
Kolkata: यदि आप सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं, तो आपको इस वक्त केवल कच्चा बादाम गाना (Kacha Badam Song) देखने को मिल रहा होगा। वायरल बंगाली गाना कच्चा बादाम दुनिया की सभी जगह पर नेटिज़न्स का दिल जीतने के बाद अब यूरोप पहुंच गया है। मूंगफली विक्रेता भुबन बड्याकर (Bhuban Badyakar) का पेप्पी गीत इंस्टाग्राम रील्स में एक सबसे ज्यादा पॉपुलर हो चुका है और सबको अपना दीवाना बना दिया है।
यह देसी गाना इतना फेमस हो चला है की देश विदेश से भी लोग इस पर डांस कर रहे हैं। इससे पहले तंजानिया के वायरल लड़के किली पॉल और दक्षिण कोरिया की एक मां-बेटी की जोड़ी ने इस गाने की धुन पर डांस किया। अब, एक फ्रांसीसी व्यक्ति ने भी इस गाने पर जोरदार डांस किया।
फ्रांस के जीका ने भी कच्चा बादाम गाने पर एक डांस वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में दो दोस्तों के साथ जीका ने अन्य नेटिज़न्स द्वारा दिखाए गए स्टेप्स को एकदम कॉपी किया है। एक विदेशी पिता और बेटी की जोड़ी ने भी एक गाने पर शानदार डांस किया है।
अगर आप इंस्टाग्राम पर स्क्रॉल करेंगे, तो आपको हर सेकेंड या तीसरे रील में ‘रॉ बादाम’ गाना सुनाई देगा। अब हर कोई इस गाने पर डांस कर रहा है लेकिन ये गाना क्या है, किस भाषा में यह अचानक कहाँ से आया और इसे किसने गाया, हम आपको इसके बारे में बताएंगे।
Viral and beautiful #KachaBadam pic.twitter.com/xnQrx2IzNP
— Murtaza Ali Shah (@MurtazaViews) February 7, 2022
आपको बता दें की यह ‘रॉ बादाम’ (Kaccha Badam) गाना पहले नहीं था। एक मूंगफली बेचने वाले ने मूंगफली बेचते समय ‘बादाम, कच्चा बादाम’ पंक्तियों का इस्तेमाल किया। मूंगफली बेचने वाले इस शख्स का नाम भुवन बडाईकर है। भुवन बदाईकर पश्चिम बंगाल के कुरालजुरी गांव के रहने वाले हैं। भुवन बडाईकर ऐसे गाने गाकर मूंगफली बेचते थे। अब आप सोच रहे होंगे कि बादाम और मूंगफली में क्या संबंध है, पश्चिम बंगाल में मूंगफली को ‘कच्चा बादाम’ कहा जाता है।
A reel before stepping out home be like 😀 #KachaBadam #Trending pic.twitter.com/3yUMgCaa4J
— Shivani Narayanan (@Shivani_offl) February 5, 2022
कच्चा बादाम गीत पश्चिम बंगाल (West Bengal) के मूंगफली विक्रेता (Badam Vendor) भुबन बड्याकर (Bhuban Badyakar) की खुद की ही रचना है। अब इसी नाम का एक डांस चैलेंज इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है। टेलीविजन स्टार्स से लेकर सोशल मीडिया के लोगो तक दुनिया भर के कंटेंट क्रिएटर्स इस पॉपुलर रील ट्रेंड में शामिल हो गया है, जिससे कच्चा बादाम एक ग्लोबल संसेशन बन गया है। हर कोई इस गाने पर अपनी डांस स्टेप पोस्ट करने में लगा है।
Original version of #KachaBadam pic.twitter.com/fbvj8iNU3V
— Jasra Ali (@Hja004) February 5, 2022
स्ट्रीट वेंडर भुबन लगभग 10 सालों तक मूंगफली बेचते रहे और अब सोशल मीडिया पर मिल रही प्रसिद्धि से ve हैरान हैं और उनका कहना है, “मुझे नहीं पता था कि मेरा गाना कैसे वायरल हो गया। जब मैं सड़कों पर था तब शायद किसी ने मेरा गाना रिकॉर्ड किया था। मैं मूंगफली बेचने के लिए बीरभूम और बर्धमान जैसी जगहों पर जाता हूं।” बता दें, भुबन मुश्किल से रोजाना 3-4 किलो मूंगफली बेचते हैं और 200-250 रुपए ही कमा पाते हैं। उनका जीवन बड़ी ही तंगहाली में बीत रहा था। परन्तु अब उन्हें फेम मिलने से उनकी किस्मत बदल सकती है।



