देश के इस खास शहर में एक और फ्लाईओवर बनने की मंजूरी मिली, इससे लोगो को यह फायदे होंगे

0
2977
Jabalpur Flyover Bridge
Flyover project at Jabalpur in Madhya Pradesh latest updates. Another Flyover will be build in Jabalpur MP. Madal Mahal-Damoh Naka Flyover.

Presentation Demo Photo

Jabalpur: इस वक़्त पूरे भारत में विकास कार्य चल आरहे हैं। कही सड़क, तो कही एक्सप्रेसवे हाईवे का काम चल रहा है। कई जगह तो भारतीता रेलवे के ब्रिज का कार्य प्रगति पर है। ऐसे में कई शहरों में फ्लाईओवर ब्रिज भी बनाए जा रहे हैं। ऐसे में मध्यप्रदेश की संस्कारधानी (Sanskardhani) कहे जाने वाले जबलपुर शहर (Jabalpur City) भी विकास के प्रोजेक्ट चल रहे हैं।

जबलपुर में मदनमहल-दमोहनाका फ्लाईओवर (Madal Mahal-Damoh Naka Flyover) का निर्माण कार्य जारी है। वहीं एक और फ्लाईओवर के निर्माण को मंजूरी मिल गई है। पीडब्लूडी, ब्रिज डिवीजन से मिली जानकारी के मुताबिक़ घमापुर से रद्दी चौकी, आइएसबीटी से कटंगी, पाटन मार्ग पर फ्लाईओवर व ग्वारीघाट से मंगेली तट गुरुद्वारा छोर तक नर्मदा पर पुल (Gwarighat River Bridge) निर्माण को लेकर राज्य सरकार के बजट पर सभी की पैनी नज़रें देख रही हैं।

जबलपुर PWD विभाग के ब्रिज डिवीजन ने इंफ्रास्ट्रक्चर विकास के इन भविष्य के प्रोजेक्ट के प्रस्ताव को मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) शासन को भेजा हैं। अब जबलपुर की जनता को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए इन मार्गों पर फ्लाईओवर का निर्माण करवाया जा रहा है। मध्यराज्य सरकार के बजट पर सबकी नज़र बनी हुई है। बताया जा रहा है की इसमें 146 करोड़ निर्माण लागत होगी और 24 मीटर चौड़ाई व 1838 मीटर लंबाई रहने वाली हैं। पूरे शहर के लोग अब इन प्रोजेक्ट के पूरे हो जाने का इंतज़ार कर रहे हैं।

इससे लोगो को बहुत सुविधा हो जाएगी। जाम से आज़ादी दिलाने के लिए फ्लाईओवर निर्माण जरूरी था। शास्त्रीब्रिज में छोटी लाइन चौराहा छोर और ब्लूम चौक छोर दोनों ओर से बॉटल नेक बनता है। ऐसे में तकनीकी जानकारों का मानना है कि हर रोज़ के जाम से मुक्ति पाने के लिए डबल डेकर फ्लाईओवर का निर्माण ही एक ऑब्शन है।

शहर के बीचों बीच गोरखपुर तिराहा पर यातायात बहुत बाधुत होता है और बहुत भीड़ हो जाती है। लोगो को सिग्नल के लिए काफी वेट करना पड़ता है। ऐसे में सदर पम्प हाउस से कटंगा तिराहा तक फ्लाईओवर का निर्माण हो जाये, तो काफी सुविधा हो जाएगी। ऐसे ही घमापुर से रद्दी चौकी के बीच भी डेली सड़क जाम हो जाता है। इससे छुटकारा पाने के लिए भी फ्लाईओवर निर्माण की की डिमांड भी लोगो ने की थी।

ऐसे गई एक प्रस्ताव के मुताबिक़ नर्मदा नदी (Narmada River) के ग्वारीघाट से उस पार गुरुद्वारा छोर तक पुल (Gwarighat-Gurudwara Bridge) निर्माण पर भी विचार किया जा रहा है। अभी स्थिति साफ़ नहीं हो पाई है। शहर के खचा खच रास्तो में यातायात का दबाव कम हो, इसके लिए फ्लाईओवर के प्रस्ताव तैयार किए गए हैं।

आपको बता दें की स्मार्ट सिटी परियोजना के मुताबिक़ जबलपुर को स्पेन के मेट्रीड शहर की तरह बनाने का प्लान था। जिस पर अभी कार्य चल रहा है। महामारी के आपदा काम की वजस से काम रुक भी गया था, जो अब दोबारा होने लगा है। अभी जबलपुर में मदन मॉडल रोआ पर एक फ्लाईओवर ब्रिज (Jabalpur Flyover Bridge) का काम किया भी जा रहा है, जो 60-70 पीसदी हो भी गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here