
Photo Credits: Instagram(@pratikmohite_official)
Mumbai: हमारे बीच रह रहे अनेक कम हाइट के लोग यह सोचते हैं, की काश उनका कद अभिताभ बच्चन जैसा होता, तो कितना अच्छा होता। अब कुछ कम हाइट के लोग अपने अंदर हीं भावना बना लेते है की वे कम कद के है। सोचिये की जो लोग बौने (Dwarves) होते हैं, उन्हें कैसा लगता होगा। बौने लोगो को यह दुनिया किस नज़र से देखती है, यह तो आप अच्छे से जानते हैं।
छोटी हाइट हमेशा लोगो को दिक्कत देती है। लोग छोटी हाइट वाले इंसानों का मजाक भी बनाते हैं, जिसकी वजह से वे लोग कई बार शर्मिंदगी महसूस करने लगते हैं। बौने लोगो का जीवन बड़े कष्टों में भी व्यतीत होता देखा गया है।
इसके उलट एक भारतीय ऐसा है, जिसने अपनी कम हाइट को अपनी ताकत बनाकर सफलता और आत्मविश्वास की मिसाल पेश की है। उन्होंने साबित कर दिया कि कद का छोटा बड़े हौसले को नहीं हरा सकता है। अब यह बॉडीबिल्डर दूसरों के लिए प्रेरणा है।
इन बॉडीबिल्डर शख्स का नाम प्रतीक विट्ठल मोहिते (Pratik Mohite) है। 27 साल के प्रतीक विट्ठल को ऊपर वाले ने पूरा न बनाकर उनके साथ भला ही नाइंसाफी की हो, लेकिन उन्होंने अपनी कमी को अपनी ताकत बनाया और दुनिया के सबसे छोटे बॉडी बिल्डर (World’s Shortest Competitive Body Builder) का खिताब हासिल किया। इसके अलावा प्रतीक विट्ठल का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड्स में भी दर्ज हो गया है। आपको बताते है, इस बॉडीबिल्डर हाइट की सफलता की कहानी।
प्रतीक मोहिते की हाइट केवल 3 फुट और 4 इंच है। कभी इस छोटी हाइट के चलते लोग उनका उपहास बनाते थे, लेकिन उन्होंने अपनी कमी को ताकत बनाया और दुनिया भर में फेमस होने लगे। प्रतीक ने फाइल्स कर लिया था कि वे कुछ करके दिखाएंगे और अपने मामा को देखकर वर्कआउट करना शुरू किया। फिर कड़ी मेहनत के बल पर यह मुकाम हासिल किया।
Pratik Mohite @pratikmohite_official 💪🏻#Repost#bodybuilder #bodybuilding #follw #arnoldclassic #india #jaycutler #manojpatil_mensphysique #sahilkhan #fit #fitindia #strong #trending #photography #photo #philheath #kaigreene #instagrambodybuilding #orginalbodybuilding #uli… pic.twitter.com/zQQETK4RXv
— Indian Bodybuilding (@indianbodybuild) December 21, 2019
प्रतीक ने एक शानदार बॉडी तो बना ली थी, फिर एक दोस्त के कहने पर उन्होंने वर्ल्ड रिकॉर्ड (World Record) के लिए अपना नाम भेज दिया। उन्होंने अपना नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराने के लिए पहले भी 3 बार कोशिश की थी, लेकिन वे हर बार रिजेक्ट कर दिए जाते थे।
तीन बार रिजेक्ट होने के बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी और चौथी बार पूरी तैयारी के साथ अपना नाम भेजा। चौथी बार उनका नाम स्वीकार कर लिया गया और उन्होंने वर्ल्ड रिकॉर्ड बना डाला। अब वे पूरी दुनिया के सबसे कम कद के बॉडीबिल्डर है।
दुनिया के सबसे कम कद के बॉडी बिल्डर एक भारतीय हैं। नाम है प्रतीक मोहिते। जय हो pic.twitter.com/x9hBWo3kGP
— sanatanpath (@sanatanpath) November 26, 2021
बता दें की महराष्ट्र के रहने वाले बॉडीबिल्डर प्रतीक (Bodybuilder Pratik Mohite) ने 16 साल की उम्र से ही वर्कआउट करना आरम्भ कर दिया था। प्रतीक मोहिते हर सुबह हेल्दी नाश्ता करते हैं और उसमे स्पेशल डाइट फूड जरूर शामिल करते हैं। इसके बाद दोपहर में वो दो घंटे जिम भी जाते हैं। वह हर रोज़ शाम को 30 मिनट की लंबी दौड़ जरूर लेते हैं। खाने पर वे विशेष ध्यान रखते है और अपने दोस्तों के सपोर्ट को याद करते हैं।



