
Gopalganj, Bihar: भारत की धरती खेती किसानी के लिए पूरी दुनिया में सबसे उपजाऊ धरती में से एक है। देश में अधिकतर लोगो का पेशा भी खेती से जुड़ा हुआ है। देश में कई किसान ऐसे हैं, जिन्होंने अपनी यूनिक स्टाइल से खेती करके लोगो के सामने उदाहरण पेश किया है। बिहार के गोपालगंज जिले के विनोद सिंह (Farmer Vinod Singh from Gopalganj) ने भी ऐसा ही कमाल कर दिखाया हैं।
अब बिहार में गोपालगंज जिले और आस पास के क्षेत्रों में मछली पालन (Machli Palan) की वजह से उन्हें लोग सफल बिजनेसमैन के तौर पर पहचानते हैं। वे लगभग 30 एकड़ जमीन में मछली पालन करके साल का करीब 15 लाख से भी अधिक कमा रहे हैं। लोग उन्हें बिहारी फिशमैन (Bihari Fishman) नाम से पुकारते है।
पहले सेना में जाने का सपना था
विनोद सिंह (Vinod Singh) ने एक अख़बार को बताया की वे एक देश भक्त है, तो भारतीय सेना में जाने का सपना देखते थे। कई बार प्रयास किये, लेकिन अंतिम राउंड तक आते आते असफल हो गए थे। कई सालों तक प्रयास करने के बाद भी वे भारतीय सेना में शामिल नहीं हो सके, तो उन्होंने मन बनाया की अब वे एक अच्छे किसान बनकर दिखा देंगे। ऐसा किसान जिसकी सभी मिसाल दें।
गोपालगंज जिले के सनाह गाँव में हालिया समय मे 30 एकड़ में मछली पालन करने वाले विनोद सिंह के इस व्यवसाय की शुरुआत काफी कठिनाइयों से हुई थी। इनके पिता परमात्मा सिंह एक छोटे बटे थे और उनके परिवार की आर्थिक स्थिति भी अच्छी नहीं थी। वे अपने पिता के अकेले बेटे थे। इनकी चार बहनें थी। सभी बहने की जिम्मेदारी भी भाई विनोद सिंह के कन्धों पर थी।
मित्र ने उन्हें Fish Farming Business Idea दिया
घर की आर्थित स्थिति सही ना होने के चलते वे अपने पिता के साथ खेती करने लगे। लेकिन खेती से कुछ भी मुनाफा नहीं हो रहा था। फिर उनके गाँव के ही मित्र अवधेश सिंह ने उन्हें एक आईडिया (Business Idea) दिया। उन्होंने मछली पालन (Fish farming) अपनाने का सुझाव दिया। अवधेश सिंह खुद भी मछली पालन कर रहे थे। ऐसे में मित्र की सलाह पर विनोद सिंह भी मित्र के साथ मिलकर मछली पालन में करने लगे।
कुछ ही समय में मछली पालन के बिजनेस में विनोद सिंह को प्रॉफिट हुआ, तो उन्होंने खुद का काम बढ़ने के लिए कुछ जमीन लीज पर ले ली। फिर मछली पालन के काम को और अच्छे से जानने के लिए इसकी ट्रेनिंग भी ली। काम अच्छा चलने के बाद वे अपने आस-पास के किसानों को भी मछली पालन के लिए प्रेरित करने लगे।

अब वे काफी सफल मछली पालक किसान है और गोपालगंज जिले के करीब 150 किसानों को वे मछली पालन के गुण सीखा दिए हैं। बिहार के अन्न जिलों और गांवों से भी लोग मछली पालन की टिप्स (Fish Farming Tips) लेने के लिए उनके पास आते हैं। मछली पालन से वे साल का 15 लाख से भी ज्यादा कमा रहे हैं।
विनोद सिंह की कमाई में इज़ाफ़ा हुआ, तो उन्होने मछली पालन के लिए खुद की जमीन खरीदनी शुरू की और अब वे लगभग 15 एकड़ की खुद की जमीन पर मछली पालन कर रहे हैं। पहले वाली 15 एकड़ जमीन अभी भी लीज पर हैं। ऐसे में अब वे 30 एकड़ ज़मीन पर मच्छली पालन करने लगे।
बिहार में मछ्ली पालन में बढ़िया काम करके विनोद सिंह अब बिहारी फिशमैन के नाम से जाने जाते हैं। pic.twitter.com/W1sJTfxsIW
— Ek Number News (@EkNumberNews) March 7, 2022
विनोद सिंह को अपनी इस मछली पालन के काम से इतना सम्मान और फेम हासिल हुआ की गांव के मुखिया भी बन गए थे। वे साल 2001 में पंचायत के मुखिया का चुनाव लड़े थे। वे अपने ही 4 दोस्तो के साथ लोगों के पास वोट मांगने जाते थे। कई लोग केवल 4-5 लोगो को देखकर हँसते थे। परन्तु चुनाव का रिजल्ट आया तो सब हैरान रह गए। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी को 438 वोट से हरा दिया था।



