
Presentation Demo Photo
Jabalpur: मध्यप्रदेश की संस्कारधानी कहे जाने वाले शहर जबलपुर (Jabalpur) में यहां पूरे 5000 वर्ग किमी क्षेत्र का लम्हेटा घाट (Lamheta Ghat) है, इसलिए यह लम्हेटा फॉर्मेशन के नाम से पूरे देश, बल्कि दुनिया में जाना जाता है। यहां डायनासोर के जीवाश्म (Dinosaur fossils) भी मिले हैं।
बता दें की साल 1928 में पहली बार विलियम स्लीमन ने जबलपुर से डायनासोर का जीवाश्म (Dinosaur Fossils) खोजकर निकला था। ऐसे में अब यहाँ जियो हेरिटेज साइट है। यूनेस्को ने भी इसे जियो हेरिटेज साइट (Jio Heritage Site) के तौर पर माना।
जबलपुर के भाजपा सांसद राकेश सिंह ने हाल ही में कहा कि केन्द्रीय खान मंत्रालय के तहत आने वाले भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (GSI) विभाग ने मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में नर्मदा नदी के तट पर देश के पहले ‘जियो पार्क’ (India First Jio Park at Jabalpur) को बनाने को लेकर को मंजूरी दे दी है। इसके लिए लंबे समय से प्रयास किए जा रहे थे। यह जियोलॉजिकल पार्क जबलपुर के लिए नई बहार लेकर आएगा।
Jabalpur सांसद राकेश सिंह ने जानकारी दी
जबलपुर MP राकेश सिंह ने यहां पत्रकारों को बताया की यह पार्क जबलपुर जिला मुख्यालय से लगभग 20 किलोमीटर दूर नर्मदा नदी के मुहाने बसे लम्हेटा गांव (Lamheta Village) में बनेगा। सिंह ने जानकारी दी की करीब 35 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस ‘जियो पार्क’ की रज़ामंदी के साथ ही जीएसआई विभाग ने इसकी पूर्ण परियोजना रिपोर्ट तैयार करने के लिए 1.30 करोड़ रुपये की राशि भी स्वीकृति कर दी है। आवश्यकता अनुसार स्वीकृत राशि 35 करोड़ रुपये में वृद्धि भी हो सकती है।
सांसद सिंह ने कहा की भारत में जियो पार्क को बनाना और देखना बिलकुल नई सोच है, इसलिए इस जियो पार्क का अपना खास महत्व है। सिंह ने बताया कि यह ‘जियो पार्क’ (Geo Park in MP) करीब 5 एकड़ भूमि पर तैयार किया जायेगा। यह पार्क जियोलॉजिकल संरचनाओं के अलावा मानव सभ्यता के विकास के अध्ययन, पर्यटन और संस्कृति के विकास में भी बहुत सहायक होने वाला है।
मध्यप्रदेश के शहर जबलपुर को मिलने वाली है बड़ी सौगात, देश का पहला जिओ पार्क खोलने की तैयारियां शुरू हुई pic.twitter.com/ANnbeCwwcR
— sanatanpath (@sanatanpath) January 31, 2022
यहाँ पर उप क्षेत्रीय विज्ञान केन्द्र (Science Center) की स्थापना के लिए भी लगभग सभी औपचारिकताएं पूर्ण हो चुकी है और जल्द ही इसका भूमि पूजन होगा। विश्व प्रसिद्द टूरिस्ट प्लेस भेड़ाघाट में स्थापित होने वाले इस साइंस सेंटर के लिए 7 एकड़ भूमि जिला जबलपुर प्रशासन की तरफ से मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद को सौंप दी गई है।
Jabalpur News: जबलपुर को मिलने वाली है बड़ी सौगात, देश का पहला जिओ पार्क खोलने की तैयारियां – ABP न्यूज़https://t.co/1CcndHvKqr#NewsIndia pic.twitter.com/TXVKY5c9ly
— NEWS INDIA【official】 (@NEWSWORLD555) January 31, 2022
इस बनने वाले केंद्र में विज्ञान के कई मॉडल स्थापित करवाए जायेंगे। इसके साथ ही साथ एक इनोवेशन हब भी बनाया जायेगा, जिसमें एक तरह की लैब होगी। इसमें स्टूडेंट्स प्रयोग और रिसर्च कर पाएंगे। इस ‘First Jio Park Of India’ के बन जाने के बाद देश और पूरी दुनिया ‘Dinosaurs’ के बारे में और अधिक जान पाएंगे।



