मोदी सरकार की बड़ी कामयाबी, Statue Of Unity टाइम मैगजीन की लिस्ट में शामिल हुआ।

0
410
Statue Of Unity Times List of 100 Places
Statue Of Unity in Gujarat features in Time magazine in list of the 2019 World's greatest places, in compilation of 100 new and newly noteworthy destinations to experience. Statue Of Unity has named as one of The World 100 Greatest Places of 2019





प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को सरदार सरोवर बांध की फ़ोटो शेयर करते हुए लोगों से गुजरात में बने इस बांध को देखने जाने की गुज़ारिश की और भरोसा करते हुए देश की जनता को कहा कि ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ देखने भी जाएं। खबरो के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उन्हें यह जानकारी देते हुए प्रसन्ता हो रही है कि सरदार सरोवर बांध में जल लेवल ऐतिहासिक 134 मीटर पर पहुंच गया है।

उन्होंने एक ट्वीट करते हुए कहा कि रोमांचित कर देनी वाली कुछ फ़ोटो को इस भरोसे के साथ शेयर कर रहा हूं कि आप इस प्रसिद्ध स्थल रोमांचित कर देने वाली पर स्टैच्यू ऑफ यूनिटी को देखने जरूर जाएंगे। उन्होंने इस बात की भी जानकारी दी है कि स्टैच्यू ऑफ यूनिटी को इस साल टाइम मैगजीन की 100 प्रसिद्ध स्थलों की लिस्ट में जगह दी गई है।



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक अन्य ट्वीट में इस बात का जिक्र किया है कि कुछ दिन पहले एक ही दिन में यहां रिकॉर्ड 34,000 लोग इस रोमाचित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी को एक साथ देखने आए थे। यह जानकर बेहद खुशी की अनुभूति हो रही है कि यह लोकप्रिय पर्यटक स्थल के रूप में सामने आ रहा है। लोगो की पसन्द बनता जा रहा है।


नदी का जल लेवल बढ़ने पर स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की गैलेरी से सरदार सरोवर बांध का नजारा बहुत ही मनमोहक और खूबसूरत दिखाई देता है। अभी इसके 15 गेट खुले हुए हैं। ऐसे में यहां आने वाले लोग बड़ी संख्या में स्टैच्यू के साथ-साथ सरदार सरोवर बांध की मनमोहक कर देने वाले दृश्य का आनन्द उठाते हैं।



देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की 182 मीटर लंबी मूर्ति नर्मदा नदी के तट पर स्थापित की गई है, जिसे स्टैच्यू ऑफ यूनिटी नाम दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 31 अक्टूबर 2018 को इसका शुभारंभ किया था।


स्टेच्यू ऑफ यूनिटी के निर्माण पर करीब 3000 करोड़ रुपये निवेश किये गए हैं। वहीं प्रतिमा में लिफ्ट की सुविधा भी उपलब्ध है, जो ऊपर गैलरी तक पहुचती है और वहां से बांध का व्यू मिलता है। जो लोगो को अपनी ओर आकर्षित करता है।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here