कभी 10 साल की उम्र में मुंबई की सड़कों पर खेलने वाला लड़का, आज स्टार बन इतने करोड़ का मालिक हैं

0
1403
Suryakumar Yadav
Cricketer Suryakumar Yadav's Success Story in Hindi. IPL Star Suryakumar Yadav Biography, Profile, Career Info and Interesting Facts.

Photo Credits: Twitter

Mumbai: उन्हें पहली बार आईपीएल में मुंबई इंडियंस ने 2011 में खरीदा था‌। इसके बाद 2014 में उन्हें केकेआर ने खरीदा था। इसके बाद वह सुर्खियों में तो तब आए जब 2015 में उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 5 छक्के लगाकर केकेआर को जीत दिलाई। इसके बाद मुंबई इंडियंस ने उन्हें फिर खरीद लिया। उसके बाद टीम में मौके मिलते रहे और उन्होंने उन मौकों का सही उपयोग किया।

आईपीएल मैच अब और भी रोचक होते जा रहे हैं। टीमें और खिलाड़ी लगातार अपना बेहतरीन प्रदर्शन दिखाने में लगे हुये है। इस बीच खिलाड़ियों के बीच एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ सी मची हुई है। आईपीएल के सीजन में सबसे अधिक रन बनाने के लिए सभी खिलाड़ी जीतोड़ परिश्रम कर रहे हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने वाले खिलाड़ी भी अपना बेहतरीन प्रदर्शन दिखाने में लगे रहते है।

आईपीएल सीजन में कई भारतीय नौसिखिया खिलाड़ी मैदान पर अपनी पहचान छोड़ रहे हैं। आईपीएल के द्वारा युवाओं को एक ऐसा मंच दिया गया है। जिसमें वह अच्छा प्रदर्शन करने के बाद भारतीय टीम में प्रवेश करने के अवसर प्रदान करता है।

आईपीएल के पिछले सीजनों मैं जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या ने अच्छा प्रदर्शन करके एक ऐसी छाप छोड़ी कि उन्हें भारतीय टीम में जगह मिली और उस मौके का फायदा उठाकर वह भारतीय टीम के अहम स्तंभन बन गए।

ऐसे ही एक खिलाड़ी के बारे में हम आज आपको बताने वाले हैं। जिसने आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करके भारतीय टीम में अपनी जगह बनाने में लगे हुये थे। उनकी मेहनत और जुनून रंग लाई उनको भारतीय टीम में जगह मिल गई है। वह खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि मुंबई इंडियंस के सूर्य कुमार यादव (Suryakumar Yadav) है।

आपको बता दें सूर्यकुमार यादव को भारतीय टीम में शामिल होने में बहुत समय लगा। आईपीएल से पहले सूर्यकुमार यादव को इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में मौका मिला और उन्होंने इस मौके का फायदा उठाकर दूसरे टी-20 मैच में अर्धशतक लगाया और उस मैच में भारतीय टीम को जीत भी मिली। इस प्रकार उन्होंने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

सूर्यकुमार यादव को बचपन से ही क्रिकेट और बैडमिंटन का शौक था। इसके साथ ही उनको टैटू बनाने का भी शौक था। इसीलिए उन्होंने अपने शरीर पर कई टैटू भी बनवाए हैं। वह मां स्वप्ना यादव और अशोक कुमार यादव के एकलौते पुत्र हैं और उनकी दीनाला एक बहन है।

सूर्य कुमार के दादा विक्रम सिंह यादव सीआरपीएफ में स्पेक्टर थे और उन्हें 1981 में राष्ट्रपति पुलिस पदक से भी पुरुस्कृत किया गया था। उन्होंने मुंबई से कॉमर्स में डिग्री हासिल की है।

सूर्य ने अपने स्कूल के दिनों से ही क्रिकेट खेलना प्रारंभ कर दिया था। उन्होंने क्रिकेट की ओर रुख किया क्योंकि उनके चाचा विनोद यादव ने उन्हें क्रिकेट की शिक्षा दी। उसके बाद उन्होंने चंद्रकांत पंडित और एच एस कामत से क्रिकेट का प्रशिक्षण लिया।

सूर्य की गर्लफ्रेंड का नाम देवीशा शेट्टी था। वह एक डांस कोच थी। उन दोनों की पहली मुलाकात 2012 में मुंबई के आरएम पोद्दार कॉलेज ऑफ कॉमर्स में हुई थी। वह सूर्य की बल्लेबाजी की फैन थी और सूर्या उनके डांस के फैन थे। इस प्रकार 2016 में उन दोनों ने शादी की थी।

सूर्यकुमार यादव ने पहले क्रिकेट के साथ-साथ भारत पैट्रोलियम मैं मैनेजर के रूप में भी काम किया था। 2010 में सूर्य कुमार यादव ने अंडर-22 मैं 1000 से अधिक रन बनाए। इसके बाद 2011-12 में रणजी सत्र के दौरान उन्होंने ओडिसा के खिलाफ दोहरा शतक लगाया और वह इस सीजन के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने। फिर उसके बाद उनके नेतृत्व में भारतीय अंडर -23 टीम ने इमजिंग एशिया कप जीता। इतना अच्छा प्रदर्शन करने के बाद भी उन्हें टीम इंडिया में जगह नहीं मिली।

इस आईपीएल सीजन (IPL 2022) में वह मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की ओर से ही खेल रहे हैं। इससे पिछले दो सत्रों में 400 से अधिक रन बनाकर मुंबई इंडियन स्कोर ट्रॉफी जिताने में मदद की थी। इस प्रकार सूर्यकुमार यादव की हर तरफ चर्चा होने लगी और इस वर्ष कि आखिर में सूर्य कुमार यादव को भारतीय टीम में मौका मिला। इस प्रकार अच्छी बल्लेबाजी करके सुर कुमार यादव ने भारतीय फैंस का दिल जीत लिया।

बचपन से ही इनको पशु पक्षियों का शौक था। जो आज भी देखने को मिलता है। सूर्य कुमार यादव की खास बात यह है कि ये अंग्रेजी भाषा के गीतों को कभी भी Like नहीं करते। इनको भारतीय भाषा हिन्दी पर गर्व है।

सूर्यकुमार भारत के ऐसे क्रिकेटर (Cricketer) हैं, जिनके सबसे पहले कोच इनके परिवार के ही मेम्बर रहे हैं जिसमें इसके चाचा जी विनोद कुमार यादव रहे हैं। यह ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने ज्यादातर मैचों में कदम रखते ही पहले मैच में ही शानदार पारी खेलकर फैन्स के दिल मे अपनी जगह बना ली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here