यहाँ सबसे महंगा बकरा बिका, इतनी कीमत हैरान कर देगी, जानें इस मर्राकेश बकरे की खास बातें

0
1354
Most Costly Goat Marrakesh
Most Costly Goat Marrakesh sold at 15 Lakh Rupee in New South Wales. Australia’s most expensive goat a very stylish buck sells for record 21000 Dollars

Delhi/Melborn: आपने देश और दुनिया के कई महंगे और विशाल जानवरों के बारे में सुना होगा। हमने आपको इससे पहले भी सबसे महंगे भैंस के बारे में बताया है। आज हम दुनिया के सबसे महंगे बकरें की बार कर रहे हैं। यह बकरा बहुत खास है।

ऑस्ट्रेलिया का मराकेश (Marrakesh) नाम का बकरा पिछले काफी दिनों से सुर्खियों में बना हुआ था। इस मराकेश बकरे की कीमत इसके फेमस होने का मुख्य कारण है। इससे पहले भी कई बकरे काफी महंगे दाम में बीके है।

हमने कई हज़ार और लाख की कीमत के बकरों के बारे में सुना है। परन्तु इस बकरे ने कीमत के मामले में अभी तक के बिकने वाले सभी बकरों (Most Costliest Goat Marrakesh) को बछाड़ते हुए रिकॉर्ड कायम कर दिया हैं। यह ऑस्ट्रेलिया की मीडिया में भी सबसे महंगा बकरा बताया गया है है।

विदेशी मीडिया में खबर थी की इस बकरे को 21000 डॉलर में बेचा गया है। यह बकरा अपने आप में बहुत खास है। इसकी अहमियत आपको हैरानी में दाल देगी। असल में यह एक बकरा है, परन्तु देखने में किसी घोड़े की तरह देखता है। यह सोशल मीडिया में भी सबसे चहेता बकरा बना हुआ है।

खबर बताई गई थी की ऑस्ट्रेलिया के पश्चिमी न्यू साउथ वेल्स के एक कोबार नामक कस्बे में इस बकरे को बेचने के लिए लाया गया था, जहां इसकी सबसे ज्यादा बोली 21000 डॉलर अर्थात 15 लाख रुपये लगाईं गई। ज्ञात हो की इससे पहले ऑस्ट्रेलिया में जो बकरा सबसे अधिक दाम में बेचा गया था, उसकी कीमत 12000 डॉलर अर्थात 9 लाख रुपये लगाई गई थी।

मारकेश बकरे का पालन-पोषण क्वींसलैंड सीमा के पास गुडूगा में रंगलैंड रेड स्टड में हुआ था। कोबार बिक्री के वक़्त, उनकी संख्या 17 थी। ये बकरे बहुत तेजी से विकास करते हैं और बहुत जल्द बड़े हो जाते हैं।

इस बकरे के लिए इतनी बोली लगाने वाले एंड्रयू मोस्ली (Andrew Mosely) नाम के शख्स ने मीडिया में बताया की एक बहुत ही स्टाइलिश जीव है, इसे बहुत अच्छी तरह से रखा और खिलाया-पिलाया गया है। इसकी भाग दौड़ भी काफी अच्छी है। इसका शारीरिक विकास भी काफी अच्छे से हुआ है।

इस मराकेश बकरे से पहले ब्रॉक नाम का बकरा 12000 डॉलर में बिका था। जिसे एंड्रयू मोस्ली नाम के व्यवसाई (Businessmen) ने खरीदा था। विदेशी न्यूज में बताया गया था की एंड्रयू मोस्ली भेड़ के बच्चे, मवेशियों और बकरियों को पालते हैं। अपने पालतू जानवरो को बाहर के जंगली जानवरों से बचाने के लिए उन्होंने बाड़ भी बनवा रखा है। वे इनका खास ख़याल रखते हैं।

उन्होंने बताया कि मराकेश जैसी बकरे (Marrakesh Goat) इतने महंगे इसलिए मिलते हैं, क्योंकि इनकी तादात काफी कम है। इस इलाके के किसान अच्छी नसल और बेहतर क्वालिटी के बकरे को पालना चाहते हैं। उन्होंने मराकेश को इस कारण से खरीदा था, क्योंकि वह काफी स्वस्थ है और ये बेहतर क्वालिटी के बच्चे पैदा कर सकता हैं।

अब आगे चलकर यह जितने बच्चे पैदा करेगा, वे सभी भी अच्छी नसल के स्वस्थ होने, तो ज्यादा दाम में भी बिकेंगे और उनकी मांग भी बनी रहती है। यहां इनके मांस की भी भरी डिमांड है। उसे पूरा कर पाना अपने आप में एक बड़ी बात है। यह व्यवसाय इस क्षेत्र में सदियों से होता आ रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here