एक बिज़नेस आईडिया पर दो बेटियों ने किया काम और करोड़ो रुपये की कंपनी Animall खड़ी हो गई

0
13530
Kirti Jangra and Neetu Yadav Animall
Kirti Jangra and Neetu Yadav started startup as animall and earning in crores. Animall app is online sell-purchase animal platform.

Photo Credits: Twitter

Jaipur: आज के दौर में हमने मंडी से लेकर आपदा का कठिन समय भी देखा है और लोगो की नौकरी जाने भी देखी है। ऐसे में अब लोग किसी न किसी बिज़नेस की तरफ देख रहे है। छोटा ही सही, परन्तु खुद का कुश व्यवसाय हो, जो दो वक़्त का खाना और एक ठीक जीवन दे सके। ऐसी ही सोच के साथ देश के युवा भी अपने बिज़नेस की तलाश में प्रयासरत हैं।

अगर सही बिज़नेस आईडिया हो तो बेकार सी चीज़ को भी एक अच्छा खासा व्यवसाय बनाया जा सकता है। करने वाले तो सब कुछ कर लेते हैं। कचरे और गोबर से भी बड़ा बिज़नेस किया जा सकता है। यहाँ तक के सड़क के आवारा पशुओं से कोई करोड़ों रुपए भी कमा सकता है, ऐसा बिजनेस दो लड़कियों ने कर दिखाया है। कीर्ति जांगड़ा और नीतू यादव (Kirti Jangra and Neetu Yadav) ने ऐसा कमाल किया है।

स्टार्टअप खाली टाइम के लिए पार्ट टाइम शुरू किया था

ये दोनों युवतियां डेयरी फार्मिंग (Dairy Farming) की फील्ड में एक स्टार्टअप (Startup) चला रही है, जिसक नाम एनीमॉल (Animal.in) है। अभी से करीब दो साल पहले इन दोनों युवतियां ने ये स्टार्टअप अपने खाली टाइम के लिए पार्ट टाइम शुरू किया था।

उन्हें उस वक़्त इस बात का अंदाज़ा नहीं था की यह साइड का काम एक बड़ी कंपनी बन जायेगा। अभी इनकी ये कंपनी करोड़ो का काम कर रही है। दोनों ने मिलकर अभी तक लगभग 250 मिलियन डॉलर का फंड इकठ्ठा कर लिया है।

दोनों युवतियां दो अलग अलग राज्यों से हैं

ये दोनों युवतियां हरियाणा और राजस्थान से आती है। 28 वर्षीय कीर्ति (Kirti Jangra) के पिता हरियाणा राज्य में सरकारी कर्मचारी हैं और 26 वर्षीय नीतू (Neetu Yadav) के पिता राजस्थान के एक डेयरी किसान हैं। दोनों सहेलियों ने IIT दिल्ली में अपनी पढ़ाई पूरी की हुई है। IIT के अलावा कीर्ति जांगड़ा ने अमेरिका में मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की पढ़ाई भी कर ली।

इन दोनों ने इंजीनियरिंग डिग्री के साथ करियर को जारी रखने आगे ले जाने की बजाय एक स्टार्टअप बिज़नेस शुरू करने का फैसला किया। दोनों सहेलियों का बिज़नेस आइडिया था कि वे मवेशियों के व्यापार के लिए एक ऑनलाइन प्लेटफार्म को शुरू करेंगी।

दोनों सहेलियों ने एक मोबाइल अप्प को डेवेलोप की है, इस एप्प का नाम ‘animall.in’ रखा गया है। इस ऐप पर कोई भी कही भी बैठे बैठे पशु और मवेशी खरीद सकता हैं और यदि कोई पशु बेचना चाहे, तो बेच भी सकता हैं। इसके अलावा इस वेबसाइट और एप्प के की मदत से पशुओं की काफी जानकारी भी ली जा सकती हैं।

ऐसे ऐप का फायदा उठा सकते है

यह ऐप साल 2019 में इन दोनों मित्रों ने लॉन्च किया था। ये आप ग्राहक को लगभग 100 किलोमीटर तक के दायरे में पशु खरीदारों और बेचें की सभी जानकारी प्रदान करती है। इनकी मदत से कोई भी बड़ी आसानी से पशु सेलर से संपर्क कर सकता हैं और इन पशुओं की कीमतों पर भी आसानी से डिसकस कर सकते हैं। यह एप्प भारत में पशु से संबंधित परामर्श सेवा भी मुहैया करवाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here