
File Domo Photo
Delhi: दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला (Rakesh Jhunjhunwala) का दौर हमेशा से ही कायम रहा है। फिर चाहे स्टॉक मार्किट हो या अब भारतीय आसमान। बीते समय झुनझुनवाला की आकासा एयर (Akasa Air) को विमानन सेवाएं शुरू करने के लिए सरकार की ओर से हरी झंडी मिल गई थी।
आकासा एयर ब्रांड (Akasa Air Brand) नाम से भारतीय विमानन सेक्टर में एसएनवी एविएशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को भारत के नागर विमानन मंत्रालय से नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट यानी एनओसी भी मिल गया थे। अब नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने हाल ही में कहा कि भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा घरेलू विमानन बाजार बन गया है।
बीते कुछ समय में भारतीय विमानन क्षेत्र में नुक्सान का दौर चला था। एयर इंडिया (Air India) और जेट एयरवेज़ (Jet Airways) डूबने की स्थिति में थे और लगातार घाटे में चल रहे थे। कुछ समय में इस क्षेत्र पर सरकार द्वारा काम किया गया है।
पहले सरकार ने एयर इंडिया को TATA जैसी बड़ी कंपनी को सौंपा दिता, ताकि एयर इंडिया फिरसे आसमान छू सके। अब भारत के विमानन क्षेत्र में Big Bull कहे जाने वाले राकेश झुनझुनवाला (Jhunjhunwala) ने प्रवेश कर लिया है। आगे के समय में भारतीय एयरलाइंस (Indian Airlines) में टाटा और झुनझुनवाला का दबदबा रहने वाला है।
इस क्षेत्र में राकेश झुनझुनवाला नए लोगो के आने से हवाई यात्रा के किराए में कमी आने के आसार है और हवाई यात्रा का स्वरुप भी निखारने वाला है। राकेश झुनझुनवाला समर्थित एसएनवी एविएशन ने 72 बोइंग 737-8 मैक्स विमान के लिए 9 बिलियन डॉलर की कीमतों पर ऑर्डर दिया है। इस बात की पूरी संभावना है की झुनझुनवाला की नई एयरलाइन 2022 की गर्मी के समय में लॉन्च हो जाएगी।
जेट एयरवेज के पूर्व CEO विनय दुबे अकासा एयर लाइन के CEO होंगे। आकासा एयर के सीईओ विनय दुबे ने कहा कि हम बेहद खुश हैं। दुबे ने कहा था की आकासा एयर में हमारा मानना है कि राष्ट्र की प्रगति के लिए एक मजबूत एयर ट्रान्सपोर्टेशन सिस्टम महत्वपूर्ण है। इसी बात ने हमें एक आधुनिक, इफीशिएंट, क्वालिटी कॉन्शियस एयरलाइन को क्रिएट करने के लिए प्रेरित किया है।
आकासा एयर किसी भी भारतीय के सामाजिक-आर्थिक या सांस्कृतिक बैकग्राउंड पर ध्यान दिए बिना सभी भारतीयों की सेवा करेगी। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है की 72 विमानों का बेड़ा इस कंपनी को इंडिगो और टाटा एयरलाइंस के बाद देश की सबसे बड़ी एयरलाइन में से एक बना देगा।
More the merrier. Akasa Air is starting their operations with Boeing family acfts next year. #RakeshJhunjhunwala #akasaair pic.twitter.com/3q50GNDeR0
— Minesh Sompura🇮🇳 (@MineshSompura) November 16, 2021
हालिया समय में इंडिगो भारतीय घरेलू विमानन मार्किट में करीब आधी बाजार हिस्सेदारी के साथ प्रमुख कंपनी है। इंडिगो के बाद टाटा समूह (एयर इंडिया, एयरएशिया और विस्तारा) का स्थान है, जिसकी बाजार हिस्सेदारी लगभग 23-24 प्रतिशत है। बीते कुछ सालों से, मोदी सरकार की उड़ान योजना की बदौलत अधिक से अधिक भारतीय हवाई यात्रा कर रहे हैं, जिससे बाजार में लगभग 20 प्रतिशत वार्षिक वृद्धि दर्ज हुई है।
झुनझुनवाला की योजना भारत में सस्ती दरों पर लग्जरी सुविधाएं देने की है, जिससे आम आदमी के लिए भी हवाई यात्रा, रेल यात्रा की तरह नार्मल बन जायें। अकासा एयर कंपनी (Akasa Air Company) की इस टीम में राकेश झुनझुनवाला कई दिग्गजों को एक साथ एक मंच पर लेकर आये है।
Billionaire investor Rakesh Jhunjhunwala-promoted Akasa Air places aircraft order
Akasa Air places order with Boeing for 72 Boeing 737 MAX airplanes, valued at nearly $9 billion at list prices @awnusharma reports. pic.twitter.com/IrvQsbKqSH
— CNBC-TV18 (@CNBCTV18Live) November 16, 2021
उनकी टीम में इंडिगो के पूर्व अध्यक्ष आदित्य घोष से लेकर जेट एयरवेज के विनय दुबे भी होंगे। उनकी स्ट्रेटेजी से भारत में आम लोगों को हवाई यात्रा करने के लिए सुविधा मिलेगी, बल्कि देश में उड्डयन क्षेत्र में एक नई क्रांति आएगी। जैसे-जैसे प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी अन्य कंपनियां भी अपनी कीमतों में कटौती करेंगी, जो आम लोगो के लिए सस्ती और फायदेमंद होगी।
आपको बता दें की हवाई क्रांति को बढ़ावा देने में PM नरेंद्र मोदी सरकार का खास योगदान हैं। Udan योजना के तहत सरकार ने निजीकरण को बढ़ावा देने और एअर इंडिया के पुनः सुचारु करने के मकसद से टाटा को सौंपा है। टाटा कंपनी पहले से ही एयरलाइंस के व्यापार (Airlines Business) में एक बड़ा ब्रांड है।
Today’s order for 72 737 MAX airplanes at the @DubaiAirshow marks Akasa Air’s first fleet purchase and signals its growth plans. We are humbled by Akasa Air’s trust in the 737 family and the Boeing team. #DAS21 #AkasaAir
RELEASE: https://t.co/d1fj3VXRKu pic.twitter.com/6bwTWqODrk
— Boeing Airplanes (@BoeingAirplanes) November 16, 2021
टाटा के पास इस वक़्त में एयर एशिया के 84 फ़ीसदी शेयर हैं। बचे 16 फ़ीसदी शेयर फिलहाल मलेशिया एयरलाइंस के पास है। इसके अतिरिक्त टाटा के पास VISTARA एयरलाइंस में 51% फ़ीसदी की हिस्सेदारी है। बाकी की बची 49% की हिस्सेदारी सिंगापुर एयरलाइंस के पास है। अब यह साफ़ देखा जा रहा है की भारत सरकार की तरफ से नागरिक उड्डयन क्रांति का को बढ़ावा देने और सवारने का ग्रीन सिग्नल राकेश झुनझुवाला को मिल गया है।



