कश्मीर आर्मी कैंप में जूता पोलिश करते MS Dhoni की सादगी ने जीता दिल: Dhoni Shoes Polish

0
847
Dhoni Shoes Polish
MS Dhoni have seen doing Shoes Polish in Army Camp Room in South Kashmir. Jammu Kashmir MS Dhoni polish his shoes in army camp: Ek Number

Photo Credits: Twitter

महेंद्र सिंह धोनी अब केवल भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी ही नहीं बल्कि भारतीय सेना के सिपाही भी हैं। अब धोनी साऊथ कश्मीर के एक आर्मी कैंप में एक फौजी का जीवन जी रहे हैं। सबसे बड़ी बात यह है की यह राह माहि अर्थात धोनी ने खुद चुनी है। कश्मीर की सेना में अपनी ड्यूटी पूरी कर रहे लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र सिंह धोनी की फोटो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से Viral हो रही हैं और लोग उन्हें Best फिनिशर बता रहे हैं।

हाल ही में महेंद्र सिंह धोनी एक अन्न तस्वीरें वायरल हुई थी जब वे अन्य सैनिकों के साथ बैठे दिखाई दे दिए थे। धोनी यूनिट आतंकवाद प्रभावित दक्षिण कश्मीर में विक्टर Force के साथ जुड़ गए हैं। यही पर ववे अपनी सेवाएं भारतीय सेना को दे रही है और एक मिसाल पेश कर रहे हैं।

जहां वह अन्य जवानों की तरह गश्त, गार्ड ड्यूटी और सभी काम सेना के साथ कर रहे हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान 15 अगस्त तक 106 टीए बटालियन के साथ ही रहेंगे और जवानों की तरह कार्य करेंगे। महेंद्र सिंह धोनी को 2011 में लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद Rank मिली थी।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान धोनी एक क्वालीफाइड पैराट्रूपर भी रह चुके है और पांच पैराशूट ट्रेनिंग जंप भी कर चुके हैं। भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी को भारत का तीसरा सर्वश्रेष्ठ नागरिक सम्मान पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है।


वर्ल्ड Cup में इंडियन टीम के सेमीफाइनल से बाहर होने के बाद महेंद्र सिंह धोनी के रिटायमेंट की अटकलें लगाई जा रही थी। महेंद्र सिंह धोनी ने दो महीने पैराशूट रेजिमेंट को देने के लिये बोर्ड से छुट्टी की अपील की थी। बोर्ड ने उनकी अपील स्वीकार कर ली थी।

अब एक अन्न तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में धोनी आर्मी कैंप के एक साधारण कमरे में अपना आर्मी जूता पोलिश करते देखे गए है। इस तस्वीर को साँझा करके सोशल मीडिया यूजर धोनी की सादगी की तारीफ़ कर रहे हैं।
https://twitter.com/DHONIism/status/1158377832935903232
आपको बता दें की टेरिटोरियल आर्मी मुख्य सेना का ही भाग होता है और वो प्राकृतिक आपदाओं साथ ही अन्य आवश्यकताओ की, महत्वपूर्ण सेवाओँ को बनाए रखने में सेना की हेल्प करती है। लेफ्टिनेंट कर्नल धोनी के बारे में सेना के अधिकारियों ने कहा था कि वो कश्मीर पहुंच चुके हैं और यूनिट के साथ जुड़कर अपनी ड्यूटी करने लगे हैं। अब धोनी की कुछ तस्वीरें आना शुरू भी हो गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here