एशिया का सबसे बड़ा बायो CNG प्लांट इंदौर में शुरू हुआ, अब 100 टन खाद हर दिन बनेगी, ये होगा फायदा

0
7292
Indore Bio CNG Gass Plant
Asia’s Largest Biomethanation Plants in Indore at Devguradia Trenching Ground. Bio CNG Gass Plant Indore is the Largest Biomethanation Plant in Asia.

Photo Credits: Twitter

Indore: हाल में राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने ‘स्वच्छ सर्वेक्षण 2021’ (Swachh Survekshan 2021) पुरस्कारों की घोषणा की थी, जिसमें छत्तीसगढ़ को देश का सबसे स्वच्छ राज्य होने का अवॉर्ड मिला था और मध्य प्रदेश के इंदौर को लगातार 5वीं बाद देश का सबसे साफ शहर घोषित किया गया था। ऐसे में इंदौर शहर पूरे देश में छा गया था। अब इस शहर को अन्न उपलब्धि भी प्राप्त हो रही हैं।

इंदौर में एशिया का सबसे बड़ा और देश का पहला कचरे से बायो सीएनजी बनाने का गैस प्लांट (Asia’s Largest Biomethanation Plants Indore) बनकर तैयार हो गया है। इस बायो CNG गैस प्लांट को बनाने में 150 करोड़ रुपये का खर्च आया है। अब यहाँ पर हर दिन 18000 लीटर बायो सीएनजी गैस उत्पन्न करने की बात कही जा रही है। यह एक बहुत बड़ी उपलब्धि होने वाली है।

बता दें की यह प्लांट इंदौर के देवगुराडिया की पहाड़ी पर तैयार ट्रेचिंग ग्राउंड (Devguradia Trenching Ground) पर बना है। यहां से हर दिन 100 टन खाद भी तैयार किया जाएगा। फिर इधर से जो गैस बनाकर स्टोर की जाएगी, उससे सिटी बस को चलाया जाएगा। नगर निगम के वाहनों में भी इसका इस्तेमाल किया जायेगा।

इस उपलब्धि पर इंदौर के सांसद शंकर लालवानी ने भी ख़ुशी ज़ाहिर की है और इसे शहर के लिए नई सौगात करार दिया है। इंदौर सांसद ने मीडिया को बताया की ये देश का ऐसा प्लांट होगा, जहां शहर से जमा किए हुए कचरे से CNG Gass बनाई जाएगी और उससे सिटी बसें चलाई जाएंगी। इस प्लांट की तयारी पर बहुत पहले से देश और प्रदेश के मिनिस्टर नज़र रखे हुए थे और हर अपडेट ले रहे थे।

उन्होंने बताया की यह प्लांट (Bio CNG Gass Plant Indore) वैसे तो बहुत पहले तैयार हो जाना चाहिए था, परन्तु आपदा काल के चलते इसे तैयार करने में कुछ और समय लग गया। इंदौर संसद के अलावा अन्न अधिकारियों ने भी ख़ुशी ज़ाहिर करते हुए आगे के मिशन की जानकरी दी।

इसका एक और फायदा यह होगा की इस प्लांट से हासिल होने वाली सिटी कम्पोस्ट का उपयोग स्थानीय किसानों के खेतों को उर्वरक बनाने में किया जायेगा। इस योजना 50% CNG गैस को नगर निगम बेचेगा भी। इससे नगर निगम का धन कोष को बढ़ेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here