पिता के देहांत के बाद बच्चों को रेस्तरां चलाने में मुश्किल हुई, तो बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा ने मदत की

0
790
Anand Mahindra Video
Two brothers opened restaurant, Anand Mahindra said, I will also come to eat. Mahindra help to Brothers Jashdeep and Anshdeep from Amritsar.

Photo Credits: Twitter Video Crap Image

Amritsar: देश के जाने माने व्यवसाई आनंद महिंद्रा हमेशा (Businessman Anand Mahindra) अपने ट्विटर हैंडल से वीडियो और फोटो पोस्ट करते रहते हैं और लोगो की मतद भी करने के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में आनंद महिंद्रा ने एक अपांग शख्स को नौकरी भी दिलवाई है। अपने ऐसे मदतगार कामों के चलते सोशल मीडिया पर अपनी सक्रियता के कारण हर दिन चर्चा में रहते हैं।

अब महिंद्रा ने एक और मदत की है। हाल ही में उन्होंने एक और ट्वीट कर एक रेस्टोरेंट में आकर खाना खाने का वादा किया था। एक वीडियो में दो बच्चे लोगों से अपने रेस्टोरेंट में आने की अपील करते दिख रहे हैं। इस वीडियो को देखकर आनंद महिंद्रा का दिल पसीज गया। उन्होंने सार्वजनिक रूप से बच्चों से वादा किया कि वे जब भी अमृतसर (Amritsar) आएंगे, तो उनके रेस्टोरेंट (Restaurants) में जरूर खाना खाने जाएंगे।

आपको बता दें कि पिछले दिनों अमृतसर वॉकिंग टूर्स नाम के यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो अपलोड किया गया था। इस वीडियो में अमृतसर में टॉप ग्रिल नाम से एक रेस्टोरेंट चलाने वाले 17 साल के जशनदीप सिंह और 11 साल के अंशदीप सिंह (Brothers Jashdeep and Anshdeep) की स्टोरी बताई गई।

इस रेस्तरां को कुछ महीने पहले उसके पिता ने चालू किया था, लेकिन 26 दिसंबर, 2021 को उसका स्वर्गवास हो गया। अब दोनों बच्चे एक साथ अपने पापा का रेस्टोरेंट चलाते हैं और उनके लिए किराया देना मुश्किल हो रहा है। वीडियो के अंत में अंशदीप सिंह लोगों से वहां आने की अपील की थी, जिससे उन्हें मदत मिल सके।

वीडियो में 11 साल के मासूम बहच्चे की आवाज को आनंद महिंद्रा ने सुना और जवाब दिया है। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए आनंद महिंद्रा ने लिखा की इन बच्चों की दुर्दशा उन लोगों में से एक है, जिन्हें मैंने अक्सर देखा है। जल्द ही बच्चों के रेस्टोरेंट के बाहर लोगों की लाइन लग सकती है।

Anand Mahindra News
Anand Mahindra File Photo Credits: Flickr

आनंद महिंद्रा ने लिखा की मुझे अमृतसर पसंद है और मैं हमेशा इस शहर में दुनिया की सबसे स्वादिष्ट जलेबी खाने जाता हूं, लेकिन अब यह रेस्टोरेंट मेरी लिस्ट में है और अगली बार जब भी मैं इस शहर में जाऊंगा तो यहाँ जरूर खाऊंगा।

आपको बता दें की अमृतसर में टॉप ग्रिल नाम से एक रेस्तरां चलाने वाले शख्स का 26 दिसंबर 2021 को देहांत हो गया था, जिसके बाद रेस्तरां की जिम्मेदारी उसके दोनों बेटों जशनदीप सिंह (17) और अंशदीप सिंह (11) के कंधों पर आ गई। दोनों भाइयों की की मदत के लिए आनंद महिंद्रा आगे आये हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here