मोबाइल खोने, चोरी होने या किसी के द्वारा स्विच ऑफ किये जाने पर इन दो स्टेप को इस्तेमाल करें

0
17409
Track Lost Mobile
How To Track Your Lost Mobile Easily in Hindi. Best Ways to Track Your Lost Phone.

Demo Photo

Indore: अभी के हालिया वक़्त में हमारी लाइफ में मोबाइल खो जाना या चोरी हो जाना किसी अपने के जाने जैसा लगता है। मोबाइल खो जाने पर बहुत तकलीफ और नुकसान होता है और उसे ढूंढने के लिए मन मचलता रहता है, क्योंकि यूं कहें कि 80 पीसदी लोगों का व्यापार और पर्सनल बातें मोबाइल से ही जुड़ी होती हैं।

उसके ना मिलने से काफी परेशानी होती है, हम आपको यहां बता रहे हैं कि इस सिंपल स्टेप की मदत से बड़ी आसानी से अपना मोबाइल वापस खोज सकते हैं। इस स्टेप को जानने के बाद आपकी मोबाइल की चिंता बहुत कम हो जाएगी।

मोबाइलों को आसानी से ट्रैक कर पाएंगे

मोबाइल फोन खो जाने या चोरी हो जाने (Lost Mobile) पर आपको कुछ बातों का यहां ध्यान रखना होगा। असल में सभी एंड्राइड मोबाइल में ऐसे टूल उपलब्ध होते हैं। जिनके प्रयोग से सिक्योर (Secure) किया जा सकता है। इसके साथ ही इन मोबाइलों को आसानी से ट्रैक (Track Your Mobile Easily) कर सकते हैं।

अपने फोन नंबर पर कॉल लगाना चाहिए, ऐसा भी हो सकता है कि आपका फोन खोया ही नहीं हो, परंतु आपने उसे कभी छोड़ दिया हो, ऐसे मैं आपको किसी दूसरे मोबाइल फोन से फोन पर कॉल कर उसे आसानी से ट्रैक (Track Your Phone) कर सकते हैं, यदि किसी व्यक्ति को आपका फोन मिलता है, तो वह उसे आप तक पहुंचाने में हेल्प भी कर सकता है।

मोबाइल में लोकेशन ट्रैकिंग सर्विस दी जाती है

लोगों को मोबाइल में इनबिल्ट लोकेशन ट्रैकिंग सर्विस मिलती है, जिसकी मदद से आप अपने फोन को ट्रैक कर सकते हैं। परंतु अगर आपने अपने डिवाइस का जीपीएस ऑफ (GPS Off) कर रखा होगा, तो यह ऑप्शन आपकी मदद नहीं कर पाएगा।

सबसे प्रथम आपको आईफोन (iPhone) में जाकर सेटिंग में जाना होगा, उसके बाद फाइंड माय (Find My) पर जाना होगा। यहां पर आपको अपनी एप्पल आईडी से साइन इन करना होगा। साइन इन करने के बाद आपको फाइंड माय आईफोन पर क्लिक करना होगा और इसके बाद इसे ऑन करना होगा। फाइंड माय नेटवर्क के जरिए से आप फोन में नेटवर्क नहीं होने पर भी अपने मोबाइल को ढूंढ सकते हैं।

मोबाइल पर Find My का इस्तेमाल करें

फाइंड माय नेटवर्क इनेबल करने पर फोन के बंद होने की स्थिति के बाद भी यूजर 24 घंटे तक अपने डिवाइस की लोकेशन को ट्रेस कर पाएगा। अगर ऐसी स्थिति में आपके पास दूसरा एप्पल फोन नहीं है, तो आप icloud.com क्र इस्तेमाल से, अपने मोबाइल को ढूंढ सकते हैं।

Android मोबाइल उपभोक्ता यह काम करे

Android मोबाइल यूजर्स को सबसे पहले गूगल पर सर्च करके android.com/find पर जाना होगा। फिर अपने गूगल अकाउंट से साइन-इन करना होगा। फिर यूजर्स को Lost Phone के आईकन पर क्लिक करना है, जो स्क्रीन के सबसे ऊपर दिखेगा।

खोये फोन की लोकेशन देख पाएंगे

आपके फोन पर एक नोटिफिकेशन चला जाएगा। फिर आप अपनी मोबाइल स्क्रीन पर अपने खोये फोन की लोकेशन देख पाएंगे। इसके अलावा आप फोन का डेटा भी डिलीट कर पाएंगे।

आप अपने दूसरे फोन से iCloud और Google Account का सभी डेटा डिलीट कर सकते हैं। परन्तु ध्यान रहे की डाटा डिलीट करने के बाद आप अपने फोन को दोबारा ट्रैक नहीं कर पाएंगे। ऐसे में अपनी समझदारी से काम लें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here