबी उनके बचपन के शौक के चलते हासिल हुई है।

झाझा के एक निजी स्कूल से अपनी पढाई करने वाले अभिषेक बचपन से ही कोडिंग सीखते रहते थे। उन्हें कंप्यूटर से बहुत लगाव था और वे इसी क्षेत्र में ही कुछ करना चाहते थे। इसके लिए कोटा में रहकर अभिषेक ने तैयारी की और 2018 में NIT पटना में उसका चयन हो गया।

बताया गया है की अभिषेक को इससे पहले भी कई कंपनी के ऑफर मिल चुके थे। फिर भी उन्होंने उन्हें एक्सेप्ट नहीं किया। उन्हें पहले भी पढ़ाई के दौरान ही इंटर्नशिप में पेटीएम कंपनी ने 16 लाख सालाना पैकेज ऑफर किया था, लेकिन उन्होंने उस ऑफर को ऐसा कहकर इंकार कर दिया कि उन्हें कुछ और इससे बी अच्छा करना है।

इसके बाद अभिषेक ने आगे मेहनत ज़ारी राखी। अब उन्हें बड़ी सफलता मल गई है। अभिषेक अब आने वाले समय में जर्मनी में अमेजन कंपनी को जॉइन करेंगे। उनका परिवार उनकी इस कामयाबी से बहुत खुश है और उनके घर दीवाली और होली मानो एक साथ हो गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here