
Delhi: किसी की भी किस्मत बदलते देर नहीं लगती। बस किस्मत बदलने पर व्यक्ति को इसका अहसास हो जाना चाहिए। ऐसी बहुत सी चीज़े होती है, जो बेशकीमती होती हैं। परन्तु अज्ञानता के कारण हमें उस चीज़ की कदर नहीं होती। आज आपको ऐसा ही एक किस्सा बता रहे है, जिसको जानकर आप हैरान रह जायेगा और क़िस्मत पर यकीन करने लगेंगे।
भारत में कभी राज करने वाले देश UK (North East England) की महिला के साथ ऐसा ही कुछ हुआ। इस ब्रिटिश महिला (UK Woman) की उम्र 70-80 है, इन्होने बहुत सालो पहले कॉस्ट्यूम ज्वेलरी समझकर एक पत्थर बहुत ही सस्ते दाम पर खरीद लिया था। परन्तु उस वक़्त उनको इस बात का पता नहीं था की यह एक मामूली सा दिखने वाला पत्थर भविष्य में उसकी क़िस्मत बदलने वाला है।
एक कार बूट सेल में उस महिला ने कुछ शॉपिंग की और दूसरी चीज़ो के साथ में एक पत्थर खरीद लिया था। फिर एक दिन वो महिला वो पत्थर को फिकने ही वाली थी, परन्तु उस महिला के पड़ोस में रहने वाले आदमी ने जब उस पत्थर का प्राइस पता करने की सलाह दी, तो उस महिला ने उस पत्थर को एक जानकार के पास लेकर दिखाया।
ऐसे में उन्हें पता चला कि वो सालों से एक बेशक़ीमती पत्थर को संभाल रही थी, जिसकी कीमत बहुत ही अधिक है। यह महिला सच जानकर बहुत हैरान हो गई और नार्थ शील्ड्स स्थित फीटोबी स ऑक्शनीर्स ने बीबीसी से पूरी घटना के बारे में बताया।
वह सामान्य सी सस्ती अंगूठी एक हिरा थी, जिसकी कीमत आज के वक़्त में 20 करोड़ से अधिक है। यह हीरा जांचने पर 34-कैरट डायमंड पाया गया। इसके चलते आज उस महिला (British Woman) की क़िस्मत ही बदल गई है।
UK Woman in her 70s was stunned when she found out that what she had assumed was costume jewelry to be trashed during her home decluttering was actually a 34-carat diamond valued at £2 million. pic.twitter.com/zTCqiY1qKe
— Nastu (@natunatu_333) December 5, 2021
इस हीरे का साइज 1 पोंड के सिक्के के बराबर है। बहुत साल पहले किसी दुकानदार ने यह बड़ा हीरा मामूली पत्थर (Costume Jewelry) समझकर बहुत ही सस्ते दाम पर बेच दिया था। आज के समय में वही पत्थर 20 करोड़ का हिरा (2 Million Pound Diamond) निकला। वैसे तो उसी दिन इस महिला की किस्मत बदल गई थी, परन्तु आज इतने सालों बाद उसे इस सच का पता चला। वो कहते हैं ना की वक़्त से पहले कुछ नहीं मिलता है।



