
Photo Credits: Twitter(@MPLadakh)
लद्दाख से भाजपा सांसद जामयांग सेरिंग नामग्याल (Jamyang Tsering Namgyal) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। भाजपा सांसद नामग्याल ने लद्दाख में सड़क पर सब्जी बेचने वाले लोगों से बातचीत की और उनका हालचाल जाना। सांसद ने इस बातचीत की फ़ोटो अपने ट्वीटर पर Post की हैं। एक आम नागरिक की तरह वो उनके पास गए और सब्जी खरीदकर पूछा कोई परेशानी तो नहीं है।
कश्मीर मुद्दे को लेकर संसद में Ladakh MP Jamyang Tsering Namgyal की शानदार Speach Viral हो चुकी है। उनकी Speach इतनी प्रभावशाली रही कि खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उसे अपने ट्विटर हैंडल से साझा की थी। Speach के दौरान सत्ता पक्ष के सदस्यों ने खूब तालिया बजाई। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने भी सांसद जामयांग के भाषण की प्रशंसा की।
लद्दाख में 33 वर्ष के जामयांग लोकसभा के सबसे युवा सांसदों में से एक हैं। वो भौगोलिक दृष्टि से सबसे बड़े इलाके लेकिन कम आबादी वाले लद्दाख का प्रतिनिधित्व करते हैं। इस युवा सांसद ने अनुच्छेद 370 के समाप्त होने के समर्थन में जो भाषण दिए हैं, उसने सबको आश्चर्यचकित कर दिया।
लद्दाख के सांसद जामयांग सेरिंग नामग्याल का जन्म 4 अगस्त 1985 को लद्दाख के छोटे से गांव माथो में हुआ। सांसद जामयांग का परिवार बुद्धिज्म को मानता है। उनके परिवार में पिता का नाम स्टैनजिन दोर्जी और माता का नाम ईशे पुतित है। सांसद जामयांग ने जम्मू यूनिवर्सिटी से Graduation किया है।
Interacting with local vegetable vendors at Evening Market in Leh and trying to understand their concerned issues. I consider these local vendors as ornament of the Leh market giving local touch and also boosting our farmers earning. pic.twitter.com/Q8EBVmY0cb
— Jamyang Tsering Namgyal (@jtnladakh) August 31, 2019
जामयांग जम्मू में उस समय बहुत सुर्खियों में आए थे, जब वो जम्मू यूनिवर्सिटी के होनहार स्टूडेंट लीडर बने। वो लद्दाख के छात्र संगठन ऑल लद्दाख Student एसोसिएशन के 2011-12 में अध्यक्ष रह चुके है।
सांसद जामयांग जिस लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं वो देश का सबसे बड़ा लोकसभा इलाका है। ये क्षेत्र 1 लाख, 73 हजार 266 किलोमीटर में फैला है। जबकि इतने क्षेत्र में सिर्फ 1,59 लाख मतदाता हैं। जामयांग ने अपने भाषण से अपने क्षेत्र के जनता का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया है। उनकी प्रशंसा ने उस क्षेत्र का मान बढ़ाया है, जो दुनिया के सबसे खूबसूरत क्षेत्रों में एक कहा जाता है।



