सलीम खान के घर बहू बनकर जल्द प्रवेश करने जा रही सोनाक्षी सिन्हा, कई सालों से गहरा रिश्ता

0
1678
Sonakshi Sinha Bunty Sachdev
Sonakshi Sinha going to became bahu of Salim Khan Family. Sonakshi Sinha's alleged relationship with Bunty Sachdev has now been everywhere.

Mumbai: सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) अभिनेता शत्रुघन सिन्हा (Shatrughan Sinha) और अभिनेत्री पूनम सिन्हा (Poonam Sinha) की बेटी हैं। शत्रुघ्न सिन्हा अभिनेता होने के साथ-साथ भारतीय राजनीति में भी सक्रिय राजनेता हैं। शत्रुघ्न सिन्हा भारतीय जनता पार्टी से राजनीति करते हैं।

सोनाक्षी ने मुंबई स्थित आर्य विद्या मंदिर (Arya Vidya Mandir) से अपनी पढ़ाई पूरी की और श्रीमती नाथीबाई दामोदर थ्रैक्रसे महिला विश्वविद्यालय, मुंबई, महाराष्ट्र से फैशन डिजाइनिंग में स्नातक की पढ़ाई कि है। सोनाक्षी सिन्हा ने अपना फिल्म करियर की शुरुआत बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता सलमान खान के साथ फिल्म “दबंग” से की थी जो कि दक्षिण भारत की एक फिल्म की रीमेक थी।

सोनाक्षी सिन्हा का फिल्मी करियर बेहद कामयाब रहा और उन्होंने अपने करियर में कई शानदार फिल्मों में काम किया है। दर्शक फिल्मों में सोनाक्षी सिन्हा के अभिनय की प्रसंसा करते नहीं थकते हैं। सुपरहिट फिल्म “दबंग” में सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा की जोड़ी को दर्शकों ने बहुत पसंद किया था।

सोनाक्षी के बारे में ऐसा भी कहा जाता है कि इनकी जोड़ी सिर्फ सलमान खान (Salman Khan) के साथ ही जमती है। 34 वर्षीय अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा मौजूदा समय में बॉलीवुड इंडस्ट्री में अच्छा खासा नाम कमा चुकी हैं। हर कोई सोनाक्षी सिन्हा को बतौर अभिनेत्री के रूप में देखना अधिक पसंद करता है।

उनके विषय मे ऐसा कहा जाता है कि यह एकमात्र ऐसी अभिनेत्री हैं, जो अभिनय के दौरान भी अपनी भारतीय संस्कृति का खयाल रखती हैं और वह कोई भी इस तरह का किरदार नहीं निभाती हैं, जिससे भारतीय संस्कृति को ठेस पहुंचे। वैसे देखा जाए तो सोनाक्षी सिन्हा अधिकतर फिल्मों में साड़ी पहनी हुई ही दिखाई हैं।

https://twitter.com/SonakshiSinha/status/1448323100051865602

सोनाक्षी सिन्हा अपनी फिल्मों के अलावा अपनी निजी जीवन को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं। पिछले कुछ वक़्त से केवल अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के ही चर्चे हर ओर हो रहे हैं क्योंकि ऐसी खबर निकल कर सबके समक्ष आ रही है कि सोनाक्षी सिन्हा बहुत ही जल्द खान परिवार (Khan Family) की बहू बनने जा रही हैं।

सोनाक्षी सिन्हा पिछले कुछ वक़्त से अपनी शादी को लेकर चर्चा का कारण बनी हुई हैं, जिसकी वजह से हर कोई यह जानने के लिए बेकरार है कि आखिर सोनाक्षी सिन्हा किसके संग विवाह करने वाली हैं। खबरों में यह बात सामने आई है कि सोनाक्षी सिन्हा बहुत ही जल्द खान परिवार की बहू बनने वाली हैं।

जब बात खान परिवार की बहू बनने की हो, तो सबसे पहले हर किसी के मन में केवल सलमान खान (Salman Khan) का नाम आता होगा, लेकिन सोनाक्षी सिन्हा जिस इंसान से शादी करने वाली हैं वह सलमान खान नहीं हैं, परंतु खान परिवार का ही कोई दूसरा शख्स है। सोनाक्षी सिन्हा, सोहेल खान (Sohel Khan) के साले साहब बंटी सचदेवा (Bunty Sachdev) के रिलेशनशिप में हैं और ऐसा बताया जा रहा है कि यह बहुत ही जल्द शादी के बंधन में बंधना चाहती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here