भाजपा ने अटल बिहारी वाजपेयी जी की पहली पुण्यतिथि पर अहम् फैसला लिया, क्या कांग्रेस को मंज़ूर होगा ?

0
450

Delhi: भाजपा ने अटल बिहारी वाजपेयी जी की पहली पुण्यतिथि पर हर जिले में श्रद्धांजलि अर्पित करने का लिया ऐलान किया है। पार्टी के संस्थापक सदस्य और सबसे वरिष्ठ नेता को याद करते हुए, बीजेपी ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी पहली पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देने का ऐलान किया। यह फैसला गृह मंत्री अमित शाह ने लिया है।

भाजपा पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा को इस बात की जानकारी दे दी गई। अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ पार्टी के महासचिवों की एक मीटिंग में बीजेपी मुख्यालय में इस बात और सदस्यता अभियान पर वार्तालाप की। पार्टी के सूत्रों की खबरों के मुताविक पार्टी ने दावा किया कि सभी वरिष्ठ अध्यक्ष का कहना हैं कि “भारतीय जनता पार्टी परिवार का हर सदस्य पार्टी के सबसे बड़े नेता को याद करकर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दे।”

भाजपा पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि “इसके लिए हम सब नेता Post धारक और राज्य के नेता से कहेंगे कि वह हर जिले में अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर उनको श्रद्धांजलि अर्पित करें। नेताओं को यह सुनिश्चित करने की जरूरत है कि यह उस नेता के सम्मान को ध्यान में रखते हुए किया जाना चाहिए, जिसे हम श्रध्दांजलि देंगे।”


भाजपा पार्टी के शीर्ष अधिकारियों की इस स्वतंत्रता दिवस बहुत यादगार मनाने की कुछ प्लाइनिंग हैं। यह निश्चित हो गया गया है कि हर राज्य के नेताओं को तिरंगा झंडा फहराने के अतिरिक्त अपने-अपने निर्वाचन इलाकों में शहीदों को नमन करते हुए प्रतिमाओं पर माला चढ़ाने के लिए कहा जाएगा।

पार्टी यह तय करेगी कि सैनिक अपनी बहनों को उस दिन याद न करें क्योंकि इस दिन रक्षाबंधन का पर्व भी है। वे सैनिकों की कलाई को सुना ना रखते हुए रक्षाबंधन पर राखी बांधने के लिए लड़कियों को प्रोत्साहित करने की योजना बना रहे हैं। जिससे कि उनको अपनी बहनों की याद न सता सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here