
Presentation Photo
Delhi: हर साल लाखों युवा सरकारी नोकरी की उम्मीद लिए ओवर ऐज हो जाते है। जिससे उनके पास न कोई व्यवसाय होता, न कोई नोकरी, वह बेरोजगार रह जाते है और सरकार भी हर युवा को नोकरी नहीं दे पाती। इस लिए सरकार युवा के स्वरोजगार (Self Employed) के लिए मदद कर रही है।
देश में बढ़ती बेरोजगारी को मद्दे नज़र रखते हुए सरकार के द्वारा कुछ व्यवस्था की हुई है। अगर कोई छोटा व्यापार करने की सोच रहा है, तो उसके लिए सरकार का यह एक छोटा व्यापार (Small Business) बहुत ही अच्छा है। यह व्यापार डिस्पोजल कप है।
हम जानते है कि हमारे आस पास पॉलूशन और गन्दगी बढ़ती जा रही है। जिसके कारण बीमारी का खतरा भी बढ़ते जा रहा है। देश के लोग के द्वारा प्लास्टिक का उपयोग बहुत अधिक हो रहा है। इन्ही कारणों से सरकार ने प्लास्टिक पनियों पर बैन लगाया। इस स्थिति में डिस्पोजल कप का व्यापार हमे लखपति बना सकता है, तो आइए जानते है कैसे शुरू करे।
डिस्पोसल का छोटा बिज़नेस बड़ा मुनाफा
संक्रमित बीमारी के चलते डिस्पोसल उत्पाद बहुत जरुरी हो गया है। डिस्पोसल उत्पाद का उपयोग एक बार होता है। जिससे लोगो को सुरक्षा मिलती है। जब से प्लास्टिक पर बेन लगा है। तब से पेपर बैग, पेपर कप, पेपर प्लेट आदि की डिमांड बढ़ गई है। जो की सभी के लिए फायदेमन्द है।

इस स्थिति में अगर हम अच्छा बिज़नेस डालना चाहते और अधिक मुनाफा कमाना चाहते है, तो यह बिज़नेस हमारे लिए किसी लॉटरी से कम नहीं। भारत के नागरिक बड़ी ही सरलता से सरकार की मुद्रा योजना के तहत अपना रोजगार शुरू कर सकते है। मुद्रा लोन (Mudra Loan) के तहत सरकार आपको सब्सिडी देगी। जिसमे 75 प्रतिशत लोन आपको सरकार देगी और बाकि 25 प्रतिशत आपको स्वयं से निवेश करना होगा।
किन चीजों की होगी जरुरत
किसी भी बिजनेस को स्टार्ट करने के लिए उसके उपकरण की आवश्यकता होती है। व्यवसाय शुरू करने के लिए हमें सबसे पहले मशीन की जरुरत पड़ेगी और इसके साथ 500 वर्ग फ़ीट जगह की आवश्कयता पड़ेगी और 10 लाख तक का खर्च।
मशीनरी, इक्विपमेंट, फर्नीचर, डाई, एल्क्ट्रिफिकेशन, इंस्टालेशन, प्री ऑपरेटिव जैसी वस्तु में लग सकता है और स्किल्ड व अनस्किल्ड लेबर की आवश्यकता पड़ेगी। जिनका खर्चा 35 हजार महीने तक होगा। इसमें अच्छी बात यह है कि इसका 75 प्रतिशत की मदद सरकार से मिलेगी और इस बिज़नेस के शुरू होते ही धीरे धीरे क़िस्त के तौर पे हम वह रकम भी सरकार को लौटा देते है, बिना व्याज के।
कहां से मिलेगी मशीन
बहुत लोग बिजनेस स्टार्ट करने की तो सोच लेते है, लेकिन मशीन कहा से खरीद ये नही जान पाते। बिजनेस शुरू करने के लिए लोन भी ले लिया, लेकिन बिना मशीन के काम कैसे शुरू होगा। क्योकि जब तक आपको पूरी जानकारी नही होगी तब तक आप मशीन खरीदने में असमर्थ रहेंगे।
आये हम आपको बताते है ये सब कैसे संभव होगा कहा मिलेगी मशीन, कितने की होगी? इन सब बातों के बारे में हम आपको बता रहे हैं, ताकि आपको बिजनेस शुरू करने में सहुलियत रहे।
आपको ये डिस्पोजल ग्लास मशीन दिल्ली, हैदराबाद, आगरा और अहमदाबाद समेत कई शहरों में मिल जाएगी। अब बात करें इसकी कीमत की तो यदि आप इसकी छोटी मशीन से बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो ये मशीन 2 से 3 लाख रुपए में आ जाएगी।
कहां से मिलेगा कच्च माल
मशीन के अलावा इस डिस्पोजल गिलास बिजनेस (Disposal Glass Business) को स्टार्ट करने के लिए आपको कच्चे माल की जरूरत पड़ेगी। बिना कच्चा माल एकत्रित किये आप समान नही बना सकते। इसके लिए आपको कच्चे माल के सप्लायर से संपर्क करना होगा।
Disposal Glass Business is good for income pic.twitter.com/Eog0GZ3EHO
— sanatanpath (@sanatanpath) April 24, 2022
ध्यान रहे कच्चे माल का आर्डर देने से पहले इसको रखने की व्यवस्था जरूर कर ले, ताकि आपका लिया गया डिस्पोजल बनाने का सामान सुरक्षित रह सके। किसी भी प्रकार को कोई नुकसान ना हो।
कितना हो सकता है खर्चा
अगर हम इस बिज़नेस (Disposable Glass Business) की शुरुआत करते है, तो हमें केवल मटेरियल खरीदने में कुल 3.75 लाख से अधिक तक का खर्चा आएगा है। साथ ही कुछ जरूरी सामग्री पानी, बिजली, टेलीफोन आदि चीजों के लिए 6 हजार रूपये तक का खर्च होगा और अन्य सेवाओं के लिए 20 हजार से ज्यादा का खर्चा आएगा।
कितना मुनाफा कमाया जा सकता है
इस बिज़नेस को अच्छी तरह चलाने के लिए हमें साल में 365 दिन में से कम से कम 300 दिन काम करने की आवश्यता होगी। तभी हम इन दिनो में 2.20 करोड़ यूनिट पेपर कप को बना सकेंगे और यदि हम मार्किट में एक कप को 30 या 40 पैसे में भी बेचते है, तो आप अंदाजा लगा सकते है कि हम कितना मुनाफा कमा पाएंगे। यह फायदे का सौदा है।



