
Bhagalpur: हाल ही के दिनों में बिहार (Bihar) में इंटर बोर्ड की परीक्षाएं हुई है। अब परीक्षा बिहार हो चलें और कोई खबर ना आये, ऐसा कैसे हो सकता है। पहले भी बिहार में एग्जाम हाल (Exam Hall) से नक़ल से लेकर पर्चे और अन्न तरह की खबरें तोह आती ही रहती थी। अब एक अनोखी खबर ही सामने आई है।
बिहार के भागलपुर (Bhagalpur) जिले से हमारे एक सहयोगी पत्रकार ने बताया है की बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के द्वारा आयोजित 12वीं की परीक्षा (Intermediate Examination) के दौरान एक छात्रा ने अपने पेपर के दौरान ही बच्चे को जन्म दे दिया। नन्हे बच्चे के जन्म के बाद एग्जाम सेंटर पर ही खुशी का माहौल व्याप्त हो गया और मिठाइयां (Sweets) भी बांटी गई।
भागलपुर भी बिहार का सबसे अजीब जिला है। यहां के लोग भी बड़े बड़े काम करने के लिए जाने जाते हैं। यहाँ नाथ नगर की रहने वाली छात्रा रूपा कुमारी (Rupa Kumari) इंटर बोर्ड की 12वी की परीक्षा देने के लिए इंटर मुस्लिम उर्दू हाई स्कूल में परीक्षा में बैठने आई थी। बताया जा रहा है कि जब वह महिला क्षात्रा परीक्षा केंद्र (Exam Center) में परीक्षा दे रही थी, तभी पेपर के बीच में उसे तेज दर्द उठा। जब उस छात्रा से पूछा गया, तो यह ज्ञात हुआ कि वह गर्भवती (Pregnant) है।
जब उस छात्रा को प्रेग्नेंसी का दर्द शुरू हुआ, तो उस एग्जाम सेंटर की हेड अंबिका प्रसाद सिंह ने इसकी जानकारी विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल दी। सूचना पाकर एक अधिकारी धनंजय कुमार ने प्रेग्नेंसी पीड़ा (Labour Pain) से जूझ रही छात्रा को एंबुलेंस बुलाकर सदर अस्पताल रिफर किया गया। फिर डॉक्टरों ने उस छात्रा की सुरक्षित डिलीवरी (Safe Delivery) करवाई और रूपा कुमारी ने एक बहुत ही सुन्दर बच्ची को जन्म दिया।
Rupa Kumari, in Bhagalpur, Bihar, who had appeared for her intermediate examination experienced labour pain during the exam. She gave birth to a baby girl in Sadar Hospital.#DistrictEducationalOffice #Exam #Bhagalpur #Sadar #Hospital #Baby #Cute #Infant pic.twitter.com/eX57aofwmO
— Nation Plus News (@nationplus_news) February 4, 2022
बताया गया है की स्टूडेंस्ट रूपा कुमारी घोघा के कर्मचारी टोला की निवासी है और उसका मायका नाथ नगर में पढ़ता है। जिले के पदाधिकारी के द्वारा ऐसा बताया गया कि अभी बच्चा और माता दोनों पूरी तरह से सुरक्षित और स्वस्थ है। अच्छा हुआ की वक़्त पर सूचना प्राप्त होने के चलते छात्रा को सही समय पर अस्पताल ले जाय गया और इलाज़ मुहैया करवाया गया।
डॉक्टर ने भी बताया है की बच्चे की नॉर्मल डिलीवरी हुई है और माँ और जन्मी बच्ची (Born Baby Girl) को अस्पताल से छुट्टी भी दे दी गई है। जब यह जानकारी परीक्षा केंद्र पहुंची, तो वहां पर लोगों को बहुत खुशी हुई और खुशी के कारण उन्होंने परीक्षा केंद्र पर ही मिठाइयां बांटनी शुरू कर दी।
Rupa Kumari, a pregnant examinee in Bhagalpur district, who had appeared for the intermediate examination gave birth to a baby girl after having gone into labour midway through the exam.
(reports Megha)https://t.co/OvfWhJGbzT
— Hindustan Times (@htTweets) February 3, 2022
जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार (DEO) का कहना है कि अब वह छात्रा जून में होने वाली विशेष परीक्षा में बैठकर परीक्षा दे सकती है। बता दें की दोपहर 3:30 बजे छात्रा रूपा कुमारी की प्रसव पीड़ा आरम्भ हुई और तत्काल परीक्षा केंद्र की हेड द्वारा जिला प्रशासन सुचना दी गई। एंबुलेंस भेज दी गई। जिसके अस्पताल जाने के बाद शाम के लगभग 4:30 बजे लड़की ने स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। रूपा की मां गीता कुमारी बच्ची के पैदा होने से बहुत खुश हैं।



