Miss Universe 2021 हरनाज़ संधू की खास बातें, मिस यूनिवर्स बनकर ऐसे बढ़ाया भारत का मान

0
1237
Harnaaz Sandhu Miss Universe 2021
Meet Miss Universe 2021, Harnaaz Sandhu who made India proud with her epic win at the pageant this year. Who is Miss Universe 2021 Harnaaz Sandhu and her background or qualification in Hindi.

Photo Credits: Twitter

Bhopal: अब हर भारतीय के दिलों पर राज करने के लिए मिस यूनिवर्स का ताज हरनाज संधू (Harnaaz Sandhu) पहन चुकी है। चंडिगढ़ (Chandigarh) की हरनाज संधू ने पूरी दुनिया में भारत का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। पूरे 21 साल बाद 21 साल की हरनाज संधू ने मिस यूनिवर्स (Miss Universe) का खिताब भारत को जिता दिया है।

इस जीत के साथ एक बार फिर भारतियों को ख़ुशी मनाने का मौका मिला। 12 दिसंबर, 2021 को Eliat, Israel स्थित Universe Dome में हरनाज़ ने ये जीत हासिल की। अब साल 2000 में मिस यूनिवर्स बनी बॉलीवुड अभिनेत्री लारा दत्ता (Lara Dutta) और साल 1994 में मिस यूनिवर्स का ताज थामने वाली सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) से लेकर साल 2000 में मिस वर्ल्ड बनीं प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) तक ने हरनाज संधू को बधाई दी हैं।

हरनाज़ संधू पर आज पूरे देश को गर्व है। भारतीय हरनाज़ ने 79 प्रतिभागियों में सबसे आगे रहकर यह जीत हासिल की है। हरनाज़ की जीत की ख़बर मिस यूनिवर्स संस्थान के इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट किया गया। वीडियो क्लिप के कैप्शन में लिखा गया, ‘और नई मिस यूनिवर्स हैं, इंडिया’ प्रतियोगिता में फ़र्स्ट और सेकेंड रनर अप पैराग्वे और दक्षिण अफ़्रीका की सुंदरियाँ रही है।

चंडीगढ़ की रहने वाली हरनाज़ संधू एक मॉडल हैं। उन्होंने अपने स्कूल और कॉलेज की पढ़ाई चंडीगढ़ से ही की थी। मीडिया खबर के मुताबिक़ हरनाज़ अभी पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर्स कर रही हैं। हरनाज़ संधू को अक्टूबर 2021 में मिस यूनिवर्स इंडिया चुना गया था। 2017 में 17 साल की उम्र में टाइम्स फ़्रेश फ़ेस के साथ उन्होंने अपने Beauty Pageants की जर्नी स्टार्ट की थी।

इससे पहले मिस यूनिवर्स 2020 का की जीत मेक्सिको की एंड्रिया मेज़ा के सिर पर सजी थी। एंड्रिया मेज़ा ने यह ताज भारत की हरनाज़ को पहनाया। टॉप 3 राउंड में स्थान हासिल करने के लिए हरनाज़ से सवाल रखा गया की जो युवतियां ये देख रही हैं, उन्हें आप चुनौतियों का सामना करने लिए क्या राय देंगी।

इस प्रश्न के आंसर में हरनाज़ ने कहा, ‘जो सबसे बड़ी चुनौति आज के युवाओं के सामने है, वो है ख़ुद पर यक़ीन करना। ये समझना कि वो सबसे अलग हैं और यही उनकी ख़ूबसूरती है। ख़ुद को दूसरों से कम्पेयर करना बंद करे और दुनिया में चल रहे जरुरी मामलों पर बात करें। ख़ुद के लिए आवाज़ उठाएं, क्योंकि आप अपनी खुद की लाइफ़ के लीडर स्वयं हैं। आप आपकी आवाज़ हैं। मैंने ख़ुद पर यक़ीन किया और इसीलिए मैं आज यहां कड़ी हूँ।’ यह जवाब सभी को बहुत पसंद आया।

हरनाज़ संधू ने पहले भी कई अवार्ड और ताज जीते हैं। फ़ेमिना मिस इंडिया 2019 में उन्होंने टॉप 12 में स्थान पाया था। उन्हें मैक्स इमर्जिंग स्टार 2018 (Max Emerging Star 2018), मिस डिवा 2021 (Miss Diva 2021), फ़ेमिना मिस इंडिया पंजाब 2019 (Femina Miss India Punjab 2019) का खिताब हासिल हुआ है।

हरनाज संधू के मिस यूनिवर्स बनते ही सबसे ज्यादा खुशी एक्ट्रेस और प्रोड्यूसर लारा दत्ता को हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने अपनी शूटिंग बीच में रोककर सबसे पहले मीडिया से बातचीत में हरनाज के लिए शब्द कहें।

लारा दत्ता (Lara Dutta) ने कहा, ‘मैं हरनाज के मिस यूनिवर्स बनने पर कुछ अधिक ही खुश और थ्रील्ड हूं, वो पेंजेंट के सभी राउंड में एक स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट रहीं है और 21 साल बाद भारत को दुनिया के सामने बहुत बढियाँ से रिप्रेजेंट किया है। मनो बिलियन ड्रीम सपना सच हो गया। मैं प्रार्थना करती हूं कि उनकी ये चमक बरकरार रहें और मिस यूनिवर्स होने के साथ कई अच्छे एंडवेंचर का एक्सपीरियंस करें।’ इजरायल में मिस यूनिवर्स पेजेंट का खिताब जीतने वाली हरनाज़ पर पूरा देश गर्व कर रहा है। देशभर से लोग हरनाज़ की जीत और उपलब्धि के लिए बधाइयां दे रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here