घर पर ही आसानी से बनाये गंदे बर्तन धोने के लिए डिश वाश, नये जैसे चमकेंगे बर्तन: घरेलु उपाये

0
10229
Home made dish wash
Utensils Cleaning Tips in Hindi. How to make Dish Wash Liquid at Home. Utensil Dish Wash Liquid Making Formula. Home based liquid detergent.

Presentation Photo

Jabalpur: समय के बदलते ही कई चीजों में बदलाव देखने मिल रहा है। पहले घर घर मिटटी से बना चूल्हा जलता था। उससे निकली राख से घर की महिलाएं बर्तन साफ करती थी। परंतु अब गैस चूल्हे का उपयोग होता है। जिससे बर्तन काले तो नहीं होते, परंतु उनमे चिकनाई जम जाती है।

इसके लिए मार्किट में आजकल डिश वाॅश लिक्विड, डिश वॉश बार, डिसवॉशिंग साबुन या डिश डिटर्जेंट आदि बर्तन साफ करने के लिए मिलते हैं। विज्ञापनों में कहा जाता है, निम्बू की खुशबु और उसकी शक्तिके साथ बना होता है। परंतु वास्तव में उसमे सिर्फ खुशबु होती है।

इनसब को तरह तरह के केमिकल डाल कर तैयार किया जाता है। कुछ केमिकल बहुत ही हानिकारक होते है। जिसे हम समझ नहीं पाते, तो आज इस खबर में हम घर पर केमिकल फ्री डिश वाॅश लिक्विड बनाएंगे घर में उपलब्ध चीजों का उपयोग करके बहुत ही कम खर्च में।

निम्बू से बनाए डिश वाॅश लिक्विड (Dish Wash Liquid)

डिश वाश लिक्विड बनाने के लिए कुछ उत्पाद की जरुरत होती है, जैसे नींबू 10/12, पानी 1/2 कप, नमक 1/2 कप, फूड कलर-1 पिंच। यहाँ पर ताजे निम्बू लेना जरुरी नहीं है। जो निम्बू पुराने हो गये हो या थोडे दागी गले से निम्बू का उपयोग भी किया जा सकता है। इससे हमारा निम्बू फिकता नहीं है।

अब नींबू (Lemon) को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लिए जाते है। चाहें तो नींबू की गोल-गोल स्लाइस में कट कर सकते हैं। नींबू को एक कप पानी के साथ लो फ्लेम में गर्म करेंगे। पानी की मात्रा कम लेना होता है उतना ही पानी का इस्तेमाल करे जितने में निम्बू के टुकड़े डूब जाए। अच्छी तरह गर्म होने के बाद गैस बंद कर इसे ठंडा होने दे।

ठंडा होते ही इसे मिक्सी की सहायता से पेस्ट बना लेंगे। पेस्ट को छलनी की मदद से छान लेते है। इस मिश्रण को वापस उसी बर्तन में ट्रांसफर कर लेंगे और अच्छे से गर्म होने देंगे जब वह बाहर आ जाए, तो इसमें सिरका और नमक (Salt) डाल कर अच्छे से इसे मिला लेते है।

बाजार जैसा झाग पाने के लिए आप इसमें शैंपू या डिटर्जेंट भी मिला सकते हैं। अगर मार्किट जैसा टेक्सचर चाहिए, तो इसमें फूड कलर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। जिससे बनाया गया डिश वॉश लिक्विड बिल्कुल मार्केट जैसा होगा।

अगर इसमें शैंपू या डिटर्जेंट मिलाया जाता है। तो यह नींबू से अभिक्रिया करके रंग को परिवर्तित कर देता है, जिससे यह कुछ कलर फूल सा दिखाई पड़ता है। इस प्रकार बनकर तैयार हैं हमारा होममेड डिश वॉश लिक्विड। इसे किसी भी बोतल में भरकर रखा जा सकता है।

अन्य विधि से भी किया जा सकता है, बर्तनों को साफ

कई अलग-अलग विधि से बना सकते है डिश वॉश लिक्विड। बेकिंग सोडा और नींबू का उपयोग करके भी बनाया जा सकता है। निम्बू और सोडा एक शानदार जोड़ होता है। निम्बू को एक प्राकृतिक ब्लीच की तरह उपयोग करते है और सोडा दुर्गन्ध को दूर करने के काम आता है। बेकिंग सोडा में नींबू को मिलाकर बर्तन को साफ किया जा सकता है। कुछ ही समय में बर्तन (Bartan) की चिकनाइ खत्म हो जाती हैं।

नारियल के फाइबर और विनेगर से भी बर्तन को साफ किया जा सकता हैं। आम बोल चाल में नारियल का बूच कहा जाता है। थोड़ी मात्रा में विनेगर को बर्तन पर डाल कर 15 मिनट के लिए छोड़ देना है।

फिर डिटर्जेंट (Detergent) लगा कर नारियल के बूच से रगङ़े। इससे बर्तन अच्छी तरह से साफ होंगे और चिकनाइ खत्म हो जाती है। इन विधियों का प्रयोग करके हम केमिकल उक्त डिश वाश के उपयोग से। आप घर पर ही प्राकृतिक तरीके से डिश वॉश लिक्विड बनाए और अपना और अपनों को बीमारी से बचाए।

अन्य सुझाव

बर्तनों को साफ करने के लिए राख का उपयोग भी किया जा सकते हैं। यह एक प्राकृतिक स्क्रबर हैं। डिश वॉश लिक्विड को महिनों तक स्टोर कर सकते है। निम्बू और नमक के उपयोग से बर्तनों में लगे दाग को साफ किया जा सकता है। जिससे बर्तन चमक जाते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here