मिडिल क्लास फैमिली की बेटी ने लगाया बिजनेस आइडिया, खड़ी की 6000 करोड़ रुपये की कंपनी, बनी जज

0
11524
Namita Thapar Story
Business Woman Namita Thapar Biography, Net Worth, Company, Age, Family in Hindi. Mrs. Namita Thapar is the Executive Director of Emcure Pharmaceuticals.

File Photo Credits: Instagram(Namita Thapar)

Pune: आज देश महिला उत्थान की बातें करता है और देश के नेता भी महिलाओ को आगे बढ़ाने के आए कर रहे हैं। परन्तु इससे पहले से ही देश की बेटियां IAS-IPS अफसर बन रही है और बड़ी बड़ी कंपनी में उच्च पदों पर आसीन हैं। आज महिलाएं भी पुरुषों के साथ कंधे से कन्धा मिलाकर चल रही है। यहाँ एक ऐसी ही बेटी के बारे में बताया जा रहा है, जिसने अपनी आईडिया और मेहनत से बड़ा मुकाम हासिल किया है।

एक भारतीय महिला व्यवसाई है नमिता थापर (Business Woman Namita Thapar)। आज लोग इनकी सफलता की मिसाल दे रहे हैं। नमिता थापर भारत में एक कंपनी Emcure फार्मास्युटिकल्स की सीईओ हैं। नमिता को शार्क टैंक इंडिया में एक निवेशक के रूप में देखा गया है। महाराष्ट्र ने पुणे शहर में उनके काम से उन्हें बहुत सम्मान मिलता है।

मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है की नमिता थापर का जन्म 21 मार्च 1977 को पुणे, महाराष्ट्र में हुआ था। अपने पूरे जीवन में, उन्हें माता-पिता का सपोर्ट मिला। पेरेंट्स ने उन्हें अच्छी शिक्षा दी।

अपनी बिटिया को किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं होने दी। उन्होंने पुणे, महाराष्ट्र के एक स्कूल से स्नातक किया है। फिर उन्होंने आईसीएआई से चार्टर्ड एकाउंटेंट की पढाई पूरी की। CA की पढाई कबहूत ही कठिन मानी जाती है। इसके बावजूद नमिता ने CA की परीक्षा अच्छे अंको से पास की।

उन्हें आगे भी पढ़ने का मन था, तो वे MBA करने के लिए ड्यूक यूनिवर्सिटी के फुकुया स्कूल ऑफ बिजनेस गई। नमिता का सपना था की वे एक बड़ी बिजनेस वुमन बने। उन्होंने अपना बिजनेस करने के लिए बहुत रिसर्च की और सीखने की ललक के चलते सभी बारीकियां सीखती रही। इस बीच उनकी शादी भी हो गई। उनके पति का नाम विकास थापर है और उनके दो बच्चे वीर थापर और जय थापर भी हुए।

उन्होंने आईसीएआई से चार्टर्ड एकाउंटेंट के रूप में भी काम किया है। नमिता थापड़ ने अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद अमेरिका का रुख किया। नमिता थापर ने ड्यूक यूनिवर्सिटी के फुकुया स्कूल ऑफ बिजनेस से एमबीए किया है। नमिता ने संयुक्त राज्य अमेरिका में गाइडेंट कॉर्पोरेशन में वित्त और विपणन में मुख्या पदों पर रहते हुए 6 साल काम भी किया।

नमिता (Namita Thapar) ने इस कॉर्पोरेशन में अलग-अलग पदों पर काम किया। कुछ सालों में बिजनेस की दुनिया में शानदार अनुभव लेकर नमिता भारत लौट आईं। आज के समय में नमिता थापर एक वैश्विक दवा कंपनी एमक्योर फार्मास्युटिकल्स की कार्यकारी निदेशक हैं। 4,000 करोड़ रुपये से अधिक के कारोबार के साथ, एमक्योर का मुख्यालय महाराष्ट्र के पुणे में है।

उन्होंने साल 2007 में Emcure ज्वाइन किया और वित्त, घरेलू विपणन और मानव संसाधन जैसे बहु-कार्यात्मक पोर्टफोलियो का प्रबंधन किया। आज, यह पूरे भारत में 3000 से अधिक चिकित्सा प्रतिनिधियों के मैनेजमेंट को देहक रहा है, जो 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का रेवेन्यू दे रहा है।

वे फिनोलेक्स केबल्स और फुकुया स्कूल ऑफ बिजनेस के बोर्ड में भी सदस्य हैं। नमिता इनक्रेडिबल वेंचर्स लिमिटेड की फाउंडर और CEO भी हैं, जो एक शैक्षिक कंपनी है। यह कंपनी 11 से 18 वर्ष की उम्र के बच्चों को व्यवसाय सिखाती है।

वह यंग प्रेसिडेंट्स ऑर्गनाइजेशन, पुणे की सदस्य भी हैं। यह हालिया समय में मुंबई, दिल्ली, बैंगलोर, पुणे, चेन्नई और हैदराबाद में सर्विस दे रही है। शार्क टैंक इंडिया की जज नमिता थापर एक सफल बिजनेस वुमेन हैं।

एक रियलिटी शो ‘शार्क टैंक इंडिया’ (Shark Tank India) अपने अलग फॉर्मेट की वजह से फेमस हुआ है। यह एक बिजनेस रियलिटी शो है, जिसमें जज शार्क टैंक के रूप में नजर आते हैं। इस रियलिटी शो में लोग स्टार्सअप आइडिया (Startup Idea) लेकर आते हैं और सभी जज इसे ध्यान सुनते और समझते भी हैं। ये जज मनोरंजन जगत से नहीं, बल्कि बिजनेस की दुनिया के सितारे हैं, लेकिन आज के समय में ये भी सेलिब्रिटी बन चुके हैं। नमिता थापर भी इसी शो में जज हैं।

नमिता को कई बार अवार्ड और सम्मान मिल चुका है। उन्हें इकोनॉमिक टाइम्स 2017 वीमेन अहेड लिस्ट से ’40 अंडर फोर्टी’ पुरस्कार हासिल हुआ। वह ‘चैंपियंस ऑफ चेंज’ कार्यक्रम में भी शिरकत करती हैं। नमिता का कहना है की “पुरुष हमेशा अपनी पत्नियों को काम करने के लिए कहते हैं, इस डिनर सेट करें, ऐसा करें, वैसा करें। फिर हम काम करते वक़्त पुरुषों से हमारी हेल्प करने के लिए क्यों नहीं कह सकते।” उन्हें परिवार का भी कहना है की आज वे भी किसी पुरुष से कम नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here