Srinagar के IPS अधिकारी ने जीता लोगों का दिल, 90 वर्षीय बुजुर्ग को अपनी जेब से दिए 1 लाख रुपए

0
3338
SSP Sandeep Chaudhary
Srinagar police chief wins hearts, pays Rs 1 lakh from his own pocket to old man who was robbed. Srinagar police officer SSP Sandeep Chaudhary helped old street vendor Abdul Rahman

Photo Credits: Twitter

Jammu Kashmir: देश में अधिकतर लोग पुलिस कर्मियों से भय खाते हैं। लोगो के मन में यह बात बैठी हुई है की ज्यादातर पुलिसवाले गुस्सैल और असभ्य होते हैं। खाकी वर्दी का खौफ लोगों के दिल में समा शुका है, हालाँकि पुलिसवाले (Policewale) भी इंसान होते है और अनेक पुलिसकर्मी दूसरों के लिए मिसाल बन जाते हैं। ऐसे ही एक आईपीएस अफसर (IPS Officer) ने मानवता की मिसाल पेश की है।

श्रीनगर में एक IPS पुलिस अधिकारी ने एक बुजुर्ग की मदद जिस प्रकार से की, वाह काबिले तारीफ है। कश्मीर के एक बूढ़े शख्स, जिसके जीवनभर की कमाई कुछ लोग लूट लिए थे और अब उसके पास कुछ ना बचा था। स्ट्रीट वेंडर दुकानदार बुजुर्ग ने अपने अंतिम संस्कार के लिए अपनी कमाई की आखिरी रकम जोड़कर रखी थी। उस रकम से उसे हाँथ धोना पढ़ गया।

श्रीनगर के एसएसपी संदीप चौधरी (SSP Sandeep Chaudhary) एक मिसाल पेश की है। 90 वर्ष के बूढ़े स्ट्रीट वेंडर को उसके बुरे वक़्त में पुलिस अफसर संदीप चौधरी ने अपनी कमाई की बचत से 1 लाख रुपये दिए है। श्रीनगर के बोहरी कदल क्षेत्र में सड़क किनारे चना बेचने वाले स्ट्रीट वेंडर अब्दुल रहमान (Street Vendor Abdul Rahman) की सहायता करने के लिए एसएसपी संदीप चौधरी की लोग सराहना कर रहे हैं।

इस दिलदार पुलिस अधिकारी वह काम कर दिया है, जो अक्सर लोग पुलिसवालों के बारे में सोच भी नहीं सकते है। बीते कुछ समय में सोशल मीडिया और मीडिया में आये कुछ वीडियो और खबरों में खाकी वर्दी पैट दाग लगे है, उससे लोगों का भरोसा खाकी वर्दी से उठता जा रहा है। ऐसे में संदीप ने पुलिस की वर्दी पर फिरसे भरोसा जगाने वाला काम किया है।

आपको बता दें की कुछ लुटेरे सड़क किनारे चना बेचकर अपना जीवन यापन करने वाले 90 वर्षीय बुजुर्ग अब्दुल रहमान की जीवनभर की कमाई लूटकर भाग गए थे, ऐसे में आईपीएस संदीप ने अपनी कमाई से रकम देकर उस बुजुर्ग (Abdul Rahman) की बड़ी सहायता कर दी।

यह बुजुर्ग शख्स अपना जीवन यापन करने के लिए बोहरी कदल चौराहे पर चने बेचने का काम कर रहे थे। उन्होंने अपने रुपये वापस पाने के लिए गुहार लगाते हुए कहा था कि उसने ये रुपये अपने अंतिम संस्कार के लिए रखे थे।

एसएसपी संदीप चौधरी ने कहा कि उनसे बुजुर्ग का दुःख और बेबसी देशी नहीं गई और उन्होंने उसकी मदद करने का फैसला किया। पुलिस अफसर संदीप चौधरी (IPS Sandeep Chaudhary) ने लुटेरों के पकड़े जाने तक उसे अपनी जेब से रुपये दिए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खबर है कि एसएसपी संदीप समेत कई पुलिस अधिकारी इस मामले की जांच कर रहे हैं।

एसएसपी संदीप चौधरी ने मीडिया में बताया की अब्दुल रहमान पैसे हमेशा अपने पास रखते थे। इसके बावजूद उनसे पैसे लूट लिए गए। अब पुलिस लुटेरों की तलाश कर रही हैं। जम्मू और कश्मीर पीपुल्स कांफ्रेंस के अध्यक्ष सज्जाद लोन ने एसएसपी संदीप चौधरी की तारीफ करते हुए ट्वीट किया और कहा कि पुलिस अधिकारी ने रहमान को अपनी जेब से एक लाख रुपए दिए, जिससे उनके चेहरे पर मुस्कान आ गई।

देश में ऐसे कई किस्से हुए है और ऐसे कई पुलिस अफसर हैं, जिनकी वजस से खाकी वर्दी पर दाग लगे है। फिर चाहें वह सचिन वाज़े जैसे भ्रष्ट पुलिस अधिकारी हों या रिश्वत लेने वाला कोई और पुलिसकर्मी। इन सबसे लोगो के मन में पुलिस की छवि खराब हुई है। ऐसे में IPS संदीप चौधरी की इस नेक पहल से अब लोगो का नजरिया बदलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here