कश्मीर में कांच की ‘विस्टाडोम’ Train से धरती पर स्वर्ग के नज़ारे का आनंद ले सकेंगे यात्री।

0
538
vistadome train in kashmir
Kashmir Valley Gets Its First-Ever Glass-Roof AC Train. Kashmir Gets All-Weather, Glass-Roof AC Train to Woo Back Tourists. Vistadome Train Will Start in kashmir by BJP Modi Government Soon.

कश्मीर घाटी के लिए खबर आ रही है की जल्द ही मोदी सरकार कश्मीर में पर्यटकों के लिए Vistadome Train लाने जा रही है। ट्रैन विस्टाडोम कोच की छत कांच की बनी होती है, इसकी खिड़कियां की लंबाई बड़ी होती हैं जिससे Train से बाहर के नज़ारे का मजा उठाया जा सके। इस Train की खास बात यह है कि इसमें चेयर कार वाली ट्रेन में पैंट्री कार भी होगी साथ ही इसमे हीटर भी चलेगा।

यदि आप किसी ऐसी Train से यात्रा करना चाहते हैं जिसके अंदर से आप बर्फबारी का मजा ले सकें, जिसकी छत से भी आप बाहर का नजारा देख सकें उनके लिए खुशखबरी है। इंडियन रेलवे कश्मीर घाटी में जल्द ही विस्टाडोम कोच वाली ट्रेन को हरी झंडी मिल जाएगी। इससे घाटी के सैलानियों को अलग ही तरीके से बर्फबारी देखने का मजा मिलेगा।

विस्टाडोम कोच की छत कांच की बनी होती है साथ ही इसकी खिड़कियां की लंबाई बड़ी होती हैं जिससे Train से बाहर के नज़ारे का आनन्द उठाया जा सके। साल 2017 के बजट में ही कश्मीर घाटी में AC ट्रेन प्रारम्भ करने की घोषणा की गई थी लेकिन पिछले वर्ष इस Train का ट्रायल होने का बाद भी इसे प्रारम्भ नहीं किया जा सका है।

इसी कारण लगभग 1 साल से विस्टाडोम कोच वाली AC Train बडगाम स्टेशन पर खड़ी है। दरअसल विस्टाडोम कोच वाले इस AC Train को लेकर स्थानीय प्रशासन और रेलवे को लग रहा था कि घाटी में बिगड़ी खराब स्थिति में Train पर पत्थरबाज़ी होने से Train के साथ ही इसमें सवार यात्रियों को नुकसान हो सकता है। लेकिन अब सूत्रों की खबरों के अनुसार उसके बाद रेलवे को यह Train प्रारम्भ करने की हरी झंडी मिल गई है।

कश्मीर घाटी में बनिहाल से बारामुला के मध्य 137 KM तक रेल सेवा चालू है। यह Train बनिहाल, काज़ीगुंड, अनंतनाग, श्रीनगर, बडगाम, सोपोर होते हुए बारामुला तक जाती है। कानून-व्यवस्था के खराब स्थिति के कारण से यहां पिछले साल 60 बार Train सेवा को आंशिक रूप से रोकना पड़ा था, करीब 30 बार यह Train सेवा पूरी तरह से समाप्त करनी पड़ी थी।


इस Train से कश्मीर घाटी के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। सैलानियों को इस Train के अंदर से कश्मीर के खुबसूरत बादियों के साथ बर्फ़बारी देखने का सुनहरा अवसर भी मिलेगा। इससे कश्मीर घाटी में पर्यटन को भी बहुत अधिक संख्या मेंबढ़ावा मिलेगा। साथ ही स्थानीय नागरिकों के लिए यह Train काफ़ी फायदेमंद हो सकती है।

चेयर कार वाली इस Train में पैंट्री कार की भी सुविधा होगी और सर्दियों के समय मे इससे बचने के लिए Train के अंदर हीटर भी चलाया जाएगा। जिसके लिए Train के आगे और पीछे खास कोच लगाए गए हैं। विस्टाडोम कोच होने के कारण इसका किराया थोड़ा अधिक रखा जाएगा। इस Train से घाटी के नजारे को देखने के लिए लोग बहुत उत्सुक है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here