मिस्र में खुदाई के दौरान 2500 साल पुरानी सोने की जीभ वाली 2 ममी मिली, इस सभ्यता का रहस्य जानें

0
1413
Mummy golden tongues
During excavation work carried out by a Spanish archaeological mission from Barcelona University and IPOA, at El-Bahnasa archaeological site in Meniya Egypt, has uncovered two Saite tombs with human remains with golden tongues.

Photo Credits: Twitter(@TourismandAntiq)

Delhi: इस दुनिया के ठीक बीचों बीच रेत में मिस्र नामक देश है, जिसे इजिप्त (Egypt) कहा जाता है। इस देश की सभ्यता काफी पुरानी है। इस देश में कौ-मी आ-क्रमण होने के पहले यहाँ प्राचीन Egyptian लोग रहा करते थे और उनके राजाओं ने भी विशाल पिरामिड बनवाये। यह पिरामिड दुनिया के आठवे अजूबे में शामिल हैं।

अब इसी मिस्र Egypt में 2500 साल पुरानी दो कब्रें मिलीं है। काहिरा में पर्यटन और पुरावशेष मंत्रालय ने इन कब्रों (Tombs) की जानकारी देते हुए बताया कि ऊपरी मिस्र के मिन्या गवर्नमेंट में सैट राजवंश की दो कब्रों की खोज की गई है। इसकी खोज एक स्पेनिश पुरातात्विक मिशन द्वारा की गई थी। इन मकबरों में कुछ ऐसी चीजें भी मिली है, जिनको देखकर खोजकर्ता हैरान रह गए।

मिस्र की Ministry of Tourism and Antiquities मुताबिक दो अलग-अलग मकबरों से एक महिला और एक पुरुष की ममी प्राप्त की गई है, जिसको 2500 साल पुराना आँका गया है। इन कब्रों से 2 अज्ञात लोगो की ममी के अंदर सोने की जीभ (Mummy with Golden Tongues) भी पाई गई है। मिस्र देश की मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक यह मकबरा लाइम स्‍टोन अर्थात चूना पत्थर से बना है।

खोजकर्ताओं और जानकारों के अनुसार मकबरे में मिले पुरुष के अवशेष और कब्र पूरी तरह से सुरक्षित पाई गई है और महिला की कब्र थोड़ी खराब हो चुकी है। इस मकबरे को उसको दफनाने के बाद सील कर दिया गया था। इस वजह से यहाँ से कई अनमोल और हैरान करने वाली चीजें भी खिजकर्ता टीम को मिली है। यह शख्स कोई खास इंसान ही रहा होगा।

विदेशी मीडिया रिपोर्ट्स बता रही हैं की यह दोंनों कब्रें मिस्र के मिन्या प्रांत (Meniya Egypt) में सैट राजवंश (664 ईसा पूर्व -525 ईसा पूर्व) के राज़ के काल की है। स्पेनिश पुरातत्विदों के ग्रुप को खोज के दौरान 2 अज्ञात लोगो के अवशेष (Mummy) मिले थे, जिनमें से एक मकबरे में सोने की जीभ भी पाई गई। कब्र के अंदर एक महिला की ममी के साथ एक चूना पत्थर का ताबूत था। इसके अलावा एक अज्ञात पुरुष के अवशेष भी पास में पाए गए।

बार्सिलोना यूनिवर्सिटी के सर्च मिशन को एक कब्र में सोने की जीभ वाले दो अज्ञात लोगो की मम्मी प्राप्त हुई है। मकबरे की शुरुआती जाँच से पता चला है कि इसे पहले प्राचीन काल में खोला भी गया होगा। वहीँ दूसरा मकबरा (Mummy Tomb) पूरी तरह से बंद था और इसे पहली बार खुदाई के के बाद अभी खोला गया है।

अब यह खबर सामने आई है की मिले पुरुष मम्मी (Male Mummy) के अवशेष और कब्र पूरी तरह से सुरक्षित है, परन्तु महिला मंमी (Female Mummy) के अवशेष अच्‍छी स्थिति में नहीं पाए गए हैं। खोज करने वाली यूनिवर्सिटी ऑफ बार्सीलोना ने मीडिया में कहा था कि यह कब्रें मिस्र के 26वें राजवंश की है। सबसे खास बात यह रही की इन ममी से मिली सोने की जीभ काफी अच्‍छी स्थिति में है।

यह कोई नई बात नहीं है, क्योंकि इससे पहले भी प्राचीन मिस्र में पाई गई ममियों में अधिकतर सोने की जीभ प्राप्त हुई है। इसकी वजह यह है कि मरे हुए शख्स के पास सोने की जीभ को अंत‍िम संस्‍कार के दौरान रखा जाता है, क्योंकि ऐसा मानना था की उसकी आत्‍मा प्राचीन देवता ओसिरिस से बात कर पायें। इस देश के प्राचीन लोगो के प्राचीन घर्म में देवता ओसिरिस की पूजा की जाती थी।

बता दें की इस खुदाई में कैनोपिक बर्तन वाले 2 ताबूतों को अच्छी कंडीशन में खोजा गया है। इसके अलावा एक बर्तन में 402 उषाबती मूर्तियां, छोटे ताबीज और हरे मोतियों का एक सेट प्राप्त हुआ है। यह सब इस देश की प्राचीन विरासत और पहचान है, जो कही खो गई थी। इस देश में विदेशी आ-क्रमण के बाद महज़ कुछ ही सालों में यहाँ का धर्म और पहचान बदल दी गई। परन्तु ज़मीन के नीचे आज भी इस देश की असली पहचान (Egypt Civilization Proofs) खुदाई में बार बार सामने आ जाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here