राष्ट्रपति ट्रंप ने G-7 Summit में PM मोदी की पर ऐसा बयान दिया की साभगी भारतीय झूम पड़ें

0
445
Modi-Trump

G-7 सम्मेलन के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री मोदी की वार्तालाप हुई। ट्रंप के साथ मीटिंग के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पाकिस्तान के साथ जो भी मसले हैं, वे द्विपक्षीय हैं। इन मामलों के लिए हम दूसरे देशों को कष्ट या तकलीफ नहीं देते। राष्ट्रपति ट्रंप ने भी उनकी बात का सपोर्ट करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी पर उन्हें पूरा विश्वास है।

इस दौरान मोदी-ट्रंप एक दूसरे से मजाक करते हुए दिखाई फिये। प्रधानमंत्री मोदी ने Media से हिंदी में कहा कि अभी आप लोग हम दोनों को वार्तालाप करने दीजिए। जब हमें आवश्यकता पड़ेगी तो आप लोगों तक बात को जरूर पहुंचाएंगे। इसके बाद तुरंत राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा- प्रधानमंत्री मोदी बहुत अच्छी अंग्रेजी बोल लेते हैंं लेकिन वो बोलना नहीं चाहते।

वो हिंदी भाषा को ही मातृभाषा मानते है। इसके बाद दोनों जोर जोर से हंसते हुए नजर आए। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “भारत और अमेरिका दोनों लोकतात्रिक मूल्यों को लेकर चलने वाले देश हैं और किस तरह साथ मिलकर आगे चल सकते हैं और अपना क्या योगदान दे सकते हैं ऐसे कई मुद्दों पर गहराई से बातचीत होती रहती है।”


कश्मीर पर पूछे गए प्रश्न के जवाब में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच कई द्विपक्षीय मामले हैं। पाकिस्तान में चुनाव के बाद पाक प्रधानमंत्री को मैंने फोन कर कहा था कि पाक को अशिक्षा, बीमारी, गरीबी के खिलाफ कड़ी लड़ाई लड़ना होगा है।

दोनों देश को मिलकर इसके विरुद्ध लड़ाई लड़नी होगी है। दोनों देश मिलकर देश की जनता की भलाई के लिए विकास करें। उन्होंने बताया कि “राष्ट्रपति ट्रंप से भी हमारी इस संबंध में बात होती रहती है।” हम सब मिलकर ही देश का विकास कर सकते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here