सड़क पर चलती बस में पैदा हुईं दो लड़कियां, सरकार ने ऐसा अनोखा गिफ्ट दिया की जिंदगीभर दौड़ेगा

0
671
TSRTC Bus Born Babe
Telangana: State-Run TSRTC Buses Give Free Lifetime Passes To Two Kids Born On These Buses As Birthday Gifts. Two infants born on TSRTC buses get lifetime free travel Pass.

Presentation Photo

Siddipet, Telangana: कभी कभी जीवन में कुछ ऐसा हो जाता है की जिसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते है। कुछ लोग इस दुनिया में जन्म लेते ही कुछ उपलब्धि हासिल कर लेते हैं। इसे ही कहते हैं, की कुछ लोग अच्छी किस्मत लेकर पैदा होते हैं। अभी हाल ही में दो बच्चियां भी किस्मत लेकर पैदा हुई। किस्मत की वजह से उन्हें एक काम के लिए जीवनभर कभी पैसा खर्च नहीं करना पड़ेगा।

बीते दिनों एक ऐसी घटना हुई की दो बच्चियों को अनोखा तोहफा मिल गया है। हाल ही में दो बच्चियां चलती बस में पैदा (Kids Born on Bus) हुई हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि चलती बस में पैदा हुई बच्चियों पर किस्मत कैसे मेहरवान हो सकती है। दरअसल, इन बच्चियों को पैदा होने के बाद इन्हें ऐसा गिफ्ट मिला है, जो उन्हें जीवनभर याद तो रहेगा ही, साथ में बहुत काम भी आएगा।

बता दें की चलती बस में पैदा हुई इन दोनों बच्चियों के लिए सरकार ने जीवनभर बस की यात्रा मुफ्त कर दी है। असल में दोनों बच्चियां तेलंगाना (Telangana) राज्य में अलग स्ताहन और भिन्न भिन्न घटनाओं में चलती बसों पर पैदा हुई। यह दोनों बसें तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम (TSRTC) द्वारा संचालित की जाती रही है।

यह खबर आते ही तेलंगाना सरकार ने बस में जन्म लेने वाली दो बच्चियों को “जन्मदिन के उपहार” के रूप में मुफ्त आजीवन यात्रा पास (Lifetime Free Travel Bus Pass) दिया है। यह बस पास जीवन भर वैलेड रहेगा। अब उन्हें पूरे जीवन में अपने राज्य में बस का किराया देने की जरुरत नहीं पड़ेगी। यह बच्चियां जब थोड़ी बड़ी होंगी, तो उन्हें स्कूल और कॉलेज जाने में कोई परेशानी और खर्चा नहीं होगा।

इस खबर पर तेलंगाना राज्य के TSRTC के वाइस चेयरमैन और प्रबंध निदेशक वीसी सज्जनार ने मीडिया में बताया कि बस में जन्मी लड़कियों को दिए गए पास अंतरराज्यीय बसों और एयरपोर्ट स्पेशल सहित सभी प्रकार की यात्रा और सेवाओं के लिए मान्य हैं। यह लड़कियों के बेहतर भविष्य के लिए बहुत अच्छा कदम हैं।

एक बच्ची का जन्म 30 नवंबर को महबूबनगर जिले के पेद्दाकोथापल्ली गांव (Peddakothapally Village) के पास चलती हुई TSRTC बस में हुआ, तो दूसरी बच्ची का जन्म 7 दिसंबर को सिद्दीपेट (Siddipet) जिले के पास भी सड़क पर चलती बस में हुआ था। दोनों घटनाओं की खबर यज्य सरकार को दी गई थी।

सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर पर TSRTC के वाइस चेयरमैन ने ट्वीट कर बताया की “दो अलग-अलग घटनाक्रम में महिलाएं बस में यात्रा कर रही थीं। इस बीच उनको अचानक से लेबर पेन हुआ और उन्होंने बस में ही बच्चियों को जन्म दे दिया। इस दौरान बस के ड्राइवर और कंडक्टर के अलावा बस यात्रियों ने उनकी डिलीवरी करवाने में मदत की।” बस में बच्ची की डिलीवरी के बाद बस के ड्राइव और सहकर्मी ने मां और नवजात बच्चियों तत्काल इलाज़ और जाँच के लिए अस्पताल भी पहुंचाकर अपना कर्तव्य निभाया।

एक और खबर के अनुसार Telangana State Road Transport Corporation (TSRTC) ने अपने सभी अफसरों और कर्मचारियों को निर्देश दिया है की वे भी हर गुरुवार को राज्य सरकार की TSRTC बसों से बी अपने दफ्तर आएं और जाएँ। यह एक अनोखी पहल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here