यहाँ के गंगा घाट पर परीक्षा की तैयारी करते स्टूडेंट्स की वायरल फोटो की सच्चाई सोच में डाल देगी

0
4687
Ganga Ghat Students
Bihar: Thousands of students prepare for Railways and SSC exams at Patna College Ghat. Engineer SK Jha, helps them prepare for these exams.

Photo Credits: Twitter Viral Photo

Patna: गंगा घाट जो हिन्दू मान्यताओं के अनुसार भगवान का रहने का स्थान माना जाता है। इस घाट में श्रद्धालुओं की भीड़ होना चाहिये, परंतु यहाँ पर तो उन छात्रों की भीड़ लगी हुई है, जो यहाँ बैठ कर पढाई करते है।

बिहार भारत का एक ऐसा राज्य है। जहाँ के अधिकांश छात्र एक अच्छी सरकारी नोकरी (Government Job) पाने के लिए हर संबंध प्रयास करते है। हमने अभी तक विद्यार्थी को स्कूल, कॉलेज या यूनिवर्सिटी के कैंपेस और लाइब्रेरी में बैठ कर देर तक पढ़ते देखा है, परंतु कुछ छात्रों को सुविधा नहीं मिल पाती, परंतु उनके सपने बड़े होते है और साथ में उनको पूरा करने का जज़्बा होता है। तो उन छात्रों को स्ट्रीट लाइट या मंदिरों में बैठ के पढ़ते देखा है।

इन जगहों पर छात्र एक साथ मिल कर संगठन में पढ़ाई करते है “एकता में बल है” यह बात सही साबित की। कोई माने न माने ग्रुप स्टडीज़ से मुनाफा होता है। लेकिन बिहार के छात्रों की यूनिटी और पढ़ाई का ढंग़ थोड़ा हट कर है। सीमित साधनो में भी ये अपना रास्ता खोज लेते हैं। आइये जानते है क्या है बिहार के स्टूडेंट की ताकत।

क्या है इन तस्वीरों में

भारत के राज्य बिहार से कुछ ऐसी तस्वीरें आई है। जिसे देख दिल में ख़ुशी होती है कि आज भी एकता बनी हुई है। इन तस्वीरों में हजारों छात्र गंगा घाट के किनारे बनी सीढ़ियों में बैठकर अपने उज्वल भविस्य का सपना लिए पढ़ाई कर रहे हैं।

बिहार के ही एक बिजनेसमैन हर्ष गोयन्का ने अपने ट्विटर पर इन तस्वीरों को share किया है। उन्होंने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, ‘पटना, बिहार के स्टूडेंट्स गंगा नदी (Patna Ganga Ghat Students) के किनारे बैठ प्रतियोगिता Exam की तैयारी कर रहे हैं। ये उम्मीद और सपनों की तस्वीर है’ हर वर्ष बिहार से 50 प्रतिशत बच्चे आईएएस या आईपीएस में चयनित होते है, उनकी मेहनत ही इस सफलता का राज़ है।

क्या है तस्वीर के पीछे का सच

कई स्टूडेंट्स में पढ़ने का जोश तो बहुत होता है, लेकिन सीमित संसाधन के कारण वो अपनी पढ़ाई जारी नही रख पाते। बिहार के अलावा भी बहुत से देशों के राज्यों में आज भी आवश्यक सुविधाओं की कमी है। परंतु बिहार के छात्र समस्या को लेकर बैठते नही है, बल्कि परेशान का रास्ता निकाल लेते हैं।

जानकारी के अनुसार जून में RRB ग्रुप D की परीक्षा होनी है। उस परीक्षा में बिहार के लाखों स्टूडेंट्स (Bihar Students) बैठने वाले हैं। इस परीक्षा की तैयारी पटना के गंगा घाट (Ganga Ghat) पर बैठे अभ्यर्थियों के द्वारा चल रही थी। गंगा घाट पर कोचिंग (Ganta Ghat Coaching) रोज़ 2 घंटे लगती थी।

समय के पूर्व ही छात्र यहाँ पहुंच जाते हैं और पढ़ाई में एक-दूसरे की मदद करते हैं। पहले सिर्फ़ कॉलेज घाट पर ही छात्र नज़र आते थे लेकिन अब काली घाट, कदम घाट पर भी स्टूडेंट्स की भीड़ देखने मिलती है। उनका पढ़ाई के प्रति जोश देख लोग उनकी तारीफ करते है।

विशेषग्यो द्वारा कही गई बातें

ANI से मिली जानकारी के अनुसार हजारों की संख्या में स्टूडेंट्स पटना के घाट पर समूह बनाकर रेलवे और एसएससी की तैयार करते हैं। एस के झा जो पेशे से इंजीनयिर है, वह भी इन स्टूडेंट्स की सहायता में लगे रहते हैं।

एस के झा के शब्दों में कहे तो, इसकी वजह है बेरोज़गारी जिसे हम समाप्त करने की कोशिश कर रहे हैं। हम सभी स्टूडेंट्स और शिक्षक वर्ग रोज़ एक कदम आगे की ओर अग्रसर हो रहे हैं। शनिवार और रविवार को सुबह 6 बजे से हम Test करवाते हैं।

इस टेस्ट में 12000-14000 स्टूडेंट्स हिस्सा लेते है। मैं पिछले दो महीनों से बिना कोई शुल्क लिए स्टूडेंट्स को पढ़ा रहा हूं। 30-35 लोगों की एक टीम पूरे हफ़्ते स्टूडेंट्स के टेस्ट पेपर बनाने के लिए परिश्रम करती है।

ये तस्वीरें देखकर सासाराम जंक्शन की वो तस्वीरे याद आ गई। जब गांव में बिजली नही हुआ करती थी तब सैंकड़ों स्टूडेंट्स रोज़, सासाराम जंक्शन के प्लेटफ़ॉर्म में बैठे पढ़ाई करते थे। स्टेशन वाली कोचिंग अब नही चलती है। बिहार के स्टूडेंट्स के जूनून को सलाम, ये हम सभी के लिए प्रेरणा स्त्रोत हैं।

छात्रों की मेहनत और लगन का फल

ये तस्वीरें देख बिहार के स्टूडेंट्स की मेहनत दिखाई देती है और प्रतिकूल परिस्थित‍ियों में भी संघर्ष करने की क्षमता को देखा जा सकता है। फ़ोटो वायरल होने के बाद स्टूडेंट्स के इस जज़्बे को लोगो ने दिल से सलाम किया और मेहनत को देशभर से सराहना मिल रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here