
Presentation Photo
Delhi: हमारा देश एक कृषि प्रधान देश है और यहाँ किसानो का बहुत महत्त्व है। किसांनो को देश की सरकार द्वारा समय समय पर लाभ देने के लिए योजनाएं मुहैया करवाई जाती है, जिससे उनकी जरुरत पूरी हो सके। पीएम किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) का फायदा लेने वालों के लिए एक और अच्छी खबर आई है। अभी तक किसानो को पीएम किसान योजना के तहत 6,000 रूपए सालाना मिलते थे।
अब आपके पास एक और बढ़िया अवसर है। जिसमे आप 6000 के साथ 36,000 रुपये सालाना पाने भी हासिल कर सकते हैं। इसके लिए आपको कोई कागज भी नहीं देना होगा। इस रकम को कैसे हासिल करना है, यह हम नीचे बता रहे है।
यदि आप भी इस योजना का फायदा उठना चाहते है, तो आपको मालूम हो की पीएम किसान मानधन योजना (PM kisan Man dhan Yojna Benefits) के अंतर्गत किसानों को हर महीने पेंशन दी जाती है।

इस योजना के तहत 60 साल की उम्र के बाद किसानों को हर महीने 3000 रुपये अर्थात साल के 36000 रुपये पेंशन दी जाती है। मोदी सरकार का मकसद, किसानों को आर्थिक मदद करना होता है। पेंशन से प्राप्त राशि का प्रयोग वह अपने खाने, पीने, कपड़ो, दवाई, इत्यादि की जरुरी आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद पा सकता है।
योजना की शुरुआत ऐसे हुई
पीएम किसान मानधन योजना (PM Kisan Mandhan Yojana) की शुरुआत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 सितंबर 2019 को की थी। इसके लिए झारखंड में एक कार्यक्रम हुआ था। हालाँकि इसके लिए रजिस्ट्रेशन एक महीने पहले 9 अगस्त को ही शुरू हो गया था।
यदि आप भी इस योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आपको कुछ जरुरी पेपर्स लगेंगे जैसे आधार कार्ड, बैंक अकाउंट डिटेल, फोटो आदि। इस योजना में 18 साल से लेकर 40 साल तक के किसान निवेश कर सकते हैं। यदि आप पीएम किसान योजना का लाभ पहले से ले रहे हैं, तो इसके लिए आपको कोई भी अन्न डॉक्यूमेंट जमा करने की जरूरत नहीं है। इसमें उम्र के हिसाब से निवेश की रकम तय की हुई है।
इस योजना का फायदा ऐसे मिलेगा
इस योजना के तहत आपकी उम्र 18 से 40 वर्ष तक होनी चाहिए। किसान के पास अधिकतम 2 हेक्टेयर तक ही खेती योग्य जमीन होनी चाहिए। इसमें कम से कम 20 साल और अधिकतम 40 साल तक के किसानों को 55 रुपये से 200 रुपये तक हर महीने निवेश करना होगा।जो किसान की उम्र पर निर्भर है।
PM to Launch Kisan Man Dhan Yojana on 12th of Sep. PM Narendra Modi shall launch the Kisan Maan Dhan Yojana on the 12th of September at Ranchi, Jharkhand. … All the small and marginal farmers who are currently between the ages of 18 to 40 years can apply for the scheme. pic.twitter.com/Xghddbh9nI
— AgripreneurX (@agripreneurx) September 11, 2019
इस योजना के तहत 18 साल की उम्र में जुड़ने वाले किसानों को मासिक अंशदान 55 रुपये देना होगा, जो की तय है। यदि किसी किसान की उम्र 30 साल, तो उन्हें 110 रुपये जमा करने होंगे। यदि किसी किसान की उम्र 40 साल है, तो हर महीने 200 रुपये जमा करने होंगे।



