
Mumbai: गोल्बल एनर्जी सुपर मेजर बीपी पीएलसी मुंबई (Mumbai) के पास रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के साथ भागीदारी में अपना प्रथम ‘जियो-बीपी’ (JIO BP) ब्रांडेड पेट्रोल पंप खोलने जा रही है। कंपनी ने कुछ समय पहले इसकी जानकारी दी।
2019 में BP ने 1 अरब अमेरिकी डॉलर में रिलायंस कंपनी के स्वामित्व वाले 1,400 से ज्यादा पेट्रोल पंप और 31 एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) स्टेशनों में 49 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी थी। रिलायंस के आज के समय में मौजूद पेट्रोल पंपों को तब से संयुक्त उद्यम, रिलायंस बीपी मोबिलिटी लिमिटेड में स्थानांतरित कर दिया गया है।
एक वीडियो पर CERAWeek की तरफ से इंडिया एनर्जी फोरम (Indian Energy Forum) में बोलते हुए, BP के प्रमुख कार्यकारी बर्नार्ड लूनी ने कहा कि वर्ष 2025 तक पेट्रोल पंपों की संख्या 5,500 तक ले जाने की योजना है।
उन्होंने कहा, हमारे पास तकरीबन 1,500 साइट (पेट्रोल पंप) हैं जो परंपरागत तोर पर रिलायंस साइट थीं और अब जियो-बीपी साइट बन गई हैं। हम मुंबई के समीप जियो-बीपी की सही मायने में पहली साइट खोलने जा रहे हैं।
बर्नार्ड लूनी ने बताया हमारा लक्ष्य भारत की प्राकृतिक गैस की आवश्यकता के 15 प्रतिशत की आपूर्ति करना है। उन्होंने कहा कि तीसरी परियोजना अगले वर्ष के अखिर तक उत्पादन प्रारंभ कर देगी। दोनों परियोजनाएं मौजूदा वक़्त में हर दिन तकरीबन 18 मिलियन मानक क्यूबिक मीटर गैस का उत्पादन करती हैं, जो तीसरी परियोजना के चालू होने के बाद बढ़कर 30 मिलियन मानक क्यूबिक मीटर हो जाएगी।
उस साझेदारी के विस्तार के विषय में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, हमें वक़्त के साथ उस कारोबार को फैलाने का अवसर दिखाई देता है। हम अपने निकट के लाइसेंस, ब्लॉक देख रहे हैं। रिलायंस-बीपी ने वर्ष 2019 में तेल और गैस ब्लॉक की नीलामी में एक ऑक्शन ब्लॉक का अधिग्रहण किया।
Reliance Ind and British Petroleum announce fuel retailing venture under ‘Jio-BP’ brand.
Reliance BP Mobility Limited aims to expand from Reliance’s current fuel retailing network of over 1,400 petrol pumps to up to 5,500 over the next five years.#reliance #jio #british #petrol pic.twitter.com/FRNwuM90T7— JIMS Kalkaji (@jimskalkaji) July 11, 2020
रिलायंस बीपी मोबिलिटी लिमिटेड (RBML) में शेष 51 प्रतिशत हिस्सेदारी रिलायंस के पास है। आरबीएमएल को परिवहन ईंधन के लिए विपणन (Marketing) प्राधिकरण पूर्व में ही मिल चुका है। रिलायंस के मौजूदा पेट्रोल पंपों को संभालने के बाद संयुक्त उद्यम ने ईंधन और कैस्ट्रोल स्नेहक को बेचना शुरू किया है। आने वाले वक़्त में आउटलेट्स का नाम ‘Jio-bp’ रखा जाएगा।
भारत की वहनो के ईंधन खुदरा बिक्री में सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों इंडियल ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम का दबदबा है, इनके पास देश के 78,751 पेट्रोल पंप है।
British oil group BP has paid $1 billion to Reliance Industries for a 49% stake in its fuel retail business, which currently operates 1,400 petrol pumps and 30 aviation fuel stations. The joint venture, called Reliance BP Mobility, will operate under'Jio-BP" brand.#Jio #BP pic.twitter.com/KrAcLiFN73
— Motivating Quotes Factory (@MotivatingQuot7) July 11, 2020
ऐसा भी हो सकता है की जैसे बीते समय में अम्बानी परिवार पहले सस्ते मोबाइल लाया था और फिर सस्ता इंटरनेट लेकर आया, तो भविष्य में सस्ता पेट्रोल भी लेकर आ जाये। यह एक संभावना है। हालाँकि देश को सस्ता पेट्रोल मुहैया करवाने की अब आस अम्बानी परिवार (Reliance Industries) से ही है।



