
Presentation File Photo
Patna: जिस तरह से बिहार में डेवलपमेंट का कार्य तेज़ी से चल रहा है, उससे यह बात तो पक्की लगती है की आने वाला समय बिहार के लिए बड़ा सुनहरा होने वाला है। हाईवे, रोड और इंडस्ट्री की योजनाओं के बाद अब बिहार सरकार प्रदेश के छात्रों के लिए भी सचेत दिखाई दे रही है। स्कूल के बाद बिहार के छात्रों के भविष्य को लेकर सरकार नई योजना पर काम कर रही है।
बिहार सरकार राज्य के सभी सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अर्थात आईटीआई (ITI) को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाने की योजना पर विचार कर रही है। अब 6 नए कोर्स की शुरुआत आने वाले समय में जल्द ही होने जा रही है, जो कि नई एडवांस टेक्नोलाजी (Advance Technology) पर आधारित होंगे।
यह कोर्स जॉब ओरिएंटेड बताये गए हैं, जो युवाओं को रोजगार (Job) दिलाने में काफी असरदार होंगे। ये कोर्स आर्क वेल्डिंग और औद्योगिक रोबोटिक्स, इलेक्ट्रिक वाहन प्रशिक्षण, आइओटी और डिजिटल इंस्ट्रूमेंटेशन, मशीनिंग तथा विनिर्माण एडवाइजर, आइटी एवं डिजाइन, सभी तरह की मरम्मत और रखरखाव, मोडर्न प्लंबिंग में ट्रेनिंग से जुडे हैं।
बिहार सरकार में श्रम संसाधन मंत्री जीवेश कुमार ने मीडिया में बताया कि राज्य के युवाओं को रोजगार हासिल करने में मदत करने के मकसद से आईटीआई अपग्रेडेशन की कार्य पर तेजी से काम हो रहा है। छात्रों को एडवांस टेक्नोलॉजी की ट्रेनिंग सुविधा होगी।
इस तकनीक के अंतर्गत पूरे बिहार में आईटीआई (ITI in Bihar) में छात्रों को मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स, ग्राफिक डिजाइन, रोबोटिक मेंटेनेंस, इलेक्ट्रिकल जैसे तकनीक में मशीनें स्थापित करवाकर आइटी कंपनियों समेत अन्य इंडस्ट्री की सहायता से ITI को और विकसित और हाई टेक बनाया जाएगा।
इन आईटीआई में स्टूडेंट्स के लिए ऑनलाइन ट्रेनिंग के अलावा फिजिकल ट्रेनिंग मुहैया करवाने की भी व्यवस्था होगी। सभी आईटीआई को टाटा टेक्नोलॉजी ट्रेनर के साथ मदद करेगी। यह टाटा टेक्नोलॉजी ट्रेनर (Tata Technology Center) नई सिलेबस तैयार करने में भी अपना योगदान देंगे।
Tata upgrade ITI course In Bihar then it will provide jobs directly after class 10th, agreement has been signed between Bihar government and Tata Technology. ITI course will provide jobs directly after class 10th, agreement has been signed between Bihar govt and Tata Technology. pic.twitter.com/mFlVONFsoi
— sanatanpath (@sanatanpath) December 22, 2021
छात्र बहुत ही कम पैसे में अच्छी शिक्षा प्राप्त कर कोर्स खत्म होने के बाद आसानी से उन्हें रोजगार प्राप्त कर सकते है। सरकारी नौकरी के क्षेत्र में भी ITI किये छात्रों के लिए काफी भर्तियां निकाली जाती हैं। छात्र ITI के बाद अन्न कंपनियों और फैक्टिरियों में रोजगार पा सकते हैं। इनकी डिमांड भी बनी रहती है।
In 60 ITI colleges in Bihar,the Centres of Excellence are being set up for providing skill-based education to the youths in cooperation with the Tatatech: said Laboure Resource minister @JIBESHKUMAR4BJP after attending BJP's Sahyog program. @NewIndianXpress @TheMornStandard pic.twitter.com/sjw0sYLjjH
— Rajesh Kumar Thakur (@hajipurrajesh) August 10, 2021
अब बिहार सरकार ने आईटीआई संस्थानों के प्रबंधन और संचालन के लिए प्रबंध समितियों का गठन करना अनिवार्य भी कर दिया है। जानकारी हो की दसवीं पास छात्र आईआईटी कोर्स (ITI Course) में एडमिशन ले सकते हैं, जो कि रोजगार पाने के लिए उत्तम कोर्स है। सरकारी आईटीआई कॉलेज में एडमिशन के लिए हर साल बिहार राज्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा अर्थात प्रवेश परीक्षा आयोजित करता है।



