
Photo Credits: Twitter
Delhi: आजकल इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक की बहार सी आ गई है। लोगो ने महंगे पेट्रोल और डीज़ल से निजात पाने के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों को चुनना शुरू कर दिया है। हाँ अभी के वक़्त में यह इलेक्ट्रिक गाड़ियां थोड़ी महंगी है, परन्तु आने वाले समय में कुछ कंपनियां इस प्रतिस्पर्धा की दौड़ में सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक या स्कूटर भी लांच करेंगी, इसकी पूरी उम्मीद हैं।
अब देश में दिनों दिन इलेक्ट्रिक गाड़ियों का मार्केट तेजी से बढ़ रहा है। यह भारतीय मार्किट के अलावा विश्व स्तर पर भी देखा जा रहा है। इसके चलते ऑटो इंडस्ट्री में लगातार कई नए ब्रांड्स भी आ रहे हैं। इनमें एक नाम और जुड़ गया है, यह नाम Naon है, जिसने बीते दिनों में अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर प्रोटोटाइप लांच किया है। बहुत खास और यूनिक लुक वाला यह ई-स्कूटर अच्छी रेंज भी देगा। अब लोगो को इसके बारे में सभी बातें जानने की उत्सुकता बढ़ गई है।
कंपनी Naon ने अपना पहला E-Scooter Zero One नाम से मार्किट में आया है। Naon Zero One इलेक्ट्रिक स्कूटर दो वेरिएंट में देखा जा रहा है, जिसे L1e और L3e नाम से मार्किट में पेश किया जाएगा। इसका लुक बहुत बेहतरीन है। इस तरह के लुक वाला यह पहला E स्कूटर होगा, जो भारतीय बाज़ार में आया है।
Naon Zero One Electric Scooter की डिजाइन देखते ही बनती है। इसकी खास स्टाइलिंग इसे दूसरे स्कूटर्स से काफी अलग और यूनिक बनाती है। Naon कंपनी ने इस स्कूटर की डिजाइनिंग में बॉडी पैनल का कम उपयोग किया है। इसमें फ्लैट सिंगल-पीस सीट, लंबा व फ्लैट फुटबोर्ड और नेकेड हैंडलबार्स दिए गए हैं।
Ini Prototipe E-Scooter NAON Zero One, Sudah Pakai ABS https://t.co/SSgGGIkqvZ pic.twitter.com/Mkh2l58iV0
— NaikMotor (@NaikMotor_ID) January 31, 2021
इस स्कूटर के फ्रंट में विंडशील्ड में रेक्टेंगुलर शेप में सिंगल बार LED हेडलाइट और रियर में सीट के नीचे स्लीक टेल लाइट दी गई है। इसी वजह से यह इलेक्ट्रिक स्कूटर काफी अच्छा और यूनिक दिखता है। ब्रेकिंग के लिए इसमें ABS के साथ डुअल डिस्क दिया गया है। इससे आपको ब्रेक लगाने में बहुत सरलता होगी और एकदम मक्खन ब्रेक लगेंगे।
अगर इसकी बैटरी की बात करें, तो Naon Zero One इलेक्ट्रिक स्कूटर में 2.4 kWh Lithium-ion बैटरी दी गई है। एक बार फुल चार्ज करने पर यह 70 किलोमीटर की रेंज देगी। यह स्कूटर ऐसी दो बैटरी की सुविधा देता है। एक बार चार्ज होने के बाद यह 140km तक का सफर तय करेगा।
In a sea of Vespa-styled electric scooters coming out across Europe, the newly unveiled Naon Zero-One electric two-wheeler offers a unique and fresh design. #ElectricScooters #Germany #NaonZeroOnehttps://t.co/VKNwPfpYPH pic.twitter.com/QtHBPxHBcV
— The NewZ (@TheNewz_nl) February 12, 2022
यह EV Schooter Naon Zero One L1e वेरिएंट का मोटर 3kW की पावर जनरेट करता है। इस वेरिएंट की टॉप स्पीड 45 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। ऐसे ही Naon Zero One L3e वेरिएंट में 7kW की पावर जनरेट करता है। यह वेरिएंट 100kmph की टॉप स्पीड से दौड़ेगा।
Naon Zero One Electric Scooter Debuts – Up To 140 Kms Range https://t.co/laEYZ0mvA7 pic.twitter.com/LSF09ZSMWA
— RushLane (@rushlane) February 8, 2022
अब आप लोग इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत की कीमत को लेकर बड़े उत्सुक हैं। Naon Zero One इलेक्ट्रिक स्कूटर के L1e वेरिएंट की कीमत भारतीय मुद्रा में लगभग 4.20 लाख रुपये और L3e वेरिएंट की कीमत लगभग 5.48 लाख रुपये है। जानकारी हो की Naon जर्मनी का इलेक्ट्रिक वीइकल स्टार्टअप ब्रांड है। उसका यह पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर अभी केवल एक प्री-प्रोडक्शन प्रोटोटाइप है, इसलिए अभी इसे बुक या खरीदा नहीं जा पा रहा है। आने वाले समय में इसे लोगो के लिए उतरा जायेगा।



