
Delhi: किसी न ठीक ही कहा है की घमंड और अहंकार का समय ज्यादा दिन का नहीं होता है। अमेरिकी कंपनी Better.com के सीईओ और फाउंडर 43 वर्षीय विशाल गर्ग (Vishal Garg) ने हाल ही में एक वर्चुअल मीटिंग के दौरान तत्काल बिना किसी नोटिस के अपनी कंपनी के 900 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया था। इसके बाद अपनी इस हरकत की वजह से विशाल पूरी दुनिया में वायरल हो गए।
कॉर्पोरेट जगत में इन दिनों हर तरफ Better.com के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) विशाल गर्ग (Vishal Garg) की चर्चा है। भारत और दुनिया भर के लोगो ने विशाल गर्ग के इस कदम पर हैरानी जताई। इस मामले पर महिंद्रा ग्रुप के अध्यक्ष आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने अपनी प्रतिक्रिया दी।
उन्होंने ट्वीट करके कहा है की क्या इतनी बड़ी गलती करके किसी कंपनी के सीईओ बच सकते हैं? बता दें कि पूरी दुनिया में विशाल गर्ग के कदम की आलोचना होने लग रही है। गर्ग ने भी बाद में खुद माना था कि उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था। आनंद महिंद्रा के ट्वीट के कुछ ही घंटे बाद संजीव गर्ग को भी छुट्टी पर भेज दिया गया।
जाने माने भारतीय व्यवसाई आनंद महिंद्रा ने ट्वीट कर लिखा है, ‘मैं ये जानने के लिए उत्सुक हूं कि क्या आपको लगता है कि एक सीईओ इस तरह की गलती के बाद बच सकता है? क्या यह सही है और क्या उन्हें दूसरा मौका देना चाहिए? जानकारी हो की ट्विटर पर आनंद महिंद्रा के लगभग 8.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं। महिंद्रा हमेशा ट्विटर पर बहुत एक्टिव रहते हैं और लोगो की मदत को भी आगे रहते हैं।
महिंद्रा के सवाल और विरोध के बाद अब Better.com कंपनी के प्रबंधन ने विशाल गर्ग को ही तत्काल प्रभाव से छुट्टी पर भेज दिया है। इस बात का खुलासा कंपनी के ईमेल से हुआ है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, विशाल गर्ग की इनप्रजेंस में कंपनी के चीफ फाइनैंशियल ऑफिसर (CFO) केविन रेयान (Kevin Ryan) कंपनी के सभी फैसले लेगें और बोर्ड को रिपोर्ट भी सौपेंगे। इसके अलावा कंपनी ने लीडरशिप और कल्चरल एसेसमेंट के लिए एक इंडिपेंडेंट थर्ड पार्टी को अपॉइंट भी कर दिया है।
I’m curious whether you think a CEO can survive after a blunder like this? Is it fair, or not, to allow a second chance…? https://t.co/sPDcr9qmYE
— anand mahindra (@anandmahindra) December 9, 2021
ज्ञात हो की विशाल गर्ग भारतीय हैं। गर्ग ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी (Oxford University) से MBA किया है। अब बे अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ न्यूयॉर्क के ट्रेबेका में रहते हैं। ट्रेबेका न्यूयॉर्क की सबसे महंगी जगहों में से एक है, जहाँ केवल अमीर लोग रहते हैं। यहाँ अधिकतर लोग कंपनियों के मालिक हैं।
Seemed inevitable. But CEO’s don’t operate in a vacuum. They act in a manner that they believe will help them succeed. Boards of directors need to reflect on the culture they foster & support. What type of culture led to this CEO thinking his action would be rewarded? https://t.co/1L6DdZY8YW
— anand mahindra (@anandmahindra) December 11, 2021
ज्ञात हो की अमेरिकी मार्टगेज कंपनी Better.com के फाउंडर और सीईओ विशाल गर्ग ने कुछ दिनों पहले Zoom पर 3 मिनट की मीटिंग कर पानी कंपनी के 900 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया था। जिसका वीडियो वायरल हो गया और दुनियाभर में इसकी आलोचना होना शुरू हो गई।
सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर कई लोगों ने लिखा कि विशाल गर्ग को दूसरा मौका नहीं मिलना चाहिए। एक यूज़र ने लिखा है कि बहस इस बात की नहीं होनी चाहिए कि उन्हें दूसरा मौका मिले या नहीं। ये जानना जरूरी है कि क्या उनमें एक लीडर बनने के लिए आवश्यक सहानुभूति है। एक दूसरे यूज़र ने लिखा है कि अगर वो 900 स्टाफ को दूसरा मौका देते हैं तो उन्हें भी फिर से मौका मिलना चाहिए।
अब खबर आ रही है की अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक विशाल गर्ग ने माफी मांग ली है। उन्होंने कहा है कि उनसे एक बड़ी गलती हो गई। फिर बाद में गर्ग ने अपने स्टाफ से माफी मांगी और उन्होंने स्टाफ को एक लेटर भी लिखा।
https://t.co/u2zsI4F9R4 CEO Vishal Garg Said to Be Taking Time Off With Immediate Effect After Zoom Call Firing Fiasco https://t.co/nhVKZNudjB pic.twitter.com/v0uQXHtuFn
— srikanth (@allnewsforu) December 11, 2021
बता दें की हाल ही में विशाल गर्ग ने एक ज़ूम वीडियो काल में कहा था, “अगर आप इस कॉल से जुड़े हैं, तो आप उस घराब किस्मत वाले ग्रुप के सदस्य हैं, जिनकी जॉब जा रही है। आपकी सेवा को यहाँ तत्काल प्रभाव से समाप्त किया जाता है। HR की ओर से आपको मेल आ जाएगा।” फिर, बाद में देश दुनिया, यूजर और महिंद्रा के सवाल उठाने और कंपनी के CEO बदलने के बाद विशाल गर्ग अब कहते है की “मुझे एहसास हुआ है कि मेरा ये संदेश देने का तरीका सही नहीं था। मैंने कर्मचारियों के कठिन समय को और भी अधिक कठिन बना दिया। मैं अपनी गलती एक्सेप्ट करता हूँ।” अब आगे गर्ग का क्या होता है, यह देखना दिलचस्प रहेगा।



