
Presentation Photo
Patna: पूरे देश में जिस रफ़्तार से डेवलपमेंट क कार्य चल रहे है, ऐसे में आने वाले दिनों में लोगो को बड़ी सुविधा मिलने वाली है। बिहार से उत्तर प्रदेश (Bihar To UP) तक सफर कहना बहुत आसान हो जायेगा। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है की गंगा नदी पर जेपी सेतु के समानांतर अब फोर लेन के स्थान पर सिक्स लेन पुल (Six lanes bridge) बनेगा।
इस योजना पर रज़ामंदी केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय के सचिव और पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव के बीच चर्चा से बन गई। इस योजना पर विचार संभावित यातायात को दुरुस्त करके के मकसद से किया गया है।
इस बात एयर योजना की खबर बिहार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन (Minister Nitin Naveen) ने हाल ही में दी है। इस सिक्स लेन पुल के निर्माण में 100 मीटर से लंबे स्पैन का निर्माण करने के लिए मॉर्डन तकनीक के अलावा हाइ क्वालटी वाले उपकरणों का इस्तेमाल किया जायेगा। इससे परियोजना की लागत घटेगी और नयी तकनीक के उपयोग से राज्य के सरकारी इंजीनियर भी अवगत होंगे।
जेपी सेतु के समानांतर नये पुल के निर्माण होगा
बिहार सरकार के सूत्रों द्वारा बताया गया है की गंगा नदी पर इस सिक्स लेन पुल (6 Lane Brigde over Ganga) के निर्माण के लिए भू-अर्जन की लागत की जिम्मेदारी खुद राज्य सरकार लेगी और अपने संसाधन से इसका निपटारा करेगी। मंत्री निति नवीन ने कहा कि जेपी सेतु के समानांतर नये पुल के निर्माण के लिए बिहार राज्य पुल निर्माण निगम द्वारा योजना बनाई जा रही है। इसके डीपीआर पर केंद्र के पदाधिकारियों के साथ मीटिंग अरेंज की गयी थी। इस बैठक में लिये गये निर्णय पर सभी ने ख़ुशी प्रकट की।
बताया जा रहा है की इस पुल के बन जाने के बाद पटना का उत्तर-पश्चिम बिहार से डायरेक्ट संपर्क हो जायेगा। जेपी सेतु (JP Setu) के समानांतर बनने वाला यह सिक्स लेन पुल पटना से बेतिया तक नये बनने वाले NH का हिस्सा है।
पटना से कई जिसे सीधे जिद जायेंगे
इस सड़क को एनएच-139 डब्ल्यू घोषित कर दिया है। इसके बनने के एक और फायदा यह है की पटना को सोनपुर, वैशाली, केसरिया, रामपुर खजुरिया, अरेराज और बेतिया होते हुए वाल्मीकिनगर से कनेक्ट लिंक मिल जाएगी।
बिहार के मंत्री नवीन ने बताया कि एनएच 131A के अमदाबाद-मिनहारी खंड के विकास के लिए 353 करोड़ रुपये से 2-लेन सड़क पेभड सोलडर के साथ बनाने के लिए स्थायी वित्त समिति से मंजूरी भी मिल गई है। राज्य मे 131A की कुल लंबाई 82 किमी है। इसमे 48 किमी लंबे पूर्णिया-नरेनपुर खंड को एनएचएआइ फोरलेन सड़क के रूप में डेवेलोप करेगा।
आने जाने वालो लोगो को बड़ी सुविधा होगी
इसमें एक अन्न फायदा यह भी होगा की 17 किमी लंबे कटिहार बाइपास का निर्माण भी होगा। मिनहारी-साहेबगंज के बीच गंगा पर फोरलेन पुल भी बन रहा है। यह सब कनेक्ट होने से आने जाने वालो लोगो को बड़ी आसानी हो जाएगी।
इसके अलावा महात्मा गांधी सेतु (Mahatma Gandhi Setu) के जीर्णोद्धार का काम हर हाल में 15 मई तक पूरा करने का टास्क अफसरों को दिया गया है। पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने समीक्षा बैठक के दौरान अफसरों को स्पष्ट कहा कि इस अवधि के बाद एजेंसी को अवधि विस्तार नहीं दिया जाएगा।
अक्टूबर 2024 तक पूरा करने का लक्ष्य
गांधी सेतु (Gandhi Setu) के समानांतर बनने वाले नए सेतु का काम भी तेज करने को कहा गया। इसे अक्टूबर 2024 तक पूरा करने का लक्ष्य है। मंत्री ने एजेंसी को क्रैश कार्यक्रम बनाने का आदेश देते हुए कहा कि इसे हर हाल में मार्च 2024 तक पूरा कर लिया जाए।
एनएच 106 वीरपुर-बिहपुर में बन रहे फुलौत पुल का काम अब तक शुरू नहीं हो सका है। जनवरी के प्रथम सप्ताह में हर हाल में एजेंसी को काम शुरू करने को कहा गया है। विक्रमशिला सेतु (Vikranshila Setu) में निविदा का निष्पादन तेजी से करने को कहा गया। इस सेतु में वन्य संरक्षण अधिनियम के तहत कुछ मंजूरी मिलनी बाकी है।



