मात्र 9 साल के बच्चे ने लगाई जुगत, गूगल करके भागा और फ्री में 2700 KM की हवाई यात्रा की

0
2484
Nine year boy story
A 9-year-old boy Googled How to get onto a plane unnoticed and traveled 2700 KM in Brazil. This kid learned everything via internet.

Photo Credits: Twitter Post Crap

Delhi: आपके मोबाइल और लैपटॉप-कंप्यूटर बड़े ही काम की चीज़ हैं। इनका इस्तेमाल करके आप बहुत कुछ सीख सकते हैं। एक क्लिक में किसी भी सब्जेक्ट पर कई आर्टिकल, वीडियो और जानकारी हासिल की जा सकती है। आज के डिजिटल दौर में इंटरनेट ने हमारा जीवन बहुत आसान कर दिया है।

पहले जो जानकारी हमें कई लोगो और जानकारों से बात करते और बड़ी भाग दौड़ के बाद मिलती थी, अब वही जानकारी हमें ऑनलाइन माध्यम से एक एंटर या किक पर मिल जाती है। हालांकि ये जानकारी कई बार मुसीबत का कारण भी बन सकती है।

ऐसा ही कुछ फुटबॉल प्रेमियों के देश ब्राज़ील (Brazil) के 9 साल के बच्चे के साथ हुआ। विदेशी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ब्राज़ील के 9 साल के बच्चे ने सर्च इंजन गूगल पर ‘हवाईजहाज़ में बिना किसी को पता चले कैसे यात्रा करें’ (How to get onto a plane unnoticed) सर्च किया (Googled) और उसे फॉलो करते करते अपने घर से 2700 किलोमीटर (1677 miles) दूर तक की हवाई यात्रा भी कर ली। यह केस हैरान कर देने वाला है। अब यह छोटा लड़का पूरी दुनिया की मीडिया में छाया हुआ है।

लोकल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, 9 साल का ये बच्चा (9 year boy) मनौस (Manaus) स्थित अपने घर से भाग निकला और ‘Latam Airlines’ की फ़्लाइट में बैठ गया। फिर वह गुआरुलहोस, ग्रेटर साओ पाउलो (Guarulhos, Greater Sao Paulo) तक भी पहुंच गया। ये छोटा लकड़ा न केवल आम लोगो के बीच से, बल्कि सिक्योरिटी की भी नज़रों के बीच से बड़ी ही आसानी से निकल गया।

Latam Airlines की फ़्लाइट इन ट्रांज़िट में था, तब क्रू के सदस्यों ने देखा कि इस बच्चे के साथ कोई बड़ा या पेरेंट्स नहीं है। तब क्रू के सदस्यों ने फ़ेडरल पुलिस और गार्जनशिप काउंसिल को इसकी जानकारी दी। गार्जनशिप काउंसिल ने बच्चे के बारे में जानकारियां खोजनी शुरू की, तो वे हैरान रह गए।

जल्द ही उस बच्चे की पहचान और उनके पेरेंट्स का पता चल गया। उसका नाम इमानुएल मार्क्स डे ओलिवेरा (Emanuel Marques de Oliveira) है। इमानुएल की फॅमिली ने उसी दिन बच्चे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज़ करवाई थी।

रात के करीब 10 बजे उसकी मां के पास फ़ोन आया और इमानुएल की जानकारी दे दी गई। बच्चे को रातभर गार्जनशिप काउंसिल के शेल्टर में रखा गया और उसे खाना पानी भी दिया गया। फिर अगले दिन फ़्लाइट से वो घर पहुंचा दिया गया।

यह हैरान करने वाली चर्चा है की गूगल सर्च करके बच्चा 2700 KM दूर तक चला गया और किसी की नज़र में भी नहीं आया। पुलिस का कहना है कि जांच में बच्चे के साथ कोई भी गलत चीज़ के सुबूत नहीं मिले और ना ही ऐसी कोई खबर मिली। बस यह बच्चा मस्ती मस्ती में घूमने निकल बड़ा था। परन्तु हमें घर पर बच्चो पर ध्यान देने की जरुरत है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here